एक्सप्लोरर

श्री श्री रवि शंकर ने सोनाक्षी सिन्हा को दिए ट्रोल से बचने के टिप्स, अभिनेत्री बोलीं- भगवान राम से सीखें अच्छा इंसान बनना

आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के साथ लाइव बातचीत के दौरान गुरु ने अभिनेत्री को ट्रोल्स को नजरअंदाज करने की सलाह दी.

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को कुछ समय पहले रामायण से जुड़े एक सवाल का जवाब न देने को लेकर काफी ट्रोल का सामना करना पड़ा था. ऐसे में हाल ही में आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के साथ लाइव बातचीत के दौरान गुरु ने अभिनेत्री को ट्रोल्स को नजरअंदाज करने की सलाह दी.

उन्होंने कहा कि यह निराशाजनक है कि लोग अभी भी उस 'एक ईमानदार गलती' पर ट्रोल कर रहे हैं.

आध्यात्मिक नेता ने उन्हें ट्रोल्स को गंभीरता से न लेने की सलाह दी और कहा कि लोग अक्सर दूसरों में गलतियां खोजने की कोशिश करते हैं, इसलिए उन्हें यह सकारात्मक रूप से लेना चाहिए कि वे सिर्फ एक गलती पर उन्हें परेशान कर रहे हैं, उससे अधिक को लेकर नहीं.

अभिनेत्री ने रामायण का एक अंश भी साझा किया. उन्होंने कहा, "रामायण भगवान राम के बारे में है, जो सबको सिखाती है कि कैसे एक बेहतर इंसान बनना है, एक बेहतर बेटा, बेहतर पिता, एक बेहतर पति बनना है, और उस सीख (भगवान राम) से सीखे बिना, ये लोग बस बैठ जाते हैं और मुझ पर हमला करते हैं."

श्री श्री रवि शंकर ने कहा कि सभी का माइंडसेट अलग अलग होता है, और उन्हें ट्रोल को बहुत हल्के में लेना चाहिए. यह इंटरैक्शन हेलो एप पर उपलब्ध है.

क्या है पूरा मामला इसकी शुरुआत साल 2019 में तब हुई थी, जब सोनाक्षी अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में आई थीं. उनसे एक सवाल पूछा गया था कि 'हनुमान किस के लिए संजीवनी बूटी लेकर आए थे?' जिसका वे जवाब नहीं दे सकी थीं.

इस एपिसोड के बाद एक व्यक्ति ने ट्वीट किया, "सोनाक्षी सिन्हा के परिवार के कुछ लोगों के नाम, शत्रुघ्न (पिता), लव(भाई), कुश(भाई), राम(अंकल), लक्ष्मण (अंकल), भरत(अंकल), पिता के आवास का नाम रामायण. अब ये जानने के लिए कि सोनाक्षी सिन्हा डंब क्यों हैं, देखिए इस वीडियो को."

उस घटना के पांच महीने बीत जाने के बाद भी उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. वहीं श्री श्री रविशंकर के साथ हालिया इंटरैक्शन में अभिनेत्री ने उन्हें घटना के बारे में बताया.

अभिनेत्री ने घटना याद करते हुए कहा, "मैंने एक प्रतियोगी के साथ भाग लिया. संजीवनी बूटी पर एक सवाल पूछा गया था, और एक पल के लिए, रूमा (प्रतियोगी) और मैं दोनों निशब्द हो गए. ईमानदारी से कहूं तो यह थोड़ा शर्मनाक था, क्योंकि हम रामायण पढ़ते और देखते हुए बड़े हुए हैं. लेकिन यह काफी पहले की बात है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने मुंबई में खरीदा सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत 18 करोड़
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने मुंबई में खरीदा सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत 18 करोड़
रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन ब्रह्म मुहुर्त में 4 बजकर 15 मिनट पर होगा जारी
रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन ब्रह्म मुहुर्त में 4 बजकर 15 मिनट पर होगा जारी
Anup Jalota Birthday: 'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल
बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget