सीरियल 'भाबी जी घर पर हैं' में हो जाएगा अंगूरी भाबी का मर्डर?

कॉमेडी सीरियल 'भाबी जी घर पर हैं' के आने वाले एपिसोड में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है. क्योंकि शो के आने वाले एपिसोड में सीरियल की मुख्य नायिका 'अंगूरी भाभी' का मर्डर होते हुए देखा जा सकता है. बहरहाल, आप इस यकीन पर पहुंचे उससे पहले हम बता दें कि शो में आया ऐसा ट्विस्ट एंड टर्न्स असलियत में नहीं बल्कि 'विभूतिजी' के सपने में घटने वाला है.
विभूति नारायण मिश्रा (असिफ शेख) को एक गंभीर सपना आएगा जिसमें वह अंगूरी भाभी को मरने से बचाने की कोशिश करने वाले हैं. यह सब तब शुरू होता है जब वह पीले रंग की रेनकोट और एक ब्लैक टोपी पहले शख्स को देखके हैं जो प्यारी अंगोरी भाबी को शूट करने वाला है. विभूतिजी के सपने में अंगूरी भाबी पूरी तरह से डरी हुई नजर आ रही हैं. जिसके चलते विभूतीजी काभी चिंतिंत हो जाते हैं.

विभूतिजी आने वाले एपिसोड में पूरी तरह से जासूस की तरह पेश आएंगे और वह अपने चारों ओर हर एक व्यक्ति पर शक करते नजर आने वाले हैं. यहां तक कि वह अपनी पत्नी 'अनीता भाबी' पर भी शक करने से गुरेज नहीं करने वाले हैं.
इसके बाद विभूतीजी, अंगूरी भाबी को बचाने के लिए एक नयाब प्लान बनाते हैं. क्या विभूतीजी अपने सपने को सच मान कर अंगूरी भाबी को बचा पाएंगे? ये तो शो के आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा.






















