एक्सप्लोरर

Kantara Box Office: हिंदी वर्जन में बॉक्स ऑफिस पर 'छाई कांतारा', ओपनिंग डे पर की बंपर कमाई

Kantara Collection: केजीएफ मेकर्स की फिल्म कांतारा इन दिनों हर तरफ सुर्खियां बटोर रही है. दमदार स्टोरी की वजह से कांतारा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है.

Kantara Box Office Collection: सुपरहिट फिल्म केजीएफ  (KGF) के मेकर्स एक और शानदार थ्रिलर लेकर आए हैं. जिसका नाम है कांतारा (Kantara). जी हां इन दिनों सिनेमाघरों के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर कांतारा लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. 14 अक्टूबर को कांतारा को हिंदी और तेलुगू वर्जन में थिएटर में रिलीज किया गया है. ऐसे में कन्नड़ भाषा के अलावा कांतारा ने हिंदी बेल्ट में भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ी है. बता दें कि ओपनिंग डे पर कांतारा ने शानदार कमाई की है.

हिंदी वर्जन में भी छाई कांतारा
साउथ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा की चर्चा हर तरफ हो रही है. इस फिल्म को लेकर दर्शकों और क्रिटिक्स के बीच एक अलग बज बना हुआ है. सोशल मीडिया पर कांतारा को लेकर तगड़ा हाइप है, हर कोई इस शानदार थ्रिलर की जमकर तारीफ कर रहा है. वहीं फिल्म क्रिटिक्स भी कांतारा की प्रशंसा करते हुए दिख रहे हैं. आलम ये है कि कांतारा की कमाई भी आए दिन आगे बढ़ती जा रही है. इस बीच शनिवार को ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने कांतारा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की जानकारी दी है. तरण के मुताबिक कांतारा ने हिंदी वर्जन में ओपनिंग डे के मौके पर 1.27 करोड़ की कमाई की है. एक पैन इंडिया फिल्म के लिए ये आंकड़ा काफी ठीक माना जाता है. आने वाले दो दिन में कांतारा के हिंदी वेल्ट कलेक्शन में इजाफा देखने को मिल सकता है. 

वर्ल्डवाइड छाई कांतारा
मालूम हो कि ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की कांतारा को 30 सितंबर को रिलीज किया गया था. पौन्नियन सेल्वन 1 और विक्रम वेधा जैसी फिल्मों की रिलीज के बीच कांतारा ने अपनी खास छाप छोड़ी है. गौर किया जाए कांतारा (Kantara) के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तरफ तो रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फिल्म अब तक 80 करोड़ का आंकडा पार कर चुकी है. मजह 16 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म की इतनी कमाई ने ये साबित कर दिया है कि वाकई कांतारा एक शानदार फिल्म है.

Tiger 3 Release Date: 'टाइगर 3' का पहला पोस्टर रिलीज़, इस बार ईद या क्रिसमस नहीं दिवाली पर सलमान ख़ान देंगे दस्तक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jailer 2 Box Office Day 1 Live Updates: रजनीकांत की 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! 1 बजे तक 18 करोड़ के हुई पार
Live Updates: 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! 1 बजे तक 18 करोड़ के हुई पार
Jailer 2 BO Day 1 Prediction: वर्ल्डवाइड 125 करोड़ की ओपनिंग करेगी 'जेलर 2'? 'टूटेंगे 'धुरंधर'- 'टॉक्सिक' से 'जवान'-'एनिमल' के रिकॉर्ड!
वर्ल्डवाइड 125 करोड़ की ओपनिंग करेगी 'जेलर 2'? टूटेंगे 'धुरंधर'- 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड!
Jailer 2 X Review: 'जेलर 2' में रजनीकांत की जबरदस्त एक्टिंग, एक्शन सीक्वेंस भी धमाकेदार, लोग बोले- 'ब्लॉकबस्टर है फिल्म'
'जेलर 2' में रजनीकांत की जबरदस्त एक्टिंग,लोग बोले- 'ब्लॉकबस्टर है फिल्म'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget