एक्सप्लोरर

Anupamaa: क्यों शो से गायब थीं ‘अनुपमा’ की समधन राखी दवे! अब शाह हाउस में लौटकर काटेंगी नया बवाल

Tassnim Nerurkar On Anupamaa: काफी समय से चर्चा हो रही थी कि राखी दवे उर्फ तसनीम नेरुरकर टीवी शो 'अनुपमा' को छोड़ने की प्लानिंग कर रही हैं. अब एक्ट्रेस ने शो से गायब होने की असली वजह बताई है.

Rakhi Dave Tassnim Nerurkar On Anupamaa: टीवी शो ‘अनुपमा’ जब से शुरू हुआ है, ऑडियंस को इंगेज किया हुआ है. कहानी ने तो लोगों का दिल छू ही लिया, साथ ही इसके किरदार भी काफी पॉपुलर हो गए. कई सितारे और गए,  लेकिन इसकी टीआरपी पर कोई असर नहीं पड़ा. हाल ही में, खबर थी कि वैंप का किरदार निभा रहीं राखी दवे उर्फ तसनीम शेख नेरुरकर (Tassnim Nerurkar) ने शो को अलविदा कहने की प्लानिंग कर ली है. वह कुछ दिनों से शो में दिखाई भी नहीं दीं, लेकिन अब एक्ट्रेस ने अपनी गैर-मौजूदगी की असली वजह बताई है.

क्यों 'अनुपमा' से गायब रहीं राखी दवे
तसनीम ने ईटाइम्स को दिए एक लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि वह इसलिए अनुपमा में दिखाई नहीं दे रही थीं, क्योंकि हाल ही में उनके ससुर का 82 साल की उम्र में निधन हो गया था. राजन शाही ने उन्हें थोड़ा ब्रेक लेने के लिए कहा था. उनका शो में किरदार भी कुछ खास नहीं चल रहा था. हालांकि, अब एक्ट्रेस ने ट्विस्ट के साथ शो में दिखाई देंगी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tassnim Nerurkar (@tassnim_nerurkar)

राखी दवे उर्फ तसनीम ने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो शो का ट्रैक ऐसा था कि मैं जरूरी नहीं थी. मैं भी ये जानने के लिए एक्साइटेड थी कि मैं शो में कब लौटूंगी. राजन (अनुपमा के मेकर) ने वादा किया था कि जब भी राखी दवे लौटेगी, शो में एक नया मोड़ आएगा और मुझे कोई प्रॉब्लम नहीं थी, क्योंकि मैं काम से ज्यादा फैमिली टाइम में ज्यादा यकीन रखती हूं. एक अच्छे ब्रेक था, क्योंकि मेरे पति (मर्चेंट नेवी ऑफिसर समीर नेरुरकर) भी शिप से वापस आ गए थे और मैंने अपने ससुर के साथ भी समय बिताया.”

ट्विस्ट के साथ अनुपमा में लौटेंगी राखी

‘अनुपमा’ में इस वक्त खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है. तोषू पैरालाइज्ड हो गया है, जिसके चलते बार-बार किंजल को ताने मारती है कि वह सही से तोषू की देखभाल नहीं कर रही है. राखी बा को मुंहतोड़ जवाब देकर किंजल के लिए प्रोटेक्टिव होगी और उसे काम और पैसे कमाने के लिए प्रेरित करेगी, ताकि वह पैसे के दम पर शाह परिवार से अलग होकर भी अकेले पति की सेवा कर सके. इससे लगता है कि जल्द ही राखी दवे किंजल और तोषू को शाह परिवार से अलग कर देगी. खैर, राखी के आने से ऑडियंस काफी खुश होगी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tassnim Nerurkar (@tassnim_nerurkar)

यह भी पढ़ें- Uorfi New Look: गुलाबी बाल-ब्लीच आईब्रोज में उर्फी जावेद को देख लोगों ने की ‘एनाबेल’ से तुलना, बोले- ‘चुड़ैल भी डर जाएगी’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
TV Serial Spoilers: 'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा टेंडर घोटाले का राज
'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा राज
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget