एक्सप्लोरर

Kantara की सफलता के बाद रजनीकांत ने दिया ऋषभ शेट्टी को कीमती तोहफा, फिल्म को लेकर कही थी ये बात

Rishab Shetty Kantara: 'कांतारा' फिल्म की सफलता के बाद से ऋषभ शेट्टी पैन इंडिया स्टार बन गए हैं. रजनीकांत भी एक्टर के अभिनय और निर्देशन के कायल हो गए हैं.

Rajinikanth Sends Expensive Gift To Rishab Shetty: ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की फिल्म 'कांतारा' (Kantara) बॉक्स ऑफिस पर अब भी जलवे बिखेर रही है. दुनियाभर में इस फिल्म ने जमकर सराहना बटोरी है. बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्मों के दिग्गज कलाकारों ने भी फिल्म और इसके अभिनेता की तारीफ की.

वहीं अब रजनीकांत (Rajinikanth) भी 'कांतारा' देखने के बाद ऋषभ शेट्टी के मुरीद हो गए हैं. हाल ही में उन्होंने ऋषभ शेट्टी को अपने घर पर बुलाकर उनका सम्मान किया तो वहीं अब खबर ये आ रही है कि थलाइवा ने एक्टर को एक महंगी सोने की चेन तोहफे में दी है. 

कांतारा के लिए रजनीकांत ने ऋषभ शेट्टी को दिया महंगा तोहफा
जी हां, पिंकविला के साथ हाल ही में बातचीत में, 'कांतारा' अभिनेता ने रजनीकांत के साथ अपनी मुलाकात के बारे में बात की. उन्होंने बताया, 'मैं उनसे मिला और उनके साथ लगभग एक घंटा बिताया. वो मेरे लिए बहुत बड़ा फैनबॉय मोमेंट था. हमने हर सीन के बारे में बात की, मैंने इसे कैसे किया, मैंने इसे कैसे अंजाम दिया और उनकी आध्यात्मिक यात्रा के बारे में भी. वो एक अद्भुत क्षण था.'

वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक रजनीकांत ने ऋषभ शेट्टी को उनकी फिल्म 'कांतारा' के लिए एक सोने की चेन तोहफे में दी है और साथ ही फिल्म की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्म 50 साल में एक बार बनती है. 

ऋषभ शेट्टी के मुरीद हुए रजनीकांत
आपको बता दें, रजनीकांत ने 'कांतारा' देखने के बाद फिल्म की कहानी को लेकर ऋषभ शेट्टी की जमकर तारीफ की थी. उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, 'जो हमें नहीं पता होता वह पता होने वाली चीज से ज्यादा बेहतर होता है. होम्बेल फिल्म्स सिनेमा में इससे कोई नहीं कह सकता था. कांतारा ने मुझे गुसबंप्स दिए. ऋषभ शेट्टी को एक लेखक, निर्देशक और अभिनेता के रूप में सलाम. भारतीय सिनेमा के इस मास्टरपीस की पूरी टीम को बधाई.'

वहीं, ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) ने भी रजनीकांत (Rajinikanth) के इस मैसेज का जवाब देते हुए लिखा था, 'यदि आप एक बार हमारी प्रशंसा करते हैं, तो हम आपकी सौ बार प्रशंसा करेंगे. धन्यवाद रजनीकांत सर, हमारी फिल्म कांतारा के लिए आपकी सराहना के लिए हम हमेशा आभारी हैं.'  

ये भी पढ़ें:

Keerthy Suresh ने पेरेंट्स के बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट, कही ये खास बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan BO Day 5 Worldwide: 'जना नायकन' की वर्ल्डवाइड तबाही, बनी विजय की 7वीं सबसे बड़ी फिल्म
'जना नायकन' की वर्ल्डवाइड तबाही, बनी विजय की 7वीं सबसे बड़ी फिल्म
Monday Box Office: मंडे टेस्ट में पास हुई ‘जना नायकन’, जानें- 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंडे को ‘जना नायकन’ ने मारी बाजी, जानें- 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान Jr NTR के कंधे में लगी चोट, डॉक्टर्स ने दो महीने रेस्ट की दी सलाह
शूटिंग के दौरान जूनियर एनटीआर के कंधे में लगी चोट, टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
पॉलिटिक्स में एंट्री करेंगे साउथ स्टार धनुष? हालिया बयान से हलचल
पॉलिटिक्स में एंट्री करेंगे साउथ स्टार धनुष? हालिया बयान से हलचल

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget