एक्सप्लोरर

बिग बॉस 13- क्या अभिनेत्री रिद्धि डोगरा ने ठुकरा दिया है सलमान खान का शो?

कलर्स टीवी ने 'बिग बॉस 13' के लिए कई प्रोमो पहले ही जारी कर दिए हैं. पहले प्रोमो में सलमान खान स्टेशन मास्टर के तौर पर नजर आए थे जिन्होंने नए सीज़न के बारे में कुछ दिलचस्प बातों को बताया.

भारतीय टेलीविजन का सबसे बड़ा रिएलिटी शो 'बिग बॉस' एक नए सीजन के साथ जल्द ही कलर्स चैनल पर दिखाया जाएगा. 'बिग बॉस 13' के बारे में बात करें तो शो के निर्माता इन दिनों नए सीजन में लोकप्रिय सेलेब्स को अप्रोच करने में व्यस्त हैं. सीजन 13 बीते सीजन की से ठीक उलट होगा, क्योंकि इस बार शो में केवल सेलिब्रिटी ही नजर आने वाले हैं.

कलर्स टीवी ने 'बिग बॉस 13' के लिए कई प्रोमो पहले ही जारी कर दिए हैं. पहले प्रोमो में सलमान खान स्टेशन मास्टर के तौर पर नजर आए थे जिन्होंने नए सीज़न के बारे में कुछ दिलचस्प बातों को बताया.

पहले से इस बात की चर्चा हो रही थी कि लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री रिद्धि डोगरा 'बिग बॉस 13' का हिस्सा होंगी. इस बारे में अब एक एंटरटेनमेंट पोर्टल ने खुलासा किया है. एक एंटरटेनमेंट पोर्टल की रिपोर्ट में बताया गया है कि रिद्धि ने शो में हिस्सा लेने से मना कर दिया है. IWMbuzz की रिपोर्ट में हालांकि, इस कारण का पता नहीं चला है कि उन्होंने किस कारण से अपना मन बदला है?

रिद्धि डोगरा उस वक्त से खबरों में थीं जब उनकी शादी टूटी थी. सात साल तक शादी के बंधन में बंधने के बाद रिद्धि और अभिनेता राकेश बापट ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया है.

रिद्धि के अलावा शो के लिए कई बड़े नामों ने इस बार मना कर दिया है, जिनमें तेजस्वी प्रकाश, अंगद हसीजा और हिमांश कोहली जैसे नाम शामिल हैं.

टीवी अभिनेता अंगद हसीजा, जिन्होंने स्टार प्लस के टीवी शो 'सपना बाबुल का... बिदाई' में 'आलेक' की भूमिका निभाई थी. अभिनेता को देश के विवादित रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के अगले सीजन में बतौर कंटेस्टेंट शिरकत करने के लिए ऑफर किया गया था. मगर ऐसी खबरें हैं कि उन्होंने इस शो के लिए मना कर दिया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो उन्होंने शो में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है. इस बारे में अंगद ने कहा कि उन्हें लगता है कि बिग बॉस उनके लिए नहीं है.

उन्होंने पुष्टि की कि उन्हें शो में हिस्सा लेने का प्रस्ताव शो के निर्माताओं से मिला था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया क्योंकि अंगद को लगा कि उन्हें इस शो को नहीं करना चाहिए. बीते दिनों अंगद हसीजा की बिग बॉस के घर में एंट्री करने को लेकर बहुत चर्चा हो रही थी, लेकिन उन्होंने सभी कयासों पर अपने खुलासे से लगाम लगा दिया.

खबरों के खिलाड़ी 10 की कंटेस्टेंट अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश ने भी इस शो के लिए मान कर दिया है. उनका कहना है कि वह अभी-अभी एक रिएलीटी शो कर के लौटी हैं, वह बैक टू बैक दो रिएलिटी शो नहीं करना चाहती हैं.

बिग बॉस 13 के बारे में बात करें तो राजपाल यादव, चंकी पांडे, टीवी अभिनेत्री देवोलिना बनर्जी, वरीना हुसैन, राकेश वशिष्ठ, अंकिता लोखंडे, बॉक्सर विजेंद्र सिंह, मेघना मलिक, राजीव खंडेलवाल, मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय चक्रवर्ती, दयानंद जैसे नाम भी कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल हो सकते हैं. हालांकि, कंटेस्टेंट्स के नाम की आधिकारिक पुष्टि होनी अभी बाकी है.

यह शो सितंबर के अंत तक ऑनएयर किया जाएगा.

आने वाले सीजन की मेजबानी के साथ सलमान खान इस शो के लिए 10वां सीजन होस्ट कर रहे होंगे. इससे पहले अमिताभ बच्चन, शिल्पा शेट्टी और अरशद वारसी पहले तीन सीजन में शो के होस्ट रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: अनु को आएगा राजनंदिनी का डरावना सपना, वसुधा की प्रेग्नेंसी का झूठ पकड़ेगी दादी सा
अनु को आएगा राजनंदिनी का डरावना सपना, वसुधा की प्रेग्नेंसी का झूठ पकड़ेगी दादी सा
'लोग सिर्फ उनका मुखौटा देखते हैं...', शिवांगी जोशी पर भड़कीं आंचल खुराना
'लोग सिर्फ उनका मुखौटा देखते हैं...', शिवांगी जोशी पर भड़कीं आंचल खुराना
18 महीनों से अलग रह रहा पॉपुलर टीवी कपल हिमांशु-अमृता, शादी के 11 साल बाद लेंगे तलाक?
18 महीनों से अलग रह रहा पॉपुलर टीवी कपल हिमांशु-अमृता, शादी के 11 साल बाद लेंगे तलाक?
Bigg Boss 20: सलमान खान के 'बिग बॉस 20' की रिलीज डेट कंफर्म, जानें कब और कहां होगा स्ट्रीम
सलमान खान के 'बिग बॉस 20' की रिलीज डेट कंफर्म, जानें कब और कहां होगा स्ट्रीम

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
Embed widget