एक्सप्लोरर

फ्लॉप फिल्मों पर सामंथा रुथ प्रभु ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैंने कुछ गलतियां की हैं'

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा इन दिनों अपनी आने वाली सीरीज सिटाडेल को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. ये सीरीज 7 नवंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है.

Samantha Ruth Prabhu On Box Office Failure: साउथ की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी वेब सीरीज सिटाडेल हनी बनी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. इस सीरीज में वो वरुण धवन के साथ नजर आने वाली हैं. ये ग्लोबल फ्रेंचाइजी सिटाडेट का इंडियन स्पिन ऑफ है. सामंथा इन दिनों सीरीज के प्रमोशन में बिजी हैं. साथ ही वो सोशल मीडिया पर भी फैंस से इंटरेक्ट कर रही हैं. इसी बीच उन्होंने खुलासा किया है कि कैसे उन्होंने सीरीज में अपने कैरेक्टर पर काम किया. साथ ही उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप फिल्मों के बारे में भी बात की.

सामंथा ने आस्क मी एनीथिंग सेशन के दौरान फैंस के कई सवालों के जवाब दिए. जहां पर उनसे करियर, पास्ट और आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में फैंस ने पूछा. जब एक ने सिटाडेल: हनी बनी में अपनी भूमिका के लिए की गई मेहनत के बारे में पूछा तो वो खुद को रोक नहीं पाईं.

सामंथा ने दिया ये जवाब
सामंथा ने लिखा- मैंने हर रोल के साथ खुद को चुनौती देने का वादा किया था. हर चुनौती पिछली चुनौती से ज़्यादा मुश्किल है. उन्होंने बताया कि वह इस प्रोजेक्ट को अपना बेस्ट देने के लिए कितनी दृढ़ थीं.

बॉक्स ऑफिस फ्लॉप पर कही ये बात
सामंथा ने कहा- मैं मानती हूं कि मैंने अतीत में कुछ गलतियां की हैं; चीजें वास्तव में काम नहीं आईं, और मैं असफलता को स्वीकार करती हूं.' उन्होंने स्वीकार किया कि ऐसे समय भी थे जब उनकी परफॉर्मेंस उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी, लेकिन इसे उन्होंने एक सीखने के अनुभव के रूप में देखा. मैं स्वीकार करती हूं कि पिछली कुछ फिल्मों में मैंने अपना बेस्ट नहीं किया होगा.

सिटाडेल हनी बनी की बात करें तो ये सीरीज 7 नवंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है. इस सीरीज में उनके साथ मेन रोल में वरुण धवन नजर आने वाले हैं. इस सीरीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार था.

ये भी पढ़ें: Bhool Bhulaiyaa 3 BO Collection Day 4: भूल भुलैया 3 की कमाई में गिरावट, चौथे दिन कार्तिक की फिल्म ने किया इतना कलेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इरुमुडी' ने पहले दिन तोड़े 6 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड, बनी 2026 की तेलुगु की 5वीं बड़ी ओपनर
'इरुमुडी' ने पहले दिन तोड़े 6 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड, बनी 2026 की तेलुगु की 5वीं बड़ी ओपनर
रजनीकांत की 'जेलर 2' का गाना 'अला बोलेलो' रिलीज, आधी उम्र की एक्ट्रेस शामना कासिम ने मचाई धूम
रजनीकांत की 'जेलर 2' का गाना 'अला बोलेलो' रिलीज, आधी उम्र की एक्ट्रेस ने मचाई धूम
तृषा कृष्णन को ट्रोल करने पर भड़कीं संजना गलरानी, थलापति विजय को लेकर कही ये बड़ी बात
तृषा-विजय के सपोर्ट में उतरीं संजना गलरानी, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
'गहरा सदमा और दुख...' सौकार जानकी के निधन से टूटे CM विजय, कमल हासन बोले- वो मां बनीं, मैं उनका बेटा
सौकार जानकी के निधन से टूटे CM विजय, कमल हासन बोले- वो मां बनीं, मैं उनका बेटा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget