एक्सप्लोरर

पहले से भी ज्यादा दिलचस्प होगा Inside Edge का दूसरा सीजन: ऋचा चड्ढा

'इनसाइड एज' के दूसरे सीजन की शुरुआत जल्द ही होगी और अभिनेत्री ऋचा चड्ढा इसमें एक अहम किरदार में नजर आएंगी. ऋचा अपने प्रशंसकों से वादा करती हैं कि यह सीजन और भी दिलचस्प है

'इनसाइड एज' के दूसरे सीजन की शुरुआत जल्द ही होगी और अभिनेत्री ऋचा चड्ढा इसमें एक अहम किरदार में नजर आएंगी. ऋचा अपने प्रशंसकों से वादा करती हैं कि यह सीजन और भी दिलचस्प है. हर किरदार का विकास दर्शकों को कहानी के आखिर तक जोड़े रखेगा.

ऋचा ने बताया, "पहले सीजन से इसमें मेरे किरदार जरीना मलिक का बदलाव काफी दिलचस्प है. पहले सीजन में जरीना ने चीजों को सही तरीके से करने की कोशिश की, लेकिन उसे कई बाधाओं का सामना करना पड़ा. अब वह खुद से सवाल करती है कि ऐसा क्यों हो रहा है, वह ऐसा क्यों कर रही है, जो उसे हमेशा मुश्किलों में डाल देता है. किरदार में इस मामले के अंधेरी राह पर जाने से संबंधित संघर्ष की शुरुआत होती है."

वहीं, अभिनेता तनुज विरवानी ने कहा है कि अपने किरदार के लिए शेप में आने के लिए वह भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के डाईट से काफी प्रेरित थे और उसका अनुकरण करने की कोशिश भी उन्होंने की.

उन्होंने कहा, "मैं इस नए सीजन के लिए एक निश्चित आकार में आना चाहता था और काफी रिसर्च करने के बाद मुझे कोहली का यह डाईट प्लान मिला. आखिरकार, अगर आपको शेप में आने के लिए प्रेरणा लेने की आवश्यकता है, तो किसी सबसे बेहतर ही इसे लिया जाना चाहिए. शुरुआत में काफी मुश्किल रही, लेकिन धीरे-धीरे मैं अपने दिमाग को यह समझाने लगा कि अगर वह ऐसा कर सकते हैं, तो तुम भी कर सकते हो. यह पूरी तरह से आपके दिमाग पर निर्भर करता है."

'इनसाइड एज' को 46वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स के बेस्ट ड्रामा सीरीज श्रेणी में नामांकित किया गया है. फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी इसके निर्माता हैं और करण अंशुमन ने इसे लिखा है.

इस नए सीजन में कुछ और नए किरदार जोड़े गए हैं, जिसमें आमिर बशीर, सपना पब्बी, और मार्कंड देशपांडे शामिल है. यही नहीं, पहले सीज़न की दमदार स्टार कास्ट दूसरे सीज़न में भी अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार है जिसमें विवेक ओबेरॉय, ऋचा चड्डा, अंगद बेदी, तनुज विरवानी, सिद्धांत चतुर्वेदी, अमित स्याल और सयानी गुप्ता शामिल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 साल की उम्र में डेब्यू, रंगत का उड़ता था मजाक, कहानी रेखा की
4 साल की उम्र में डेब्यू, रंगत का उड़ता था मजाक, कहानी रेखा की
'दृश्यम 3' का दूसरे फ्राइडे भी चला जादू, 'धुरंधर 2' के बाद ये रिकॉर्ड बनाने वाली साल 2026 की बनी दूसरी फिल्म
'दृश्यम 3' का दूसरे फ्राइडे भी चला जादू, 'बॉर्डर 2' को किया ध्वस्त
अमिताभ से लंबा अफेयर, विनोद-मुकेश से शादी! अक्षय-संजय से भी जुड़ा नाम, कहानी रेखा की निजी जिंदगी की
अमिताभ से लंबा अफेयर, विनोद-मुकेश से शादी! कहानी रेखा की निजी जिंदगी की
'शुरू से शुरू करते हैं...' सलमान खान का यूट्यूब पर धमाकेदार डेब्यू, शेयर किया पहला वीडियो
सलमान खान ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, पहले वीडियो में बने टीचर और स्टूडेंट

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget