बिग बॉस 12: अनूप जलोटा और श्रीसंत की होगी घर में दोबारा एंट्री, मिलेगी ये खास पावर
बिग बॉस 12: बिग बॉस ने पिछले हफ्ते इविक्शन प्रक्रिया में ट्विस्ट लाते हुए अनूप जलोटा और श्रीसंत को सीक्रेट रूम में भेज दिया था.

कलर्स टीवी के मशहूर रिएलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 12 में आज से नया हफ्ता शुरू होने जा रहा है. बिग बॉस 12 को शुरू हुए करीब एक महीना पूरा हो चुका है, लेकिन अब तक यह शो कोई बड़ी कामयाबी हासिल नहीं कर पाया है. टीआरपी रेटिंग्स के मामले में भी शो को तब बड़ा झटका लगा जब यह टॉप 10 में भी जगह नहीं बना पाया. ऐसे में मेकर्स ने शो में कुछ बड़े बदलाव करने का फैसला किया है.
आज के एपिसोड में सबसे बड़ा ट्विस्ट अनूप जलोटा और श्रीसंत को लेकर आने वाला है. पिछले हफ्ते सीक्रेट रूम में भेजे जाने के बाद आज अनूप और श्रीसंत को एक बार फिर बिग बॉस के मुख्य घर में वापस लाया जाएगा. इसके साथ ही यह भी साफ हो गया है कि अनूप जलोटा और श्रीसंत को घर वापस आने पर एक बेहद ही खास पावर मिलेगी. बिग बॉस से जुड़ी हुई खबरें देने वाले हैंडल द खबरी की मानें तो इस पावर की वजह से ही अनूप जलोटा और श्रीसंत बेघर होने से बच जाएंगे.
Re-entered HMs #BB12 will get a week's immunity from nominations because makers knew that they will be thrown out by viewers again 😜
— The Khabri (@TheKhbri) October 15, 2018
इसके अलावा चैनल की ओर से अपकमिंग एपिसोड की जो झलक दिखाई गई थी उससे भी साफ हो गया था कि श्रीसंत और अनूप की बिग बॉस के घर में दोबारा एंट्री होगी. इतना ही नहीं प्रोमो में अनूप जलोटा यह भी कहते हुए दिखाई दे रहे थे कि अब वो जसलीन के खिलाफ होंगे.
Source: IOCL
























