एक्सप्लोरर

'मेरे तो रोंगटे खड़े हो गए...', Kantara देख कुछ ऐसा था 'पुष्पा' स्टार अल्लू अर्जुन का रिएक्शन

Allu Arjun On Kantara : कन्नड़ फिल्म कांतारा इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म को हिंदी दर्शकों की भी जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है.

Allu Arjun Praised Rishabh Shettys Kantara : इन दिनों डायरेक्टर और एक्टर ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' बॉक्स ऑफिस जबरदस्त सुर्खियों में है. कन्नड़, तेलुगू के बाद हिंदी डबिंग में भी फिल्म ने अपना कमाल दिखा दिया है. इस बीच साउथ स्टार अल्लू अर्जुन ने कांतारा की तारीफों के पुल बांध दिए हैं. सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन ने एक ट्वीट करते हुए फिल्म की जमकर तारीफ की. साथ ही डायरेक्टर समेत फिल्म की पूरी टीम के लिए खास मैसेज लिखा. 

कांतारा का हाल में हिंदी वर्जन रिलीज हुआ है, और फिल्म को देशभर में दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है. फिल्म विदेश में भी अपनी कमाई का डंका बजा रही है. आम दर्शक ही नहीं बड़े-बड़े फिल्म स्टार्स भी कांतारा के फैन हो चुके हैं. साउथ स्टार अल्लू अर्जुन ने हाल ही में कन्नड़ ब्लॉकबस्टर फिल्म को देखा और तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए.

पुष्पा स्टार ने ट्विटर पर डायरेक्टर की फिल्म को देखने का अपना अनुभव साझा किया. अल्लू अर्जुन ने ट्विटर पर लिखा, "#कांतारा सिनेमाई शानदार अनुभव है जिसे किसी को मिस नहीं करना चाहिए, मनोरम बैकग्राउंड स्कोर, शानदार छायांकन, @shetty_rishab द्वारा शानदार ढंग से निर्देशित और बेहतरीन अभिनय. अर्जुन ने आगे कहा कि फिल्म का क्लाइमेक्स देखकर वो काफी इमोशनल हो गए. उन्होंने लिखा- क्लाइमेक्स ने नम आंखों से मेरे रोंगटे खड़े कर दिए. पूरी टीम @hombalefilms को बधाई.' 

अल्लू अर्जुन से पहले धनुष, अनुष्का शेट्टी, प्रभास भी कांतारा की जमकर तारीफ कर चुके हैं. साथ ही इन लोगों ने दर्शकों से फिल्म को देखने की अपील भी की थी. 'द कश्मीर फाइल्स' डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके इस फिल्म की तारीफ की थी.

इसके अलावा हिंदी स्टार्स में अभिनेत्री कंगना रनौत ने फिल्म की तारीफ में पोस्ट किया था, 'मैं अपने परिवार के साथ ये फिल्म देखने गई थीं. अभी तक कांप रही हूं. फिल्म का अंत मुझे इमोशनल कर गया. कांतारा से बाहर निकले के लिए मुझे अभी 1 हफ्ता लगेगा.' 

बता दें कि, कन्नड़ सिनेमा निर्माता-अभिनेता ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा' ने भारत में 170 करोड़ रुपये और विदेशों में 18 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस फिल्म ने साउथ स्टार यश की 'केजीएफ' को भी पीछे छोड़ दिया है. फिल्म के 200 करोड़ क्लब में शामिल होने की उम्मीद है. 

यह भी पढ़ें- Kantara: ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा' ने रचा इतिहास, 'केजीएफ' को पीछे छोड़ बनी दूसरी सबसे बड़ी कन्नड़ फिल्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें-रिलीज डेट
Wednesday BO Collection: बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'धमाल 4', 'अल्फा' और 'वेलकम टू द जंगल' का बुरा हाल, जानें- कलेक्शन
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'धमाल 4', 'अल्फा' और 'वेलकम टू द जंगल' का बुरा हाल, जानें कलेक्शन
Tuesday Box Office: मंगलवार को ‘धमाल 4’ ने लूटा बॉक्स ऑफिस, दम तोड़ रही 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन
मंगलवार को ‘धमाल 4’ ने लूटा बॉक्स ऑफिस, दम तोड़ रही 'अल्फा', जानें- कलेक्शन

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget