एक्सप्लोरर

'सेक्रेड गेम्स 2' के लिए कल्कि कोचलीन ने दिया था ऑडिशन, कहा- ये मुझे जमीन से जोड़े रखता है

बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक सफल करियर बनाने के बावजूद कल्कि कहती हैं कि उन्हें अपनी अभिनय क्षमता को साबित करने के लिए ऑडिशन देने में कोई समस्या नहीं है.

मुंबई: नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेत्री कल्कि कोचलिन, जो आगामी शो 'सेक्रेड गेम्स 2' में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, उन्हें यह किरदार ऑडिशन प्रक्रिया के माध्यम से मिला है. फिल्म उद्योग में एक सफल करियर बनाने के बावजूद, वह कहती हैं कि उन्हें अपनी अभिनय क्षमता को साबित करने के लिए ऑडिशन देने में कोई समस्या नहीं है.

नेटफ्लिक्स टीवी सीरीज के ऑडिशन के लिए जब उनके पास फोन आया तो उन्हें काफी आश्चर्य हुआ. उस बात को याद करते हुए कल्की नेबताया, "मैंने शो देखा था और एक महीने बाद ही मुझे शो के लिए ऑडिशन देने के लिए बुलाया गया. मैंने जब इसका पहला सीजन देखा था, तब मैंने सोचा भी नहीं था कि मैं इस शो का हिस्सा बनूंगी. जब मुझे इसके लिए कॉल आया तो मैं काफी हैरान और उत्साहित हो गई."

इसके साथ ही अभिनेत्री ने साझा किया, "एक किरदार के लिए ऑडिशन देना, मेरे लिए काफी रीफ्रेशिंग है क्योंकि निर्देशक को पता होना चाहिए कि मैं उस किरदार को निभाने में सक्षम हूं या नहीं. उन्होंने अब तक का मेरा काम देखा होगा, लेकिन अगर मुझे अतीत में निभाए गए किरदारों से कुछ अलग करने का प्रस्ताव मिलता है, तो उन्हें मेरा ऑडिशन लेना चाहिए. मुझे ऑडिशन देने में कोई समस्या नहीं है."

View this post on Instagram
 

Warning: Unprecedented levels of swag. Viewer discretion is advised. #SacredGames2

A post shared by Netflix India (@netflix_in) on

अभिनेत्री ने आगे कहा, "शायद मैंने बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के लिए बहुत बार ऑडिशन नहीं दिए, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स के लिए मैं ऑडिशन देती रहती हूं और ये प्रक्रिया मुझे जमीन से जोड़े रखती है."

बता दें कि 'सेक्रेड गेम्स 2' में वह 'बाट्या' नामक लड़की का किरदार निभा रही हैं, जिसके पिता एक यहूदी फ्रांसीसी हैं और मां एक फिलिस्तीनी हैं, जिन्होंने उसे किशोर उम्र में छोड़ दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिग बॉस 20: 'पवन सिंह संग जमता नहीं...', रिलेशनशिप पर बोलीं आम्रपाली दुबे, माही विज हुईं नॉमिनेट
'पवन सिंह संग जमता नहीं...', रिलेशनशिप पर बोलीं आम्रपाली दुबे, माही विज हुईं नॉमिनेट
'अपने आपको क्या समझता है बुढ़ऊ?' ट्रोलिंग से परेशान हुए अमिताभ बच्चन
'अपने आपको क्या समझता है बुढ़ऊ?' ट्रोलिंग से परेशान हुए अमिताभ बच्चन
'बिग बॉस 20': सलमान खान ने स्काउट-यंग की लगाई क्लास, फूट-फूटकर रोए काजी तौकीर
'बिग बॉस 20': सलमान खान ने स्काउट-यंग की लगाई क्लास, फूट-फूटकर रोए काजी तौकीर
Video: 'अनुपमा' फेम गौरव खन्ना बने श्रीराम, हनुमान के रूप में विंदु दारा सिंह ने लूटी महफिल
गौरव खन्ना बने श्रीराम, हनुमान के रूप में विंदु दारा सिंह ने लूटी महफिल, देखें वीडियो

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget