Photos: फैमिली के साथ इन दिनों विदेश में छुट्टियां मना रहे हैं साउथ के ये सितारे, नए साल के जश्न की है तैयारी
South Celebrities On Vacation: नए साल के जश्न के लिए साउथ सिनेमा की तमाम हस्तियां विदेश पहुंच चुकी हैं, जहां पर अपने फैमिली के साथ वेकेशन भी इंजॉय कर रहे हैं.

South Celebrities On Vacation For New Year Celebration: नए साल के जश्न की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो गई है. कुछ लोग यहां, तो कुछ विदेशों के लिए नए साल के स्वागत के लिए निकल गए हैं. साउथ सिनेमा के भी तमाम सितारे इन दिनों विदेश में वेकेशन इंजॉय कर रहे हैं और उम्मीद है कि नए साल का जश्न मनाने के बाद ही ये वापसी करेंगे. राम चरण (Ram Charan), जूनियर एनटीआर (Jnr Ntr) से लेकर हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) तक इन दिनों विदेश में हैं जहां की फोटो-वीडियो ये सितारे अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर कर रहे हैं.
महेश बाबू
टॉलीवुड के प्रिंस कहे जाने वाले एक्टर महेश बाबू इन दिनों वाइफ नम्रता शिरोडकर और दोनों बच्चों के साथ स्विटजरलैंड में वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं. वहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. क्रिसमस भी उन्होंने परिवार के साथ वहीं सेलिब्रेट किया था. ऐसे में अब ऐसा लगता है कि वो नए साल का स्वागत भी स्विट्जरलैड में ही वो करेंगे.

हंसिका मोटवानी
हंसिका मोटवानी ने कुछ दिनों पहले अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया संग शादी रचाई है. इन दिनों वो पति सोहेल के साथ वो यूरोप में हनीमून पीरियड एंजॉय कर रही हैं. अपने हनीमून ट्रिप की तमाम फोटो-वीडियो वो लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं.
View this post on Instagram
राम चरण
राम चरण और उनकी पत्नी उपासना इन दिनों थाईलैंड में हैं. उपासना ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने दोस्त द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरों को साझा किया. जिसमें कपल साथ में काफी इंजॉय करता दिख रहा है. ये कपल भी नए साल का जश्न मनाने के बाद ही लगता है वापसी करेगा.

जूनियर एनटीआर
'आरआरआर' फेम जूनियर एनटीआर पत्नी लक्ष्मी प्रणति के साथ यूएसए में छुट्टियां मना रहे हैं. अपनी छुट्टियों से एक्टर ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है जिसमें वो अपनी पत्नी लक्ष्मी प्रणति के साथ पोज दे रहे हैं. उन्होंने फोटो को कैप्शन दिया, 'न्यूयॉर्क मिनट का आनंद लेते हुए.'
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें:






















