एक्सप्लोरर

सुशांत की स्कूल की दोस्त नव्या ने सुनाया दिलचस्प किस्सा- पहले ही सुशांत के टीचर ने निकाल दिया था क्लास से बाहर

सुशांत सिंह राजपूत की स्कूल की दोस्त नव्या ने पुराने दिनों को याद करते हुए दिवंगत अभिनेता के बारे में एक अजीब किस्सा साझा किया.

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपनी उच्च शिक्षा के लिए 2001 में बिहार से राजधानी दिल्ली आ गए थे. उन्होंने कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल में एडमिशन लिया और वहां उनके कुछ अच्छे दोस्त बने. उनमें से एक नव्या जिंदल भी हैं, जिन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए दिवंगत अभिनेता के बारे में एक अजीब किस्सा साझा किया.

नव्या ने आईएएनएस को बताया, "सुशांत और मैं 11 वीं क्लास के पहले दिन मिले थे. हम दोनों ही दिल्लीवासी नहीं थे, शायद इसीलिए पहले ही दिन हमारी अच्छी दोस्ती हो गई. मुझे याद है कि हमने अपना परिचय दिया और फिर एक साथ बैठे. जल्द ही हम बिना रुके ढेर सारी बातें कर रहे थे. इसी बीच सुशांत ने एक मजेदार जोक सुनाया कि हम सब हंसने लगे. जाहिर है, टीचर ने हमें देख लिया और हम सबको क्लास के बाहर कान पकड़कर खड़ा कर दिया."

नव्या ने आगे कहा, "कल्पना करें कि स्कूल में पहले ही दिन हमें सजा मिली, मैं वह दिन कभी नहीं भूल सकती. इसके बाद भी मैं और सुशांत हंस रहे थे." नव्या ने यह भी खुलासा किया कि स्कूल की एक शिक्षक सुशांत को 'कैसेनोवा' (इश्कबाज) कहती थीं.

नव्या ने बताया, "सुशांत हर किसी का पसंदीदा था. वह स्कूल के समय के दौरान आकर्षण का केंद्र रहता था. लड़कियां हमेशा उससे बात करना चाहती थीं. वह एक आकर्षक व्यक्तित्व वाला था. हमारी केमेस्ट्री की टीचर उसे कैसेनोवा कहती थीं. वो अक्सर कहती थीं, पढ़ाई-लिखाई में ध्यान नहीं, बस आवारागर्दी करनी है."

नव्या सुशांत के म्यूजिक के शौक को याद करते हुए कहती हैं, "वह किशोर दा के जबरदस्त प्रशंसक थे. हम हर समय उनके गाने सुनते थे और गाते भी थे. जब भी मैं गाने में गलती कर देती थी तो सुशांत मेरे सिर पर थपकी मार देते थे. उसके मुताबिक किशोर दा के गाने की लिरिक्स में गलतियां करना अपराध था."

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देर रात पैप्स पर भड़कीं मृणाल ठाकुर, बॉडीगार्ड्स ने छीने फोन, सोसाइटी के नीचे लगा लोगों का हुजूम
देर रात पैप्स पर भड़कीं मृणाल ठाकुर, बॉडीगार्ड्स ने छीने फोन
आमिर खान को मिली धमकी के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग, फॉरेंसिक जांच में आरजू बिश्नोई की आवाज हुई कंफर्म
आमिर खान को मिली धमकी के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग, फॉरेंसिक जांच में आरजू बिश्नोई की आवाज हुई कंफर्म
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'हे तलवार, दे दे मेरे आठ हजार', बकाया पैसे मांगने रोज इस प्रोड्यूसर के घर पहुंच जाते थे किशोर कुमार, दिलचस्प है किस्सा
'हे तलवार, दे दे मेरे आठ हजार', बकाया पैसे मांगने रोज इस प्रोड्यूसर के घर पहुंच जाते थे किशोर कुमार

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
Embed widget