एक्सप्लोरर

Anupamaa Spoiler: अनु-अनुज ने रोमिल को पढ़ाया तमीज का पाठ, समर की किस हरकत से चढ़ जाएगा डिंपी का पारा

Anupamaa Spoiler: अनुपमा शो में इन दिनों फुल ड्रामा देखने को मिल रहा है. अपकमिंग एपिसोड में फिर अनु और अनुज रोमिल को तमीज का पाठ पढ़ाते हुए नजर आएंगें. वहीं डिंपी के अलग ही तेवर देखने को मिलेंगे.

Anupamaa Spoiler Alert: रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे, मदालसा शर्मा, अपरा मेहता और गौरव खन्ना स्टारर शो ‘अनुपमा’ स्टार प्लस पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो में से एक है. इस शो के ट्विस्ट और टर्न फैंस को स्क्रीन से चिपकाए रखते हैं. फिलहाल शो में जबरदस्त ट्रैक चल रहा है. जहां एक तरफ अंकुश को नाजायज बेटे रोमिल की वजह से काफी झमेला फैला हुआ है तो वहीं शाह हाउस में डिंपी ने रायता फैलाया हुआ है. चलिए जानते हैं अपकमिगं एपिसोड में क्या नया ड्रामा देखने को मिलने वाला है?

अनुज ने रोमिल के लिए बनाए नियम
आज के एपिसोड में यह देखा जाएगा कि अनुज रोमिल के लिए नियम बनाएगा और अगर उसे कपाड़िया फैमिली के साथ रहना है तो उसे इन नियमों का पालन करना होगा. अनु रोमिल से कहेगी कि वह हाउसहेल्पर्स के साथ ढंग से बात करें और उनकी रिस्पेक्ट भी करें क्योंकि वे उससे बड़े हैं. रोमिल जहां चुपचाप हर बात मान लेगा लेकिन अंदर ही अंगर वह गुस्से से जल रहा होगा. इसके बाद अनुज उससे कहेगा कि पहले उसने जो भी गंदगी घर में फैलाई है वह उसे साफ करें और फिर वह कॉफी पीने के लिए अपने कमरे में जा सकता है.

पाखी ने रोमिल से मांगी माफी
सारा काम खत्म करने के बाद रोमिल गुस्से में आग बबूला होते हुए अपने कमरे में चला जाएगा. यहां वह डार्ट गेम खेलना शुरू कर देगा. इसी दौरान पाखी उसके कमरे में आएगी और उससे माफी मांगेगी. लेकिन रोमिल अनुज और अनुपमा को पार्टी के बारे में बताने और उसके दोस्तों के सामने उसकी इमेज खराब करने के लिए उस पर गुस्सा करेगा. इस पर वह उसे समझाएगी कि वह अधिक के बारे में अनु और अनुज को कुछ ना बताए इस पर गुस्से में रोमिल उसकी परेशानी पर कोई ध्यान नहीं देगा और कहेगा कि वह कुछ भी वादा नहीं कर सकता और पाखी को अपने कमरे से निकाल देगा.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by anupama❤️🧿 (@anupamaa_5)

समर को फैमिली संग नाश्ता करते देख डिंपी हुई गुस्सा
इधर शाह फैमिली में सभी साथ खाना खाएंगे. इसी दौरान समर आए और सब से बात करने लगेगा. तभी बा समर को थेपला खिलाने वाली होगी लेकिन इसी दौरान डिंपी आएगी और समर को कहेगी कि नाश्ता तैयार है. ये सुनकर समर रूक जाएगा लेकिन एक बाइट खा ही लेगा. ये देखकर डिंपी गुस्से में चली जाएगी. बाद में समर फैमिली के साथ ही ब्रेकफास्ट करेगा.  

आने वाले एपिसोड में, हम देखेंगे कि बदला लेने के लिए, रोमिल अनु को यह बताने का फैसला करेगा कि अधिक पाखी को गाली देता है. यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या इससे अनु और रोमिल के बीच का बंधन स्ट्रॉन्ग होगा क्योंकि वे पाखी को उसकी अपमानजनक शादी से बाहर निकालने में मदद करेगा. आगे के एपिसोड में कहानी क्या मोड़ लेती है ये देखना दिलचस्प होगा.

यह भी पढ़ें: Gadar 2: भाई सनी की 'गदर 2' हुई ब्लॉकबस्टर हुई खुशी से फूली नहीं समा रहीं ईशा देओल, शेयर की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
TV Serial Spoilers: 'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा टेंडर घोटाले का राज
'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा राज
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget