एक्सप्लोरर

यौन उत्पीड़न के ताज़ा आरोपों से घिरे अनु मलिक की 'इंडियन आइडल' से एक बार फिर छुट्टी

#MeToo के इन तमाम आरोपों के चलते ही गायिका सोना महापात्रा पिछले साल से ही अनु मलिक की कड़ी आलोचना करती आ रहीं हैं

मुंबई: जाने-माने संगीतकार और सोनी टीवी पर आने वाले सिंगिंग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल' के जज अनु मलिक पर नए सिरे से लग रहे यौन उत्पीड़न के आरोपों के चलते एक बार फिर से इस शो से उनकी छुट्टी कर दी गई है.

एबीपी न्यूज़ को विश्वस्त सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक, अनु मलिक पर लग रहे यौन उत्पीड़न के आरोपों के बावजूद एक बार फिर उन्हें 'इंडियन आइडल' का जज बनाए जाने की वजह से सोनी टीवी की खूब आलोचना हो रही थी. ऐसे में सोनी टीवी पर उन्हें हटाने का दबाव काफी बढ़ गया था.

गौरतलब है #MeToo के इन तमाम आरोपों के चलते ही गायिका सोना महापात्रा पिछले साल से ही अनु मलिक की कड़ी आलोचना करती आ रहीं हैं और फिर से उन्हें 'इंडियन आइडल' में जज लिए जाने के बाद सोना महापात्रा ने एक बार फिर उनके खिलाफ मुहिम छेड़ दी थी और उनकी वापसी पर कड़ा ऐतराज जताया था.

 

View this post on Instagram
 

Dear Smriti Irani’ji, I sincerely thank you for this initiative of databasing sexual offenders in India but what about organisations who hire them despite this. Case in point, @sonytvofficial ignoring the testimonies of multiple women against one, Anu Malik & making him a judge for youngsters on National TV for Indian Idol. Do so many voices telling a common story of sexual harassment & assault not matter? Shouldn’t Sony TV be held responsible in some way? Our culture celebrates the victory of good over evil in every festival, Durga Puja, Maheshaswara Mardini, Ram & Ravan in Dussehra, Bhakt Prahlad & Holika in Holi & innumerable other such legends. It sends a symbolic message to society & fills us with positive energy & hope. I understand that change has to be driven at the grass roots level in a systemic manner Ma’am, yet this ‘normalisation’ of sexual assault by platforming, enabling & celebrating a serial sexual offender like Anu Malik sends out a very dangerous message to the country & the perverts that lurk within our society. That they have a free pass, can get away similarly & just because no one has recorded their misdemeanours. I’d request you to please look into this gross violation of children’s ‘& women’s voices & dignity. Warmest Sona Mohapatra repost @businessinsiderin In a bid to ensure women and child safety and security in the country, Union Women and Child Development (WCD) Minister @smritiiraniofficial on Tuesday said the government has begun listing all sexual offenders in a digital database. She also said that every district in the country will have an operational One Stop Centre (OSCs) to help women.

A post shared by ShutUpSona (@sonamohapatra) on

पहले से भी ज्यादा दिलचस्प होगा Inside Edge का दूसरा सीजन: ऋचा चड्ढा

#MeToo मूवमेंट को लेकर काफी मुखर रहीं सोना महापात्रा ने आज ही के दिन केंद्रीय कपड़ा मंत्री और महिला व बाल कल्याण मंत्री का अतिरिक्त पदभार संभाल रहीं स्मृति ईरानी को ट्विटर पर टैग कर एक पोस्ट लिखा है जिसमें अनु मलिक जैसे यौन उत्पीड़क को 'इंडियन आइडल' जैसा मंच एक बार फिर उपलब्ध कराने को लेकर कड़ा ऐतराज जताया है और इसके लिए सोनी टीवी पर भी कार्रवाई करने की मांग की है. इसी पोस्ट के चंद घंटे बाद अनु मलिक द्वारा 'शो को छोड़े' जाने की खबर आई है.

उल्लेखनीय है कि पिछले साल भी #MeToo के तहत अनु मलिक को उनपर लगे इल्जामों के तहत उन्हें शो छोड़ना पड़ा था. उल्लेखनीय है कि चंद दिनों पहले इन इल्जामों पर प्रतिक्रिया देते हुए अनु मलिक ने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए लिखा था कि उनपर लगे तमाम इल्जाम बेबुनियाद हैं और यह उन्हें बदनाम करने की साजिश है.

‘इंडियन आइडल’ में पहुंचे अजय-अतुल की जोड़ी ने इस कंटेस्टेंट की बदली किस्मत, नए गाने के लिए किया साइन

बता दें पिछले साल जहां गायिका श्वेता पंडित ने अनु मलिक पर 17 साल की उम्र में उनके साथ अभद्र व्यवहार करने का इल्जाम लगाया था, तो वहीं कुछ महीने पहले गायिका नेहा भसीन ने विस्तार से बताया कि कैसे 21 साल की उम्र में जब वो एक गाने के सिलसिले में उनसे मिलने गईं थीं, तो उनके गलत इरादों के चलते वे बीच में उठकर वहां से चलीं गईं थीं.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sairaab: 'सैराब' को मिल गया नया ईशान? आशय मिश्रा कर सकते हैं रोहित चंदेल को रिप्लेस
'सैराब' को मिल गया नया ईशान? आशय मिश्रा कर सकते हैं रोहित चंदेल को रिप्लेस
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं दीपिका कक्कड़ की मां, पेट में हुआ था इंफेक्शन, शोएब इब्राहिम ने बताया कैसी है तबियत
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं दीपिका कक्कड़ की मां, पेट में हुआ था इंफेक्शन, शोएब इब्राहिम ने बताया कैसी है तबियत
TV Serial Spoilers: दादी सा ने चंद्रिका के सामने रखी चौंकाने वाली शर्त, अनु के सामने खुली आर्यवर्धन की पोल
दादी सा ने चंद्रिका के सामने रखी चौंकाने वाली शर्त, अनु के सामने खुली आर्यवर्धन की पोल
CJP प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस से पिटे TV एक्टर सेहबान अजीम बोले- ‘ऐसा लगा कि पूरा लाठीचार्ज जान-बूझकर...'
CJP प्रोटेस्ट के दौरान सेहबान अजीम की भी पुलिस ने की पिटाई, एक्टर ने खुद किया खुलासा

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
Embed widget