एक्सप्लोरर

Kanguva Release: सिंघम-मंजुलिका का खेल खत्म करने आ रहा है 'कंगुवा, धांसू एक्शन देख ऑडियंस हिल जाएगी

Kanguva Release: सूर्या और बॉबी देओल स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘कंगुवा’ की रिलीज का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है. वहीं मेकर्स ने इस मच अवेटेड फिल्म का दूसरा ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है.

Kanguva Release: सिनेमाघरों में इन दिनों अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' और कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' धमाल मचा रही हैं. हालांकि अब इन दोनों फिल्मों की छुटटी करने के लिए सूर्या और बॉबी देओल की ‘कंगुवा’ आ रही है. हाल ही में इस फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज किया गया है जिसमें सूर्या और बॉबी देओल का धांसू एक्शन देख आपका दिमाग हिल जाएगा.

चलिए यहां ‘कंगुवा’ की स्टार कास्ट, बजट से लेकर रिलीज डेट तक सबकुछ जानते हैं.

‘कंगुवा’ के ट्रेलर ने उड़ाए होश
सूर्या और बॉबी देओल स्टारर ‘कंगुवा’ साल  2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. इस अपकमिंग फिल्म के पोस्टर और अब रिलीज किए गए दूसरे ट्रेलर ने ‘कंगुवा’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट पीक पर पहुंचा दी है. दूसरे ट्रेलर में सूर्या और बॉबी देओल होश उड़ा देने वाले लुक में नजर आ रहे हैं.

ट्रेलर में सूर्या दो अलग-अलग टाइमलाइन में नज़र आते हैं. एक में वह मॉर्डन युग में स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं जबकि दूसरे में वह अतीत में दुश्मनों से लड़ते हुए एक क्रूर योद्धा के रूप में दिखाई दे रहे है. ट्रेलर में बॉबी देओल भी खतरनाक अवतार में दिख रहे हैं. ओवरऑल ‘कंगुवा’ का ट्रेलर दिमाग हिला देने वाला है.

‘कंगुवा’ का बजट
तमिल पीरियड ड्रामा फिल्म ‘कंगुवा’ को साल की सबसे बड़ी और महंगी फिल्मों में से एक बताया जा रहा है. इस फिल्म का बजट 350 करोड़ से ज्यादा का बताया जा रहा है. इसके साथ ही बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग कई देशों और भारत में कई महाद्वीपों पर की गई है.

‘कंगुवा’  स्टार कास्ट
‘कंगुवा’ की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में सूर्या और बॉबी देओल के अलाला दिशा पटानी, नटराजन सुब्रमण्यम, जगपति बाबू, योगी बाबू, रेडिन किंग्सले, कोवई सरला आनंदराज, मारीमुथु, दीपा वेंकट, रवि राघवेंद्र और केएस रविवार कुमार ने अहम रोल प्ले किया है.

‘कंगुवा’ स्टार कास्ट फीस
‘कंगुवा’की स्टार कास्ट की फीस की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक

  • इस फिल्म से सबसे मोटी रकम सूर्या ने वसूली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सूर्या ने फिल्म से 39 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं और उनका फिल्म के प्रॉफिट शेयरिंग में भी हिस्सा बताया जा रहा है.
  • वहीं बॉबी देओल की फीस काफी कम बताई जा रही है. उन्हें फिल्म में उधिरन के रोल के लिए मह 5 करोड़ रुपये बतौर फीस मिली है.
  • जबकि दिशा पटानी की फीस 3 करोड रुपये बताई जा रही है.

‘कंगुवा’ कब होगी सिनेमाघरों में रिलीज
‘कंगुवा’ के पोस्टर और ट्रेलर की रिलीज के बाद फैंस अब इस फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं. वैसे बता दें कि ‘कंगुवा’ इस 14 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है. ये दुनियाभर में 10 भाषाओं में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें: जब किसी और के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया था ये सुपरस्टार, फिर बीवी ने दे डाली की वॉर्निंग

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
Thursday Box Office: सनी-इमरान की फिल्मों की आहट भर से 'स्पाइडर मैन' कांपी, 'जना नायकन'- 'धमाल 4' की हालत हुई खस्ता, जानें- कलेक्शन
थर्सडे को स्पाइडर मैन' पड़ी कमजोर, 'जना नायकन'- 'धमाल 4' की हालत हुई खस्ता, जानें- कलेक्शन
दुलकर सलमान की 'आई एम गेम' की टली रिलीज, जानें- अब कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
दुलकर सलमान की 'आई एम गेम' की टली रिलीज, जानें- अब कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
DC Box Office Day 6: 'स्पाइडर मैन' के कहर के आगे तमिल फिल्म का कमाल, रिलीज के 6 दिन में कमा डाला 50% प्रॉफिट
'स्पाइडर मैन' के आगे तमिल फिल्म का कमाल, रिलीज के 6 दिन में कमा डाला 50% प्रॉफिट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget