एक्सप्लोरर

बिग बॉस 13: देबोलीना भट्टाचार्या और सिद्धार्थ शुक्ला के बाद कोएना मित्रा हुईं शो के लिए कंफर्म

बिग बॉस 13 के बारे में बात करें तो राजपाल यादव, चंकी पांडे, टीवी अभिनेत्री देवोलिना बनर्जी, वरीना हुसैन, राकेश वशिष्ठ, अंकिता लोखंडे, बॉक्सर विजेंद्र सिंह, मेघना मलिक, राजीव खंडेलवाल, मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय चक्रवर्ती, दयानंद जैसे नाम भी कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल हो सकते हैं.

भारतीय टेलीविजन का सबसे बड़ा रिएलिटी शो 'बिग बॉस' एक नए सीजन के साथ जल्द ही कलर्स चैनल पर दिखाया जाएगा. 'बिग बॉस 13' के बारे में बात करें तो शो के निर्माता इन दिनों नए सीजन में लोकप्रिय सेलेब्स को अप्रोच करने में व्यस्त हैं. सीजन 13 बीते सीजन की से ठीक उलट होगा, क्योंकि इस बार शो में केवल सेलिब्रिटी ही नजर आने वाले हैं. इस शो में हिस्सा लेने वाले चंद कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ गए हैं जिनमें - देबोलीना भट्टाचार्या और सिद्धार्थ शुक्ला जैसे नामी टीवी सेलिब्रिटी का नाम शामिल है.

शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स के बारे में बात करें तो फैंस के दिलों में इसे लेकर काफी उत्सुकता है कि कौन से वो बड़े नाम हैं जो शो में हिस्सा ले रहे हैं. बताया जा रहा है कि बॉलीवुड अभिनेत्री कोएना मित्रा भी उस लिस्ट में शामिल हैं जो इस बार बिग बॉस के कंटेस्टेंट होने वाली हैं.

टीओआई की खबर के मुताबिक, "कोएना मित्रा उन नामों में शामिल हैं जिन्होंने इस शो में हिस्सा लेने की पुष्टि की है."

कलर्स टीवी ने 'बिग बॉस 13' के लिए कई प्रोमो पहले ही जारी कर दिए हैं. पहले प्रोमो में सलमान खान स्टेशन मास्टर के तौर पर नजर आए थे जिन्होंने नए सीज़न के बारे में कुछ दिलचस्प बातों को बताया.

शो के लिए कई बड़े नामों ने इस बार मना कर दिया है, जिनमें तेजस्वी प्रकाश, अंगद हसीजा और हिमांश कोहली जैसे नाम शामिल हैं.

टीवी अभिनेता अंगद हसीजा, जिन्होंने स्टार प्लस के टीवी शो 'सपना बाबुल का... बिदाई' में 'आलेक' की भूमिका निभाई थी. अभिनेता को देश के विवादित रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के अगले सीजन में बतौर कंटेस्टेंट शिरकत करने के लिए ऑफर किया गया था. मगर ऐसी खबरें हैं कि उन्होंने इस शो के लिए मना कर दिया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो उन्होंने शो में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है. इस बारे में अंगद ने कहा कि उन्हें लगता है कि बिग बॉस उनके लिए नहीं है.

उन्होंने पुष्टि की कि उन्हें शो में हिस्सा लेने का प्रस्ताव शो के निर्माताओं से मिला था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया क्योंकि अंगद को लगा कि उन्हें इस शो को नहीं करना चाहिए. बीते दिनों अंगद हसीजा की बिग बॉस के घर में एंट्री करने को लेकर बहुत चर्चा हो रही थी, लेकिन उन्होंने सभी कयासों पर अपने खुलासे से लगाम लगा दिया.

खबरों के खिलाड़ी 10 की कंटेस्टेंट अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश ने भी इस शो के लिए मान कर दिया है. उनका कहना है कि वह अभी-अभी एक रिएलीटी शो कर के लौटी हैं, वह बैक टू बैक दो रिएलिटी शो नहीं करना चाहती हैं.

बिग बॉस 13 के बारे में बात करें तो राजपाल यादव, चंकी पांडे, टीवी अभिनेत्री देवोलिना बनर्जी, वरीना हुसैन, राकेश वशिष्ठ, अंकिता लोखंडे, बॉक्सर विजेंद्र सिंह, मेघना मलिक, राजीव खंडेलवाल, मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय चक्रवर्ती, दयानंद जैसे नाम भी कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल हो सकते हैं. हालांकि, कंटेस्टेंट्स के नाम की आधिकारिक पुष्टि होनी अभी बाकी है.

आने वाले सीजन की मेजबानी के साथ सलमान खान इस शो के लिए 10वां सीजन होस्ट कर रहे होंगे. इससे पहले अमिताभ बच्चन, शिल्पा शेट्टी और अरशद वारसी पहले तीन सीजन में शो के होस्ट रहे हैं.

यह शो सितंबर के अंत तक ऑनएयर किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लोग सिर्फ उनका मुखौटा देखते हैं...', शिवांगी जोशी पर भड़कीं आंचल खुराना
'लोग सिर्फ उनका मुखौटा देखते हैं...', शिवांगी जोशी पर भड़कीं आंचल खुराना
18 महीनों से अलग रह रहा पॉपुलर टीवी कपल हिमांशु-अमृता, शादी के 11 साल बाद लेंगे तलाक?
18 महीनों से अलग रह रहा पॉपुलर टीवी कपल हिमांशु-अमृता, शादी के 11 साल बाद लेंगे तलाक?
Bigg Boss 20: सलमान खान के 'बिग बॉस 20' की रिलीज डेट कंफर्म, जानें कब और कहां होगा स्ट्रीम
सलमान खान के 'बिग बॉस 20' की रिलीज डेट कंफर्म, जानें कब और कहां होगा स्ट्रीम
TV Serial Spoilers: दादी सा को झूठी प्रेग्नेंसी का सच बताएगी वसुधा, मीरा की साजिशों पर पानी फेरेगी अनु
दादी सा को झूठी प्रेग्नेंसी का सच बताएगी वसुधा, मीरा की साजिशों पर पानी फेरेगी अनु

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget