एक्सप्लोरर

'पुष्पा 2' स्क्रीनिंग भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत, कोर्ट ने एक्टर को दी जमानत

Allu Arjun Gets Bail: संध्या थिएटर में मची भगदड़ के मामले में अल्लू अर्जुन को कोर्ट ने रेगुलर जमानत दे दी है. कोर्ट ने एक्टर को 50,000 रुपए के 2 जमानती पेश करने का निर्देश दिया है.

Allu Arjun Gets Bail In Sandhya Stampede Case: 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान संध्या थिएटर में मची भगदड़ के मामले में अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत मिली है. एक्टर को नामपल्ली कोर्ट ने रेगुलर जमानत दे दी है. हैदराबाद की नामपल्ली कोर्ट ने संध्या थिएटर भगदड़ मामले में आज सुनवाई की थी. जिसके बाद कोर्ट ने अल्लू अर्जुन के हक में फैसला सुनाया और एक्टर को नियमित जमानत दे दी. कोर्ट ने अल्लू अर्जुन को जमानत की शर्तों के तहत 50,000 रुपए के 2 जमानती पेश करने का निर्देश दिया है.

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि अल्लू अर्जून की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2' पिछले साल 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी. इससे एक दिन पहले, यानी 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में फिल्म का स्पेशल प्रीमियर रखा गया था. इस दौरान खुद अल्लू अर्जुन वहां पहुंचे थे और ऐसे में एक्टर की एक झलक पाने के लिए वहां भारी भीड़ जमा हो गई.

फैंस की भीड़ इस हद तक बढ़ गई कि थिएटर के बाहर भगदड़ मच गई और इस दौरान रेवती नाम की एक महिला की मौत हो गई. महिला की मौत दम घुटने से हुई थी और इसी हादसे में उसका 8 साल का बच्चा भी बुरी तरह घायल हो गया था.

गिरफ्तारी के बाद मिली थी 14 दिन की अंतरिम बेल
'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान महिला की मौत के मामले में पुलिस ने 13 दिसंबर को अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया था. तब तेलंगाना हाइकोर्ट ने एक्टर को उसी दिन चार सप्ताह की अंतरिम जमानत दे दी थी. हालांकि कुछ दिक्कतों की वजह से एक्टर 14 दिसंबर को हैदराबाद की जेल से रिहा हुए थे. जेल से रिहा होने के बाद अल्लू अर्जुन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और कहा था कि उन्हें हादसे में हुई मौत का उन्हें अफसोस है और वे पीड़ित परिवार की हर मुमकिन तरीके से मदद करेंगे.

ये भी पढ़ें: ''पुष्पा 2'' स्क्रीनिंग भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत, कोर्ट ने एक्टर को दी जमानत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' ने हिंदी में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, 'कूली' समेत तमिल की 3 फिल्मों को पछाड़ा
'जेलर 2' ने हिंदी में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, 'कूली' समेत तमिल की 3 फिल्मों को पछाड़ा
बॉक्स ऑफिस पर हिट है सामंथा और CM विजय की जोड़ी, बैक टू बैक दे चुके 3 हिट्स
बॉक्स ऑफिस पर हिट है सामंथा और CM विजय की जोड़ी, बैक टू बैक दे चुके 3 हिट्स
Theater Release: 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक, थिएटर में फ्राइडे को रिलीज हुई 9 फिल्में, जानें- वीकेंड पर क्या-क्या देखें?
थिएटर में फ्राइडे को रिलीज हुई 9 फिल्में, जानें- वीकेंड पर क्या-क्या देखें?
इस कन्नड़ फिल्म ने दिया 4220% रिटर्न, बॉक्स ऑफिस पर बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड
इस कन्नड़ फिल्म ने 4220% प्रॉफिट कमाकर हिला डाला बॉक्स ऑफिस

वीडियोज

Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP
UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
दलेर मेहंदी विवाद, सुबोध उनियाल पर भड़के मीका सिंह, कहा- 'आप गुंडे नहीं हो...'
दलेर मेहंदी विवाद, सुबोध उनियाल पर भड़के मीका सिंह, कहा- 'आप गुंडे नहीं हो...'
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget