एक्सप्लोरर

टॉक सेशन के दौरान लड़कियों को 'पटाने' के सवाल पर नाराज़ हुए शाहरुख खान, दिया ऐसा बेहतरीन जवाब

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने हाल ही में अपने फैंस के साथ ट्विटर पर बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए. हालांकि अपने एक फैन पर वह भड़क भी गए. शख्स ने 'पटाना' शब्द का प्रयोग करते हुए पूछा, "आप उन्हें कैसे रिझाते (पटाते) हैं?" इसपर शाहरुख ने जवाब दिया, "कृपया उनका सम्मान करें और सही शब्दों का प्रयोग करें."

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने कल अपने फैन्स के साथ एक घंटे का टॉक सेशन रखा. इस दौरान उन्होंने कई सवालों के जवाब भी दिए. हालांकि कुछ फैंस ने ऐसे सवाल भी पूछे जिस पर किंग खान भड़क उठे. उनका ऐसा रिएक्शन कुछ हद तक जायज भी था. दरअसल एक ट्विटर यूजर ने शाहरुख से हिंदी शब्द 'पटाना' का प्रयोग करते हुए पूछा, "आप उन्हें (लड़कियों-महिलाओं) को रिझाने (पटाने) के लिए कौन सा तरीका अपनाते हैं?" इस पर शाहरुख ने जवाब देते हुए कहा, "कृपया आप उनके लिए 'पटाने' शब्द का प्रयोग ना करें. आप उनका सम्मान करें और अदब से पेश आएं." बता दें कि एसआरके ने यह सेशन ट्विटर यूजर्स के साथ रखा था.

टॉक सेशन के दौरान शाहरुख ने उनकी आने वाली फिल्मों के बारे में भी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि साल 2021 में उनकी भी फिल्में आने वाली हैं. उन्होंने लिखा, "यह साल हमारे और आपके लिए स्पेशल रहने वाला है. हम इस साल आपको खुश होने का मौका जरूर देंगे." ऐसा माना जा रहा है कि वह इस साल फिल्म 'पठान' में नजर आ सकते हैं. इस फिल्म की खास बात ये है कि इसमें सलमान खान भी नजर आएंगे. सालों बाद सलमान और शाहरुख की जोड़ी किसी फिल्म में नजर आएगी. वहीं, दोनों के फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

शाहरुख के वर्कफ्रंट पर एक नजर 

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख की आखिरी फिल्म जीरो थी लेकिन दर्शकों को यह फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई थी. इसके बाद शाहरुख ने कुछ समय का ब्रेक लिया था. साल 2020 में कोरोना महामारी की वजह से शाहरुख ने उस साल फिल्म ना रिलीज करने का फैसला लिया था. उन्होंने कहा था कि जैसे ही स्थिति नार्मल होगी, वह अपने फैंस से अगली फिल्म रिलीज होने के बारे में जानकारी जरूर शेयर करेंगे. बता दें कि शाहरुख ने अबतक कई हिट फिल्में की हैं. इन फिल्मों की लिस्ट में देवदास, मैं हूं ना, डॉन, जब तक है जान, डियर जिंदगी, चेन्नई एक्सप्रेस सहित कई नाम शामिल हैं.

ये भी पढ़ें

ब्वॉयफ्रेंड के साथ रहती हैं अलाना पांडे, बताया लिव-इन रिलेशन पर ऐसा है पैरेंट्स के रिएक्शन

Photos: डिलीवरी के दो महीने बाद काम पर लौटी अनुष्का शर्मा, सेट पर खुश और एक्साइटेड दिखाई दीं एक्ट्रेस

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 5वें दिन दोपहर 1 बजे तक 92 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' कितनी कर रही कमाई?
5वें दिन 1 बजे तक 92 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
15 साल बाद 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के सीक्वल पर लगी मुहर, जोया अख्तर ने दिया बड़ा अपडेट
'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के सीक्वल पर लगी मुहर, जोया अख्तर ने दिया बड़ा अपडेट
'आज मैं हूं, कल कोई और होगा...', गलत तस्वीर इस्तेमाल होने पर अंतरा बनर्जी का फूटा गुस्सा
'आज मैं हूं, कल कोई और होगा...', गलत तस्वीर इस्तेमाल होने पर अंतरा बनर्जी का फूटा गुस्सा

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget