एक्सप्लोरर

KBC 14: कब से शुरू होगा ‘कौन बनेगा करोड़पति 14’, इस बार क्या होंगे रूल्स? जानें पहले से कितना अलग होगा शो

Kaun Banega Crorepati 14: क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 14' का नया प्रोमो रिलीज हुआ है. इसके मुताबिक, इस बार के सीजन में नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा. जानिए शो कब से शुरू होने वाला है.

Kaun Banega Crorepati 14: छोटे पर्दे का सबसे पसंदीदा शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ न केवल दर्शकों को एंटरटेन करता है, बल्कि यह शो लोगों की जनरल नॉलेज भी बढ़ाता है. यही वजह है कि, इसे देखने वाले दर्शकों तादात भी ज्यादा है. इस बात में कोई शक नहीं है कि, इसके 13 सीजन सुपरहिट रहे हैं, इसके 14वें सीजन का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब ये इंतजार खत्म हो गया है, क्योंकि शो के प्रीमियर की तारीख सामने आ गई है.

कौन बनेगा करोड़पति 14 का लेटेस्ट प्रोमो

सोनी टीवी के इंस्टाग्राम हैंडल पर कौन बनेगा करोड़पति 14 का नया प्रोमो जारी हुआ है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और तेज कर दी है. ऐसा इसलिए, क्योंकि शो में इस बार नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा. सामने आए प्रोमो में देखा जा सकता है कि, शो के होस्ट अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट को 1 करोड़ रुपये जीतने की बधाई देते हैं और उनसे पूछते हैं कि, वह 7.5 करोड़ रुपये के लिए आगे खेलेंगे या नहीं. इस पर सामने बैठे कंटेस्टेंट सोच में पड़ जाते हैं.

कौन बनेगा करोड़पति 14 का नया रूल

इसके बाद अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट को बताते हैं कि, अगर आप सही जवाब देते हैं, तो आपको 7.5 करोड़ रुपये मिलेंगे, लेकिन अगर आप गलत जवाब देंगे, तो आपको 75 लाख रुपये मिलेंगे. ये सुनते ही कंटेस्टेंट हैरान हो जाते हैं, क्योंकि बीते केबीसी के सीजन का रूल था कि, 1 करोड़ के बाद खेलने पर अगर आप हारते हैं, तो आपको 3 लाख 20 हजार रुपये मिलेगा. हालांकि, इस बार शो में एक नया ट्विस्ट जुड़ गया है. केबीसी के 14वें सीजन में अगर आप 1 करोड़ रुपये जीतने के बाद हारते हैं, तो आपको 3.20 लाख नहीं, बल्कि 75 लाख रुपये मिलेगा. अमिताभ बच्चन के मुताबिक, भारत की आजादी को 75 साल होने पर इस ट्विस्ट को जोड़ा गया है, जिसके बाद यकीनन कंटेस्टेंट काफी खुश होंगे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

कब से शुरू हो रहा कौन बनेगा करोड़पति 14?

‘ई-टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ये शो 8 अगस्त 2022 से सोनी टीवी पर शुरू हो रहा है. दरअसल, लेटेस्ट इंटरव्यू में एक्ट्रेस विधि पंड्या (Vidhi Pandya) ने खुलासा किया है कि, उनका शो 'मोसे छल किए जाए’ (Mose Chhal Kiye Jaaye) 5 अगस्त को ऑफ एयर होने जा रहा है, जो सोनी पर 9.30 बजे देखने को मिलता था. ऐसे में इस समय का स्लॉट खाली हो जाएगा. इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि, शायद 8 अगस्त 2022 से केबीसी 14 शुरू होगा.

यह भी पढ़ें

Watch: जब Raj Kapoor को ट्रिब्यूट देने के लिए इस पाकिस्तानी एक्टर ने आयुष्मान संग गया गाना, तालियों से गूंज उठी थी महफिल

khatron ke khiladi 12: प्रतीक सहजपाल अपनी जर्नी को यादकर हुए भावुक, लिखी दिल छू लेने वाली बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
'तारक मेहता' में एक्टिंग की चाह में 900 किलोमीटर चला 16 साल का नाबालिग, असित मोदी बोले- सपने जरूर देखो
'तारक मेहता' में एक्टिंग की चाह में 900 किलोमीटर चला 16 साल का नाबालिग, असित मोदी बोले- सपने जरूर देखो
Bigg Boss फेम लोपामुद्रा राउत के घर हुई 1 करोड़ रुपये की चोरी का मामला सुलझा, बिहार से गिरफ्तार हुआ आरोपी
'बिग बॉस' फेम लोपामुद्रा राउत के घर हुई 1 करोड़ रुपये की चोरी का मामला सुलझा, आरोपी गिरफ्तार
पति हिमांशु से अलग होने की खबरों पर भड़कीं अमृता खानविलकर, लीगल नोटिस की धमकी दी
पति हिमांशु से अलग होने की खबरों पर भड़कीं अमृता खानविलकर, लीगल नोटिस की धमकी दी

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget