एक्सप्लोरर

Bigg Boss 12, Day 3, Updates: घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेट हुए ये कंटेस्टेंट्स

शो के तीसरे दिन ही आज नोमिनेशन की प्रक्रिया हुई. बिग बॉस के आदेश के बाद आज सभी घरवाले एक्‍ट‍िव‍टी एरिया में जमा हुए और आपसी सहमति से तीन जोड़ियों के साथ साथ दीपिका और सृष्‍ट‍ि को भी घर से बाहर करने के लिए नॉमिनेट किया गया.

मुंबई: बिग बॉस सीज़न 12 के दूसरे दिन घर में खान सिस्टर्स का झगड़ा पहले तो दीपिका कक्कड़ से हुआ और फिर ये क्रिकेटर एस श्रीसंत तक जा पहुंचा और दिन खत्म होने तक श्रीसंत का झगड़ा इतना तूल पकड़ चुका था कि आज तीसरे दिन का शो शुरू होते ही श्रीसंत घर छोड़ने की ज़िद करने लगे.

सलमान के शो में यूं तो हर बार ही कंट्रोवर्सीज़ होती ही हैं. तो इस बार कैसे नहीं होगी. तीसरे दिन श्रीसंत घर छोड़ने की ज़िद लेकर घर से जाने लगते हैं, हालांकि किसी तरह घरवाले उन्हें गेट पर ही समझा बुझाकर फिर से वापस ले आते हैं. दरअसल श्रीसंत का कहना था का अगर वो गलत हैं तो उनका घर से चले जाना ही ठीक होगा. लेकिन घर वाले उन्हें मनाकर रोक लेते हैं.

इन सबके बाद भी सोमी खान अपने गुस्से पर अड़ी रहती हैं. उनका कहना था कि श्रीसंत को जो करना है वो करें, उन्हें कोई मतलब नहीं है.

हालांकि, बाद में श्रीसंत और सोमी के एक दूसरे से माफी मांगने के बाद इनका झगड़ा खत्म हो जाता है. बाद में गाने के साथ सुबह होती है और फिर बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स के लिए एक और सूरज निकलता है.

तीसरे दिन ये हुए नॉमिनेट

शो के तीसरे दिन ही आज नॉमिनेशन की प्रक्रिया हुई. बिग बॉस के आदेश के बाद आज सभी घरवाले एक्‍ट‍िव‍टी एरिया में जमा हुए. आपको बता दें कि नॉमिनेशन की प्रक्रिया में आज सभी कंटेस्टेंट्स को शामिल किया गया था. जिसके बाद बिग बॉस ने टीवी स्क्रीन पर दो जोड़ियों रोमिल-निर्मल और रोशनी-कृति की तस्वीर दिखाई और आपसी सहमति से किसी एक को नोमिनेट करने को कहा.

इसी तरह बिग-बॉस ने और जोड़ियों को कंटेस्टेंट्स के कटघरे में रखा और उनमें से किसी एक को नॉमिनेट करने के लिए कहा. आखिर में घर से बाहर निकलने के लिए घरवालों ने रोशनी-कृति, सबा-सोमी, शिवाशीष-सौरभ की जोड़ियों के साथ साथ दीपिका और सृष्‍ट‍ि को भी नॉमिनेट किया.

बाथरुम की स्मेल को लेकर नोंकझोंक

बाद में बाथरुम की स्मेल को लेकर कृति और उर्वशी में बहस होती है, जिसके बाद कृति भावुक हो जाती हैं और कहती हैं कि वो छोटे शहर से आई हैं, इसलिए उन्हें बेइज़्ज़त किया जाता है. इसपर दीपिका कक्कड़ उन्हें समझाती हैं और कहती हैं ऐसा नहीं हैं.

बाद में दीपक भी उर्वशी को समझाते हैं कि वो छोटे शहर के हैं, इसलिए उन्हें यहां कई चीज़ें समझनी होंगी और सीख कर बदलना होगा.

चौथे दिन भी होगा श्रीसंत का झगड़ा

आखिरी के लम्हों में अगले दिन की कहानी दिखाई जाती है. चौथे दिन एक बार फिर श्रीसंत का झगड़ा होता है, लेकिन इस बार खान सिस्टर्स से नहीं, बल्कि शिवाशीष से. दरअसल शिवाशीष श्रीसंत पर इल्ज़ाम लगाते हैं कि उन्होंने उन्हें गाली दी है. वो कहते हैं कि ऐसे कोई कैसे सुन लेगा गाली.

अब चौथे दिन बिग बॉस के घर में क्या क्या कंट्रोवर्सीज़ होती है. ये देखने के लिए आप कलर्स पर रात 9 बजे से ‘बिग बॉस’ देख सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अपने आपको क्या समझता है बुढ़ऊ?' ट्रोलिंग से परेशान हुए अमिताभ बच्चन
'अपने आपको क्या समझता है बुढ़ऊ?' ट्रोलिंग से परेशान हुए अमिताभ बच्चन
'बिग बॉस 20': सलमान खान ने स्काउट-यंग की लगाई क्लास, फूट-फूटकर रोए काजी तौकीर
'बिग बॉस 20': सलमान खान ने स्काउट-यंग की लगाई क्लास, फूट-फूटकर रोए काजी तौकीर
Video: 'अनुपमा' फेम गौरव खन्ना बने श्रीराम, हनुमान के रूप में विंदु दारा सिंह ने लूटी महफिल
गौरव खन्ना बने श्रीराम, हनुमान के रूप में विंदु दारा सिंह ने लूटी महफिल, देखें वीडियो
'बिग बॉस 20' वीकेंड का वार: पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री, काजी तौकीर ने जीते 5 लाख रुपये
'बिग बॉस 20': पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री, काजी तौकीर ने जीते 5 लाख रुपये

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget