एक्सप्लोरर

तोषु को सपोर्ट करने पर बुरी तरह ट्रोल हुईं Anupamaa की बा, फैंस ने चुड़ैल बताकर की शो से हटाने की मांग

Alpana Buch aka Baa Trolled: अनुपमा में इन दिनों परितोष के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का ट्रैक चल रहा है. शो में बा का रोल निभा रही अभिनेत्री अल्पना बूच एक खड़ूस सास प्ले कर रही हैं.

Anupamaa Star Alpana Buch Trolled: स्टार प्लस के सुपरहिट सीरियल 'अनुपमा' (Anupamaa) में इन दिनों काफी दिलचस्प कहानी दिखाई जा रही है. शो में अनुपमा के बेटे परितोष के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का ट्रैक चल रहा है. किंजल के मां बनते ही तोषु के अफेयर का खुलासा हो जाता है. ये बात सबसे पहले राखी दवे को पता चलती है और फिर अनुपमा को.

बेटे की करतूत जानते ही अनुपमा गुस्से से बौखला जाती है और बेटे को खूब डांट-फटकारती हैं. तोषु को जब अपनी गलती का पछतावा नहीं होता तो अनुपमा पूरे परिवार के सामने उसका काला चिट्ठा खोलकर रख देती है. इस दौरान वनराज, किंजल, अनुपमा, काव्या सभी तोषु को भला-बुरा कहते हैं लेकिन घर का एक शख्स अनुपमा को ही गलत ठहराता है वो है बा जो अपने बेटों की गलती पर भी बहू अनुपमा को जिम्मेदार ठहराती है. 

शो में वनराज की मां बा, अपने पोते तोषु का ही साथ देती नजर आईं. उन्हें तोषु की कोई गलती नहीं दिखती और वो अनुपमा को बेटे का घर तोड़ने के ताने देती हैं. अनुपमा के इस ट्रैक में बा की ये हरकत देख सोशल मीडिया पर फैंस भड़क गए. ट्विट्र पर अनुपमा के फैंस सीरियल बा उर्फ अभिनेत्री अल्पना बूच को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं. 

अनुपमा सीरियल में बा का रोल टीवी एक्ट्रेस अल्पना बूच निभा रही हैं. अल्पना इस सीरियल में एक खड़ूस बनी हैं जो लगातार अपनी बहू को हर चीज के लिए कोसती रहती हैं. इस बार भी बा अपने पोते की गलती को अनुपमा के सिर मढ़ देती है. बा कह रही है कि तोषु के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के पीछे भी अनुपमा का ही हाथ है. ऐसे में सोशल मीडिया पर फैंस अल्पना बूच को खरी-खोटी सुना रहे हैं. 

एक फैन ने बा की लताड़ लगाते हुए लिखा, रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के शो की रेटिंग जल्द ही गिरने वाली है. बा ने एक बार फिर से अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं. बा पूरी कहानी का सत्यानाश करने में जुटी हुई है. लगता है कि मेकर्स को मैंटल ट्रीटमेंट की जरूरत है.

एक दूसरे यूजर ने लिखा, उस अनपढ़ बुढ़िया का कोई कुछ करो. ये पहली बार नहीं है जब बा ने गलत का साथ दिया है. बा हर बार अपने खानदान के लड़कों का साथ देती है भले ही ये लोग गलत हों.

कुछ लोग अनुपमा को एक सबसे अच्छी सास होने का मेडल भी दे रहे हैं जो किंजल को कभी बद्दुआ नहीं देती. वहीं कुछ फैंस ने बा को चुड़ैल का तमगा दे दिया और शो से हटाने की मांग की. 

वहीं एक फैन ने लिखा कि बा कम थी जो ये तोषु भी बद्दुआ दे रहा है अपनी मां को. 

ट्विट्र पर ज्यादातर अनुपमा के फैंस ने इस ट्रैक में बा के डायलॉग और उनकी सोच पर कटाक्ष किए. फैंस को बा का तोषु की गलत हरकत पर भी सपोर्ट करना पसंद नहीं आया. खैर, ऐसा पहली बार नहीं है जब अनुपमा के किसी ट्रैक पर लोगों ने आपत्ति जताई है. इससे पहले भी अनुपमा और अनुज की शादी होने पर बा के तेवर देख लोगों ने खूब हंगामा किया था. 

ये भी पढ़ें-

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नाबालिग को-एक्ट्रेस से छेड़छाड़ के आरोप में रोहित चंदेल गिरफ्तार, पुलिस के सामने कबूली ये बात
नाबालिग को-एक्ट्रेस से छेड़छाड़ के आरोप में रोहित चंदेल गिरफ्तार, पुलिस के सामने कबूली ये बात
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
TMKOC Promo: 9 साल बाद 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन की वापसी, खुशी से झूमे जेठालाल
9 साल बाद 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन की वापसी, खुशी से झूमे जेठालाल
TV Serial Spoilers: राही के गायब होते ही शाह हाउस में मचा बवाल, चंद्रिका मासा की साजिश का हुआ पर्दाफाश
राही के गायब होते ही शाह हाउस में मचा बवाल, चंद्रिका मासा की साजिश का हुआ पर्दाफाश

वीडियोज

Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स ने सुनाई डरावनी आपबीती
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स की डरावनी आपबीती
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Embed widget