एक्सप्लोरर

कैंसर के बारे में पता चलने पर टूट गए थे संजय दत्त, पत्नी और बच्चों के बारे में सोचकर आया था रोना

संजय दत्त ने पर्सनल लाइफ में काफी उतार चढ़ाव देखे. उनका सबसे मुश्किल दौर रहा जब उन्हें अपने कैंसर से पीड़ित होने का पता चला. अब पहली बार उन्होंने खुलकर बताया है कि उन दिनों वह कैसा महसूस कर रहे थे.

संजय दत्त बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने अपने फिल्मी करियर में तो खूब नाम कमाया लेकिन पर्सनल लाइफ में काफी उतार चढ़ाव देखे. इन्हीं में से एक उनका सबसे मुश्किल दौर रहा जब उन्हें अपने कैंसर से पीड़ित होने का पता चला. अब पहली बार उन्होंने खुलकर बताया है कि उन दिनों वह कैसा महसूस कर रहे थे.

अभिनेता संजय दत्त इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म केजीएफ 2 में अपने अधीरा के रोल को लेकर खूब तारीफें बटोर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू के दौरान बातचीत में उन्होंने अपने कैंसर फेज के बारे में भी बातें साझा कीं. उन्होंने बताया कि कैंसर का पता चलने पर वह घंटों तक फूट-फूटकर रोए थे. उन्होंने कहा, 'लॉकडाउन का समय था. सीढ़ियां चढ़ते हुए मुझे सांस लेने में परेशानी होने लगी. जब मैं नहाया तो भी मुझसे सांस नहीं ली जा रही थी. मुझे पता था कि क्या हो रहा है, इसलिए मैंने अपने डॉक्टर को कॉल किया. इसके बाद मेरे एक्स-रे हुए तो पता चला कि मेरे आधे से ज्यादा फेफड़ों में पानी भर गया है. डॉक्टरों को ये पानी निकालना था और उनका मानना था कि ये टीबी हो सकता है, लेकिन वो कैंसर निकला'. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

उन्होंने बताया, 'ये बात कैसे बताई जाए ये एक बड़ा मुद्दा था. उस समय मेरी बहन आई थी, तो मैंने उससे कहा कि मुझे कैंसर हो गया है, अब क्या करें? इसके बाद सबने बात की कि क्या किया जा सकता है, लेकिन मैं अपने बच्चों, पत्नी और जिंदगी के बारे में सोच कर दो-तीन घंटों तक खूब रोया. उसके बाद मुझे लगा कि नहीं मैं कमजोर नहीं पड़ सकता. सबसे पहले हमने इलाज के लिए यूएस जाने का सोचा, लेकिन वीजा नहीं मिला. फिर मैंने कहा कि मैं यहीं इलाज कराऊंगा'.

उन्होंने यह भी बताया कि दुबई में वह कीमोथेरेपी के लिए जाते थे और फिर बैडमिंटन कोर्ट जाकर दो-तीन घंटे खेला करते थे. उनके मुताबिक, यह पागलपन था लेकिन वह ऐसा किया करते थे. बताते चलें कि संजय अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और अपने रूटीन में वापस ढल रहे हैं. अपने कैंसर जर्नी का उन्होंने जिस तरह डटकर सामना किया वह उनके फैंस के लिए भी एक प्रेरणा है.

यह भी पढ़ें- रणबीर-आलिया की शादी में महेश भट्ट संग दिखी बेटे राहुल की बॉन्डिंग, तस्वीर जीत लेगी आपका दिल

'...इसलिए हिंदू सभ्यता को हमेशा नजरअंदाज किया गया'- The Delhi Files के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने किया ये बड़ा दावा

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan BO Collection: 'जन नायकन' का बवंडर, तोड़े 'कॉकटेल 2' समेत 10 फिल्मों का लाइफटाइम कलेक्शन रिकॉर्ड
'जन नायकन' का बवंडर, तोड़े 'कॉकटेल 2' समेत 10 फिल्मों का लाइफटाइम कलेक्शन रिकॉर्ड
Jana Nayagan BO Collection: 'जन नायकन' की चार दिनों में 100 करोड़ के क्लब में एंट्री, 32 करोड़ किया कलेक्शन
'जन नायकन' की चार दिनों में 100 करोड़ के क्लब में एंट्री, 32 करोड़ किया कलेक्शन
Indian Idol 16 Grand Finale Winner: ज्योतिर्मयी नायक बनी 'इंडियन आइडल 16' की विनर, ट्रॉफी के साथ मिला 20 लाख कैश प्राइज मनी
ज्योतिर्मयी नायक बनी 'इंडियन आइडल 16' की विनर, ट्रॉफी के साथ मिला 20 लाख कैश प्राइज मनी
'मुझे एक गंभीर बीमारी...', 3 दिनों तक दुबई के हॉस्पिटल में भर्ती थीं जैस्मिन भसीन, छलका दर्द
'मुझे एक गंभीर बीमारी...', 3 दिनों तक दुबई के हॉस्पिटल में भर्ती थीं जैस्मिन भसीन, छलका दर्द

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget