एक्सप्लोरर

Amar Upadhyay On Career: अतीत से सबक लेकर इतने बदल गए हैं ‘क्‍योंकि सास भी कभी बहू थी’ फेम मिहिर

Mihir Upadhyay on Quitting Tv: मिहिर उपाध्‍याय ने फिल्‍म इंडस्‍ट्री में करियर बनाने के लिए टीवी की दुनिया को अलविदा कह दिया था. उनका बहुत बुरा हाल हो गया था. अब अतीत से सबक लेकर वह बहुत बदल गए हैं.

Amar Upadhyay Feel Like Just Started Career: हर किसी का वक्‍त एक जैसा नहीं रहता. जानेमाने टीवी एक्‍टर मिहिर उपाध्‍याय (Amar Upadhyay) भी एक वक्‍त में काफी निराशाजनक हालत में थे. अब पहले की तुलना में उनका करियर सही दिशा में जा रहा है, जहां वह टीवी व फिल्‍म दोनों ही इंडस्‍ट्री में एंजॉय कर रहे हैं. एक तरफ उन्‍होंने जहां फैमिली ड्रामा शो ‘मोल्‍लकी’ में लीड रोल के रूप में अच्‍छा प्रभाव छोड़ा, वहीं ‘भूल-भुलैया 2’ जैसी हिट फिल्‍म से बॉलीवुड में दोबारा इनिंग की. 

दो दशक पहले अमर ने फिल्‍म इंडस्‍ट्री में करियर बनाने के लिए टीवी की दुनिया को अलविदा कह दिया था. ‘क्‍योंकि सास भी कभी बहू थी’ (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) जैसे पॉपुलर शो से अमर ने करियर की शुरुआत की थी. इस शो की बदौलत उन्‍हें घर-घर में पहचान मिली. मगर फिल्‍मों में काम करने की चाह ने छोटे पर्दे से उन्‍हें दूर कर दिया. 

अब दोनों इंडस्‍ट्री में बनाना चाहते हैं बैलेंस 

अब अमर फिल्‍म और टीवी दोनों की इंडस्‍ट्री में बैलेंस बनाकर चलना चाहते हैं. टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अमर ने एक इंटरव्‍यू में कहा, ‘’मैं खुश हूं कि दोनों मीडियम में बैलेंस बनाकर चल रहा हूं और बेहद रोमांचित हूं कि मेरी सेकेंड इनिंग की शुरुआत सकारात्‍मक रही है. अभी बहुत कुछ करना है. एक एक्‍टर के तौर पर मैं अपने काम के जरिए अपनी समझ की कला और विविधताओं को दिखाने को लेकर बेहद लालची हूं. यहां से मैं पैशनेट लोगों के साथ काम करना चाहता हूं.’’ 

जीवन में सीखा पछतावा नहीं करने का सबक

अमर ने यह भी कहा कि अतीत में जो हुआ, उसको लेकर वह पछतावा नहीं करना चाहते. उन्‍होंने अपने जीवन में यह सबक सीखा है. काम को लेकर उनके एप्रोच करने के तरीके में काफी बदलाव आया है. अमर के मुताबिक, अब वह एक मीडियम में काम करने के लिए दूसरे मीडियम को नहीं छोड़ेंगे. अब चीजें बदल गई हैं. अब सभी एक्‍टर्स फिल्‍म और टीवी इंडस्‍ट्री दोनों जगह काम कर रहे हैं. 

अभी भी न्‍यूकमर जैसा कर रहे महसूस

अमर (Amar Upadhyay) ने कहा, ‘’आज मैं सभी स्‍क्रीन का हिस्‍सा बनना चाहता हूं. छोटा हो या बड़ा, मैं मजबूत किरदार निभाना चाहता हूं. मैं टीवी से मिल रहे ऑफर्स को लेकर एक्‍साइटेड हूं. मैं लकी हूं कि अब भी इंडस्‍ट्री में काम कर रहा हूं. कई भाषाओं में अभी तक लगभग 20 फिल्‍मों में काम करने के बावजूद मुझे लग रहा है कि मैंने अभी-अभी शुरुआत की है. मैं एक न्‍यूकमर की तरह महसूस करता हूं.’’

यह भी पढ़ें: लाल रंग के हिजाब में लिपटीं Rashmika Mandanna ने दी ईद की मुबारकबाद, जानिए इस तस्‍वीर के पीछे की कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
'तारक मेहता' में एक्टिंग की चाह में 900 किलोमीटर चला 16 साल का नाबालिग, असित मोदी बोले- सपने जरूर देखो
'तारक मेहता' में एक्टिंग की चाह में 900 किलोमीटर चला 16 साल का नाबालिग, असित मोदी बोले- सपने जरूर देखो
Bigg Boss फेम लोपामुद्रा राउत के घर हुई 1 करोड़ रुपये की चोरी का मामला सुलझा, बिहार से गिरफ्तार हुआ आरोपी
'बिग बॉस' फेम लोपामुद्रा राउत के घर हुई 1 करोड़ रुपये की चोरी का मामला सुलझा, आरोपी गिरफ्तार
पति हिमांशु से अलग होने की खबरों पर भड़कीं अमृता खानविलकर, लीगल नोटिस की धमकी दी
पति हिमांशु से अलग होने की खबरों पर भड़कीं अमृता खानविलकर, लीगल नोटिस की धमकी दी

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget