एक्सप्लोरर

Anupamaa Spoiler Alert: शाह परिवार में किंजल पर उठेंगी उंगलियां, अनुपमा के खिलाफ माया चलेगी नई चाल!

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो 'अनुपमा' के आने वाले एपिसोड में खूब धमाका देखने को मिलेगा. शाह परिवार में जहां किंजल पर उंगली उठेंगी तो वहीं कपाड़िया हाउस में अनुपमा पर गाज गिरेगी.

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो ‘अनुपमा’ में अब तक आपने देखा कि, वनराज और अनुपमा का बड़ा बेटा पारितोष उर्फ तोषू हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर लौट आया है. लकवा मारने की वजह से वह चल फिर नहीं पा रहा है और ना ही बोल पा रहा है. उसका ख्याल उसकी पत्नी किंजल रख रही है. हालांकि, बीमार पति का ख्याल रखते हुए किंजल को देखना उसकी मां राखी दवे (Rakhi Dave) के लिए मुश्किल बात है.

आज का एपिसोड में आप देखेंगे कि तोषू अपनी हालत पर फूट-फूटकर रोता है और किंजल उसे समझाती है कि चाहे उनके रिश्ते में कुछ भी हो जाए, लेकिन वह हमेशा उसके साथ खड़ी रहेगी. किंजल कहती है कि वह मां बनकर उसका ख्याल रखेगी. किंजल पूरी शिद्दत से पति का ख्याल रखती है और तोषू को एहसास होता है कि उसने किंजल के साथ कितना बुरा किया था. दूसरी ओर किंजल की मां राखी अपनी बेटी को ऐसी हालत में देख गुस्से से आगबबूला हो जाती है.

काव्या झाड़ेगी पल्ला

दूसरी ओर काव्या घर की प्रॉब्लम्स को इग्नोर कर काम पर जाने का फैसला करती है, जिसके खिलाफ वनराज अपनी आवाज उठाता है. हालांकि, काव्या जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने की कोशिश करती है. तोषू के घर वापस आते ही अनुपमा भी अपने ससुराल कपाड़िया हाउस चली जाती है. उसे कपाड़िया हाउस में देखते ही मानो माया के पैरों तले जमीन खिसक जाती है. अनुपमा की वापसी के बाद से ही कपाड़िया हाउस में सिर्फ अनुपमा की ही राग गाई जा रही है, जिसे देख माया अंदर ही अंदर जलन की आग में जल रही है.

अनुपमा के आने से माया को होगी जलन

अनुपमा को देखते ही छोटी अनु उसके पास चली जाती है. अनुज भी माया को इग्नोर करने लगता है. अंकुश से लेकर डिंपल तक हर कोई सिर्फ अनुपमा का नाम लेने लगता है. खाने की टेबल पर भी छोटी अनु को अनुपमा की गोद में देख और उसे इंपोर्टेंस देता देख माया को बुरा लगता है. वह खुद को अनुपमा की जगह इमेजिन करने लगती है.

किंजल पर उठेंगे सवाल

अब आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि मां राखी दवे के कहने पर किंजल बीमार तोषू को घर पर छोड़ काम पर चली जाती है. उसके जाते ही तोषू बेड से गिर जाता है और वनराज-बा समेत पूरा परिवार इसका जिम्मेदार किंजल को ठहराता है. वे कहते हैं कि अगर किंजल ने तोषू को ऐसी हालत में नहीं छोड़ा होता तो शायद उसके साथ ऐसा नहीं होता. राखी किंजल की साइड लेते हुए कहती है कि किंजल किसी की नौकर नहीं है. वह यहां देखभाल करने के लिए नहीं आई है.

माया चलेगी साजिश!

वहीं, कपाड़िया हाउस में बरखा माया को आइना दिखाती है. वह कहती है कि अनुपमा अब वापस आ गई है और अब उसका कोई चांस नहीं है. माया ये सुनकर और भी गुस्सा हो जाती है. अब देखना होगा कि अनुपमा को कपाड़िया हाउस से बाहर करने के लिए माया कौन सी नई साजिश चलेगी.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16 Winner: MC Stan को नहीं थी बिग बॉस का विनर बनने की उम्मीद, बोले- 'मुझे रोना चाहिए...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ में बड़ा ट्विस्ट, हर कंटेस्टेंट को मिलेगा एक्स्ट्रा जीवनदान
सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ में बड़ा ट्विस्ट, हर कंटेस्टेंट को मिलेगा एक्स्ट्रा जीवनदान
श्रेया कालरा को लेकर बायस्ड थीं फराह खान? 'लॉक अप 2' के बाद होस्ट ने बताई पूरी सच्चाई
श्रेया कालरा को लेकर बायस्ड थीं फराह खान? 'लॉक अप 2' के बाद होस्ट ने बताई पूरी सच्चाई
TV Serial Spoilers: दादी सा को मनाने में जुटे वसुधा और देव, आर्या ने खोला राजनांदिनी के अतीत से जुड़ा गुप्त दरवाजा
दादी सा को मनाने में जुटे वसुधा और देव, आर्या ने खोला राजनांदिनी के अतीत से जुड़ा गुप्त दरवाजा
Video: असम में बाढ़ से टूटे हनुमान मंदिर को फिर से बनवाएंगे अभिषेक मल्हान, यूट्यूबर ने दिए 20 लाख रुपये
असम में बाढ़ से टूटे हनुमान मंदिर को फिर से बनवाएंगे अभिषेक मल्हान, दिए 20 लाख रुपये

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget