एक्सप्लोरर

सलमान खान ने #BeingHaangrry के जरिए शुरू किया गरीबों को राशन पहुंचाने का काम

सलमान खान की फिल्म 'राधे' की शूटिंग के दौरान यूनिट के लोगों के लिए खाना बनाने के लिए इस्तेमाल किये जानेवाले दो फूड ट्रकों को राशन बांटने के ट्रक में तब्दील किया गया है

मुम्बई: सब जानते हैं कि सलमान खान ने देशभर में लागू लॉकडाउन के दौरान शूटिंग बंद हो जाने के चलते घर बैठने को मजबूर हजारों दिहाड़ी मजदूरों के अकाउंट में करोड़ों रुपये ट्रांसफर कर उनकी मदद की थी. इतना ही नहीं, हाल ही में सलमान खान ने अपने करीबी दोस्त और कांग्रेस पार्टी के नेता बाबा सिद्दीकी के जरिए भी गरीबों तक ट्रक भर राशन पहुंचाया था. अपने पनवेल स्थित फार्महाउस में भी सलमान खान अपनी गर्लफ्रेंड उलिया वंतूर और अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस के साथ आसपास के गांवों वालों को राशन बांटते नजर आये थे.

मगर अब सलमान खान ने अपनी चैरिटी संस्था 'बीइंग ह्यूमन' की तर्ज पर 'बीइंग हैंगरी' ('हंगरी' यानि भूख और 'एंगरी' यानि गुस्सा से मिलकर बना शब्द) नामक नयी पहल की है. इस पहल के तहत सलमान खान की ओर‌ से दो मिनी ट्रक द्वारा ज़रूरतमंदों को राशन पहुंचाने का काम किया जा रहा है.

उल्लेखनीय है कि सलमान खान की आनेवाली फिल्म 'राधे' की शूटिंग के दौरान यूनिट के लोगों के लिए खाना बनाने के लिए इस्तेमाल होनेवाले फूड ट्रक को राशन बांटने के ट्रकों में तब्दील किया गया है, जो अब मुम्बई की सड़कों पर घूम-घूमकर लोगों की मदद की कर रही हैं.

सलमान खान‌ की इन नयी पहल पर जब एबीपी न्यूज़ ने सलमान‌ खान के मैनेजर जॉर्डी पटेल से संपर्क किया, तो उन्होंने कहा, "राधे की शूटिंग के दौरान इस तरह के दो फूड ट्रक यूनिट के लोगों के लिए हेल्दी खाना बनाने‌ के लिए इस्तेमाल किये जा रहे थे. उन्हीं दो फूड ट्रकों अब जगह-जगह जाकर गरीबों को राशन बांटने के काम में लगाया गया है."

जॉर्डी ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि ये फूड ट्रक पिछले तीन-चार दिनों से राशन बांटने के काम में लगे हुए हैं और अब तक मुम्बई खार, सांताक्रूज, बांद्रा, मस्जिद बंदर जैसे इलाकों में राशन बांट चुके हैं. जॉर्डी ने बताया कि राशन के हर पैकेज में दाल, चावल, आटा,‌ नमक जैसी खाने की बुनियादी चीजें होती हैं और अब तक 2500 से 3000 पैकेट लोगों में बांटे जा चुके हैं.

गौरतलब है कि सलमान खान‌ की इस दरियादिली की खूब तारीफ हो रही है. भूखे और गरीबों के लिए सलमान की इस पहल का वीडियो सामने आने‌ के बाद से इंटरनेट पर तमाम लोग सलमान को गरीबों का मसीहा तक बता रहे हैं.

यहां पढ़ें

अक्षय कुमार को गे समझती थीं डिंपल कपाडिया, ट्वींकल-अक्षय की शादी को लेकर रखी गई थी ये शर्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhurandhar 2 Box Office: 'धुरंधर 2' दुनियाभर में रच सकती है इतिहास, ओपनिंग डे पर बना सकती है बॉलीवुड का ये सबसे बड़ा रिकॉर्ड!
'धुरंधर 2' दुनियाभर में रच सकती है इतिहास, ओपनिंग डे पर बना सकती है बॉलीवुड का ये सबसे बड़ा रिकॉर्ड!
अनिल कपूर ने क्यों ठुकराया 'धुरंधर 2' का ऑफर? 'सूबेदार' एक्टर ने खुद बताई चौंकाने वाली वजह, बोले- 'ये मेरा नुकसान है...'
अनिल कपूर ने क्यों ठुकराया 'धुरंधर 2' का ऑफर? 'सूबेदार' एक्टर ने बताई चौंकाने वाली वजह
The Kerala Story 2 BO Day 15: ‘द केरल स्टोरी 2’ बनी साल की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म, 15वें दिन भी खूब छापे नोट
‘द केरल स्टोरी 2’ बनी साल की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म, 15वें दिन भी खूब छापे नोट
फोन चलाते- चलाते कीचड़ में जा गिरी रुतुजा सावंत, 'दो दुनिया एक दिल' से एक्ट्रेस का बीटीएस वीडियो हुआ वायरल
कीचड़ में जा गिरी रुतुजा सावंत, 'दो दुनिया एक दिल' से एक्ट्रेस का बीटीएस वीडियो हुआ वायरल

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
दिल्ली में हनी सिंह के कॉन्सर्ट के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जाम में फंसने से बचना है तो जरूर पढ़ें
दिल्ली में हनी सिंह के कॉन्सर्ट के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जाम में फंसने से बचना है तो जरूर पढ़ें
US Marines: जंग हो रही भयानक, अब ट्रंप ने किया एक और बड़ा फैसला, 2500 मरीन सैनिक और बड़ा वॉरशिप रवाना
जंग हो रही भयानक, अब ट्रंप ने किया एक और बड़ा फैसला, 2500 मरीन सैनिक और बड़ा वॉरशिप रवाना
न एक रन बनाया, न विकेट और न ही कैच लिया, फिर भी क्यों इस खिलाड़ी को चुना गया प्लेयर ऑफ द मैच
न एक रन बनाया, न विकेट और न ही कैच लिया, फिर भी क्यों इस खिलाड़ी को चुना गया प्लेयर ऑफ द मैच
Chinese Boats: दुनिया से नजर बचाकर कुछ बड़ा करने वाला है चीन! समंदर में उतारीं हजारों बोट, क्या है मामला
दुनिया से नजर बचाकर कुछ बड़ा करने वाला है चीन! समंदर में उतारीं हजारों बोट, क्या है मामला
Assi Lifetime Box Office: तापसी पन्नू की 'अस्सी' रही फ्लॉप, जानें- कितना होगा लाइफटाइम कलेक्शन?
तापसी पन्नू की 'अस्सी' रही फ्लॉप, जानें- कितना होगा लाइफटाइम कलेक्शन?
एसडीएम या तहसीलदार कौन ज्यादा ताकतवर? जानिए दोनों अधिकारियों की क्या है जिम्मेदारियां
एसडीएम या तहसीलदार कौन ज्यादा ताकतवर? जानिए दोनों अधिकारियों की क्या है जिम्मेदारियां
इतने पर्सेंट भारतीय नहीं कराते अपनी गाड़ियों का बीमा, जानें बिना इंश्योरेंस क्या होती है दिक्कत?
इतने पर्सेंट भारतीय नहीं कराते अपनी गाड़ियों का बीमा, जानें बिना इंश्योरेंस क्या होती है दिक्कत?
Embed widget