एक्सप्लोरर

सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों को रोजगार दिलाने के लिए शुरू किया ऑनलाइन पोर्टल

सोनू सूद ने 'प्रवासी रोजगार' नामक एक पोर्टल की शुरुआत की है, जिसके माध्यम से मजदूरों को उचित तरह के रोजगार दिलाने के लिए जरूरी जानकारियां मुहैया कराने के साथ साथ उन्हें रोजगार दिलाने में मदद की जाएगी.

मुम्बई: लॉकडाउन के बाद देशभर के प्रवासी मजदूरों को बसों, ट्रेनों और हवाई जहाजों से अपने-अपने घरों तक पहुंचाने का जिम्मा उठाने वाले सोनू सूद ने अब इन मजदूरों को रोजगार दिलाने के लिए नया कदम उठाया है.

सोनू सूद ने 'प्रवासी रोजगार' नामक एक पोर्टल की शुरुआत की है, जिसके माध्यम से मजदूरों को उचित तरह के रोजगार दिलाने के लिए जरूरी जानकारियां मुहैया कराने के साथ साथ उन्हें रोजगार दिलाने में मदद की जाएगी. कुछ विशेष किस्म के रोजगार के मामले में प्रवासी मजदूरों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा.

उल्लेखनीय है कि गांव-गांव में लोगों के समूहों के माध्यम से ऐसे प्रवासी मजदूरों को देश के विभिन्न शहरों में सही तरह के रोजगार दिलाने में मदद की जाएगी. इस पोर्टल से देश के विभिन्न सेक्टर के साथ साझेदारी की गयी है.

गौरतलब है कि इस पोर्टल से 500 ऐसी प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम जुड़े होंगे, जिनमें प्रवासी मजदूरों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे. जिन क्षेत्रों के रोजगार उपलब्ध होंगे, वे हैं - कंस्ट्रक्शन, रेडीमेड कपड़े, हेल्थकेयर, इंजीनियरिंग, बीपीओ, सिक्योरिटी, ऑटोमोबाइल, ई-कॉमर्स, लॉजिस्टिक आदि. इतना ही नहीं, 'प्रवासी रोजगार के माध्यम से अंग्रेजी बोलने से लेकर विभिन्न तरह के कौशल भी मजदूरों को सिखाये जाएंगे.

अपनी इस अनूठी पहल के बारे में सोनू सूद ने एबीपी न्यूज़ से कहा, "पिछले कई महीने से इस अनूठे तरह के पोर्टल को डिज़ाइन करने की तैयारी की जा रही थी और इसे काफी मेहनत से तैयार किया गया है. मुझे उम्मीद है कि इससे लाखों प्रवासी मजदूरों को फायदा होगा."

सोनू सूद बताते हैं कि जब वे प्रवासी मजदूरों को अपने-अपने घरों तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे, तो ज्यादातर मजदूरों को फिर से रोजगार पाने को लेकर चिंता सता रही थी और यही वजह है कि उन्होंने इस तरह के वेबसाइट शुरू करने की पहल की है.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
पंकज त्रिपाठी ने कोलकाता में परिवार संग मनाया दशहरा, बोले- यह शहर अब मेरा भी घर है
पंकज त्रिपाठी ने कोलकाता में परिवार संग मनाया दशहरा, बोले- यह शहर अब मेरा भी घर है
5वें दिन 200 करोड़ी बनी 'जेलर 2', सोमवार को 9 बजे तक रजनीकांत की फिल्म ने कमाए 36 करोड़
200 करोड़ी बनी 'जेलर 2', सोमवार को 9 बजे तक कमाए 36 करोड़
रवि दुबे से सुनीता आहूजा तक, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- ईश्वर ने उनकी रक्षा की
रवि दुबे से सुनीता आहूजा तक, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- ईश्वर ने उनकी रक्षा की

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget