एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत केस: पिता ने रिया चक्रवर्ती की याचिका के मद्देनजर न्यायालय में कैविएट अर्जी लगाई

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने वकील नितिन सलूजा के माध्यम से न्यायालय में दायर कैविएट में कहा है कि इस मामले में उन्हें नोटिस दिए बगैर कुछ भी नहीं किया जाये.

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की सुप्रीम कोर्ट में याचिका के मद्देनजर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने बृहस्पतिवार को एक कैविएट (अर्जी) दायर की, ताकि इस मामले में कोई भी आदेश देने से पहले न्यायालय उनका भी पक्ष सुने.

बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने बुधवार को दायर याचिका में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों को लेकर पटना में दर्ज कराई गई प्राथमिकी मुंबई स्थानांतरित करने और बिहार पुलिस द्वारा की जा रही जांच पर रोक लगाने का न्यायालय से अनुरोध किया है. राजपूत के पिता के के सिंह ने वकील नितिन सलूजा के माध्यम से न्यायालय में दायर कैविएट में कहा है कि इस मामले में उन्हें नोटिस दिए बगैर कुछ भी नहीं किया जाये.

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील, वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने बुधवार को कहा था कि बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवती द्वारा पटना में दर्ज प्राथमिकी के स्थानांतरण के लिये शीर्ष अदालत में याचिका दायर करने से संकेत मिलता है कि मुंबई पुलिस में कोई उनकी मदद कर रहा है.

चौंतीस वर्षीय सुशांत का शव मुंबई के उपनगर बांद्रा में 14 जून को अपने अपार्टमेन्ट में छत से लटका मिला था. इसके बाद से ही मुंबई पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रख कर इस मामले की जांच कर रही है.

बता दें कि बिहार पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस इस मामले में सुशांत के बैंक खाते से निकाले गए रुपयों के मामले की जांच भी करेगी. इस मामले में पुलिस कई लोगों से पूछताछ भी कर सकती है. सूत्रों का कहना है कि मुंबई पहुंची बिहार की पुलिस टीम राजपूत के बैंक खाते से निकाली गई मोटी रकम की भी जांच करेगी तथा इस मामले में कई लोगों से पूछताछ करेगी.

सुशांत ने इंडस्ट्री में अपने दम पर अलग पहचान बनाई. सुशांत ने अपने एक्टिंग करियर का आगाज टीवी सीरियल्स 'किस देश में है मेरा दिल' से किया था. लेकिन वह सुर्खियों में टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' से आए. इस शो में उन्होंने मुख्य भूमिका अदा की थी. सुशांत ने साल 2013 में आई बॉलीवुड फिल्म 'काई पो चे' से डेब्यू किया. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. सुशांत सिंह राजपूत 'पीके', 'शुद्ध देसी रोमांस', 'केदारनाथ', 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी', जैसी बड़ी फिल्मों में काम कर चुके थे. सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई.

ये भी पढ़ें:

बॉलीवुड की ये सभी एक्ट्रेस प्लास्टिक सर्जरी से पहले दिखती थीं ऐसी, प्रियंका से लेकर ऐश्वर्या राय तक का नाम है शामिल

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामला: पैसे की लेनदेन की जांच कर सकती है ED, बिहार पुलिस से मांगी FIR की कॉपी

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरु पूर्णिमा पर देखें ये बॉलीवुड फिल्में, हर कहानी में मिलेगी जिंदगी की सीख
गुरु पूर्णिमा पर देखें ये बॉलीवुड फिल्में, हर कहानी में मिलेगी जिंदगी की सीख
Jana Nayagan BO Collection: 'जन नायकन' ने सोमवार को तोड़े विजय की 5 बड़ी फिल्मों के ऑल टाइम रिकॉर्ड्स
'जन नायकन' ने सोमवार को तोड़े विजय की 5 बड़ी फिल्मों के ऑल टाइम रिकॉर्ड्स
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'6 साल तक नहीं समझ पाई...', इस गंभीर बीमारी को लेकर सना सईद का छलका दर्द
'6 साल तक नहीं समझ पाई...', इस गंभीर बीमारी को लेकर सना सईद का छलका दर्द

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget