एक्सप्लोरर

Tunisha Sharma Death: तुनिषा शर्मा का जे जे हॉस्पिटल में हुआ पोस्टमॉर्टम, रिपोर्ट में खुलेंगे मौत से जुड़े राज

Tunisha Sharma Suicide: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने बीते शनिवार को दुनिया को अलविदा कह दिया है. इस बीच देर रात तुनिषा शर्मा के शव का पोस्टमॉर्टम मुंबई के जेजे अस्पताल में किया गया है.

Tunisha Sharma Post Mortem: टीवी सीरियल 'अली बाबा दास्तान ए काबुल' (Ali Baba-Dastaan-E-Kabul) के जरिए फैंस के दिलों पर राज करने वाली टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) ने 24 दिसंबर यानी शनिवार को दुनिया को अलविदा कह दिया है. तुनिषा शर्मा के आस्मिक निधन से हर कोई काफी हैरान है.

सीरियल के शूटिंग सेट पर तुनिषा शर्मा का शव फांसी के फंदे के लटका हुआ पाया गया है. ऐसे में देर रात तुनिषा शर्मा के शव का पोस्टमॉर्टम भी हुआ है. इस बीच अब हर कोई तुनिषा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है.

देर रात हुआ तुनिषा शर्मा का पोस्टमॉर्टम

छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के निधन की खबर सुनकर हर कोई काफी हैरान है. मौत से 5 घंटे पहले तुनिषा शर्मा ने सोशल मीडिया पर फोटो-स्टोरी भी शेयर किए थे, ऐसे में ये किस को पता था कि तुनिषा अचानक से मौत को गले लगा लेंगी. मुंबई के जे जे हॉस्पिटल में देर रात करीब 1:30 बजे तुनिषा शर्मा के शव का पोस्टमॉर्टम हुआ है, जो सुबह करीब 4 बजे तक चला. विसरा को प्रिज़र्व करके रखा गया है. जिसका केमिकल एनालिसिस किया जाएगा. सूत्रों ने बताया की पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी की गई है. जे जे हॉस्पिटल के 4 से 5 डॉक्टर की अगुवाई में तुनिषा शर्मा का पोस्टमॉर्टम किया गया है.

ऐसे में पुलिस के साथ-साथ हर किसी को तुनिषा शर्मा के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है. बताया जा रहा है कि तुनिषा शर्मा ने डिप्रेशन के चलते सुसाइड किया है. हालांकि तुनिषा शर्मा डेथ केस में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का महत्व काफी माना जा रहा है. क्योंकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के जरिए इस केस में कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tunisha Sharma (@_tunisha.sharma_)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tunisha Sharma (@_tunisha.sharma_)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tunisha Sharma (@_tunisha.sharma_)

तुनिषा शर्मा के एक्स बॉयफ्रेंड को पुलिस ने किया अरेस्ट

तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले को लेकर मुंबई पुलिस ने उनके को स्टार और एक्स बॉयफ्रेंड शाजीन मोहम्मद खान (Sheezan Mohammad Khan) को अरेस्ट कर लिया है. तुनिषा की मां की शिकायत पर शाजीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. बताया जा रहा है कि शाजीन से ब्रेकअप के बाद तुनिषा शर्मा काफी परेशान रहने लगीं थी. मालूम हो कि तुनिषा शर्मा और शाजीन मोहम्मद खान टीवी सीरियल 'अली बाबा दास्तान ए काबुल' (Ali Baba-Dastaan-E-Kabul) में एक साथ काम कर रहे थे.

यह भी पढ़ें- Tunisha Sharma Death: अपने बर्थडे को लेकर एक्साइटेड थीं तुनिषा शर्मा, फ्रेंड विनीत रैना संग बनाया था ये प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हर खिलाड़ी के पास होंगे 1 लाख’, अनिल कपूर ने खोला 'इंडिया के टॉप 1%' का बड़ा ट्विस्ट
‘हर खिलाड़ी के पास होंगे 1 लाख’, अनिल कपूर ने खोला 'इंडिया के टॉप 1%' का बड़ा ट्विस्ट
सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ में बड़ा ट्विस्ट, हर कंटेस्टेंट को मिलेगा एक्स्ट्रा जीवनदान
सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ में बड़ा ट्विस्ट, हर कंटेस्टेंट को मिलेगा एक्स्ट्रा जीवनदान
श्रेया कालरा को लेकर बायस्ड थीं फराह खान? 'लॉक अप 2' के बाद होस्ट ने बताई पूरी सच्चाई
श्रेया कालरा को लेकर बायस्ड थीं फराह खान? 'लॉक अप 2' के बाद होस्ट ने बताई पूरी सच्चाई
TV Serial Spoilers: दादी सा को मनाने में जुटे वसुधा और देव, आर्या ने खोला राजनांदिनी के अतीत से जुड़ा गुप्त दरवाजा
दादी सा को मनाने में जुटे वसुधा और देव, आर्या ने खोला राजनांदिनी के अतीत से जुड़ा गुप्त दरवाजा

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget