एक्सप्लोरर

Bigg Boss 12: अब तक तीन शादियां कर चुके हैं अनूप जलोटा, 37 साल छोटी गर्लफ्रेंड के साथ ली है घर में एंट्री

bigg boss 12: 'बिग बॉस 12' में आठवें कंटेस्टेंट के तौर पर अनूप जलोटा की एंट्री एक हसीन और जवां महिला के साथ होती है. सब कुछ सामान्य था, लेकिन हलचल तब मची जब 28 साल की जसलीन ने 65 पार के अनूप जलोटा से अपने प्यार का इजहार भरी महफिल में किया

Bigg Boss 12: 'दिल है कि मानता नहीं इस दिल पर किसका जोर है...' ये नग़मा जवां दिलों की जुबान पर रहता है, लेकिन प्यार करने की और हो जाने की न कोई उम्र है न कोई सीमा... इन बातों को हकीकत में सच साबित किया है भजन सम्राट अनूप जलोटा ने. टीवी पर कल रात देश के सबसे चर्चित रिएलिटी शो 'बिग बॉस 12' का धमाकेदार आगाज हुआ. अपने कंट्रोवर्सी से लोकप्रिय रहने वाला ये शो कल से ही सुर्खियों में है. जैसे ही 'बिग बॉस' के घर में अनूप जलोटा ने एंट्री मारी और जो खुलासे हुए... तब से सोशल मीडिया का दिल और दिमाग भजन सम्राट पर जा थमा है.

दरअसल, 'बिग बॉस' के घर में ये बड़ा खुलासा भजन गायक अनूप जलोटा ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में किया है.

'बिग बॉस 12' में आठवें कंटेस्टेंट के तौर पर अनूप जलोटा की एंट्री एक हसीन और जवां महिला के साथ होती है. सब कुछ सामान्य था, लेकिन हलचल तब मची जब 28 साल की जसलीन ने 65 पार के अनूप जलोटा से अपने प्यार का इजहार भरी महफिल में किया. इसके बाद बारी थी अनूप जलोटा की. उन्होंने जसलीन के साथ अपने रिलेशन की बातें दिल खोलकर सलमान खान से बताईं... ये सारी बातें दोनों ने मुहब्बत और प्यार के जज्बे के साथ दुनिया को बताईं. खूब मजे से बताई, लेकिन सुनने वाले हैरान थे. प्यार की दुनिया के बादशाह सलमान भी हैरान थे, अपना सिर तक पकड़ लिया.

Bigg Boss 12: अब तक तीन शादियां कर चुके हैं अनूप जलोटा, 37 साल छोटी गर्लफ्रेंड के साथ ली है घर में एंट्री

जसलीन मथारू उम्र में अनूप जलोटा से 37 साल छोटी हैं. 65 साल के अनूप जलोटा और 28 साल की जसलीन तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. अनूप और अपनी उम्र के फासले पर जसलीन कहती हैं, ''उम्र का फासला मेरे लिए मायने नहीं रखता है. एक बार हम घर के अंदर जाएंगे तो हमें पता चलेगा कि लोग हमें अच्छा, बुरा, गंदा या फिर और क्या-क्या कहते हैं.''

जसलीन ने बताया कि वो अपने रिश्ते को सबके सामने लाने के लिए तैयार नहीं थे. लेकिन हमें लगा ये सही वक्त है जब हम अपने रिलेशन के बारे में सार्वजनिक तौर से बता सकते हैं. जसलीन ने कहा, "ये बात मेरे पैरेंट्स और दोस्तों के लिए भी बेहद चौंकाने वाली होगी क्योंकि उन्हें भी इस रिश्ते के बारे में अबतक कुछ भी नहीं पता था."

Bigg Boss 12: अब तक तीन शादियां कर चुके हैं अनूप जलोटा, 37 साल छोटी गर्लफ्रेंड के साथ ली है घर में एंट्री

आगे जसलीन बताती हैं, "हमें एक दूसरे के साथ बहुत समय नहीं मिलता है पर अब बिग बॉस के घर में हम एक दूसरे के साथ बहुत समय बिता पाएंगे. इसके अलावा हमें पता चलेगा कि हम साथ रह पाएंगे या नहीं." इसके बाद दोनों ने 'बिग बॉस' के घर में एंट्री ली. घर वालों ने अनूप और जसलीन का शानदार स्वागत किया. कुछ लोगों ने तो अनूप का शिष्य बनने की इच्छा जाहिर की.

आपको बता दें भजन गायक अनूप जलोटा ने इससे पहले तीन शादियां की हैं. पहली शादी उन्होंने गुजरात की रहने वाली सोनाली सेठ से की थी. इस शादी के लिए दोनों के घरवाले राजी नहीं थे. जिसके कारण दोनों ने भाग कर शादी कर ली. काफी दिनों के बाद जलोटा ने उन्हें तलाक दे दिया था. इसके बाद अनूप ने दूसरी शादी बीना भाटिया से की. यह शादी अरेंज मैरिज थी. लेकिन शादी के बाद ये रिश्ता भी ज्यादा दिन नहीं चला और दोनों का तलाक हो गया. इसके बाद अनूप जलोटा ने पूर्व प्रधानमंत्री आई के गुजराल की भतीजी मेधा गुजराल से तीसरी शादी की. लेकिन लीवर खराब होने के कारण साल 2014 में मेधा की मौत हो गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोनोकनी पहन जब दलेर मेहंदी संग मुनमुन दत्ता ने लगाए ठुमके, 'चढ़ती जवानी संभाल' गाने में दिखीं
मोनोकनी पहन जब दलेर मेहंदी संग मुनमुन दत्ता ने लगाए ठुमके, 'चढ़ती जवानी संभाल' गाने में दिखीं
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
नॉर्मल डिलीवरी के लिए किस तरह की तैयारी करनी चाहिए? टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने बताई काम की बात
नॉर्मल डिलीवरी के लिए किस तरह की तैयारी करनी चाहिए? टीवी एक्ट्रेस ने खोला राजा
'सीआईडी' के दया ने बताई 'तारक मेहता' की ऑफ स्क्रीन डार्क रियलिटी? वायरल वीडियो से मिला ये हिंट
'सीआईडी' के दया ने बताई 'तारक मेहता' की ऑफ स्क्रीन डार्क रियलिटी?

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget