एक्सप्लोरर

'रजनीकांत संघी नहीं हैं', बेटी के बयान पर हुआ विवाद, बचाव में उतरे खुद थलाइवा, जानें क्या कहा

Rajinikanth Defends Daughter Aishwarya: रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या ने अपने पिता पर हुए कमेंट्स पर रिएक्शन दिया था, जिसके कारण वो ट्रोल हुईं. लेकिन अब बेटी के सपोर्ट में उनके पिता उतर गए हैं.

Rajinikanth Defends Daughter Aishwarya: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत पिछले दिनों राम मंदिर गए और उसके बाद खूब सुर्खियां बटोरीं. एक्टर के रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में जाने की तस्वीरें काफी वायरल हुईं और लोगों ने उन्हें 'संघी' बता दिया. सोशल मीडिया पर यूजर्स की उन टिप्पणियों पर रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या ने रिएक्ट भी किया. कमेंट बॉक्स में उन्होंने जवाब देते हुए बताया कि उनके पिता संघी नहीं हैं. फिर भी यूजर्स ने काफी कुछ कहा और साथ ही रजनीकांत पर भी कई सवाल खड़े किए.

ऐश्वर्या का वो बयान काफी वायरल हुआ और वे ट्रोल हो गईं. लोगों ने कई सवाल भी खड़े किए और उल्टी-सीधी बातें भी ऐश्वर्या के लिए कहीं. हालांकि, अब थलाइवा यानी रजनीकांत खुद अपनी बेटी के बचाव में उतर आए हैं. उन्होंने बेटी के बयान पर रिएक्ट करते हुए कुछ बात कही है.

बेटी ऐश्वर्या के बचाव में उतरे रजनीकांत

सुपरस्टार रजनीकांत ने कहा कि उनकी बेटी ने 'संघी' शब्द का गलत अर्थ में इस्तेमाल नहीं किया है. उन्होंने बताया कि ऐश्वर्या ने कभी नहीं कहा कि संघी शब्द बुरा है. इस मामले में रजनीकांत ने मीडिया से कहा, 'मेरी बेटी ने कभी नहीं कहा कि संघी बुरा शब्द है. उन्होंने सिर्फ एक सवाल किया है कि उनके पिता को इस तरह क्यों बदनाम किया जा रहा है, जबकि वह आध्यात्मिकता में विश्वास रखती हैं.''

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aishwaryaa Rajinikanth (@aishwaryarajini)

जानकारी के लिए बता दें, चेन्नई में 'लाल सलाम' के ऑडियो लॉन्च पर ऐश्वर्या ने कहा था, 'मैं आमतौर पर सोशल मीडिया से दूर रहती हूं, लेकिन मेरी टीम अक्सर मुझे बताती रहती है कि क्या हो रहा है और कुछ पोस्ट भी दिखाती है. उन्हें देखकर मुझे गुस्सा आता था. हम भी इंसान हैं. हाल ही में बहुत से लोग मेरे पिता को संघी भी कहा.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aishwaryaa Rajinikanth (@aishwaryarajini)

इस मामले में ऐश्वर्या आगे कहती हैं, 'मुझे इसका मतलब नहीं पता था. फिर मैंने किसी से पूछा कि संघी का मतलब क्या होता है और उन्होंने कहा कि जो लोग किसी विशेष राजनीतिक दल का समर्थन करते हैं, उन्हें संघी कहते हैं. मैं यहां यह स्पष्ट करना चाहूंगी कि मेरे पापा रजनीकांत संघी नहीं हैं. अगर वह होते तो 'लाल सलाम' जैसी फिल्म कभी नहीं करते.' वर्कफ्रंट की बात करें तो रजनीकांत को पिछली बार ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जेलर' में देखा गया था, वहीं फिल्म 'लाल सलाम' में उनका एक बेहतरीन कैमियो फिल्माया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिनेत्री सौकार जानकी का 94 साल की उम्र में निधन, चेन्नई के अस्पताल में चल रहा था इलाज
अभिनेत्री सौकार जानकी का 94 साल की उम्र में निधन, चेन्नई के अस्पताल में चल रहा था इलाज
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
यश की Toxic का एडवांस बुकिंग में तहलका, चंद घंटों में कमा डाले करोड़ों
यश की 'टॉक्सिक' का एडवांस बुकिंग में तहलका, चंद घंटों में कमा डाले करोड़ों
जीरो कट के साथ पास हुई यश की 'टॉक्सिक' तो लोगों ने उठाए सवाल, बोले- 'स्पाइडर-मैन के Kiss से दिक्कत है?'
यश की 'टॉक्सिक' को बिना कट पास देख हैरान हुए लोग, बोले- स्पाइडर-मैन के किस से दिक्कत है

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget