एक्सप्लोरर

Exclusive: बर्थडे पर Salman Khan बोले- जहरीले सांप ने एक नहीं तीन बार काटा, दबंग खान ने सुनाई दास्तां- हाथ तक कैसे पहुंचा सांप

Snake Bites Salman Khan: सलमान खान ने सांप द्वारा काटे जाने की दास्तां सुनाते हुए खुलासा किया कि उन्हें सांप ने एक बार नहीं बल्कि तीन बार काटा था.

Salman Khan Snake Bite: अपने जन्मदिन से एक दिन पहले सांप द्वारा काटे जाने की दास्तां सुनाते हुए सलमान खान (Salman Khan) ने कहा कि उन्हें सांप ने एक बार नहीं, बल्कि 3 बार कांटा था. अपने जन्मदिन के मौके पर सलमान ने पनवेल स्थित फार्म हाउस (Salman Khan Farmhouse) के बाहर रविवार और सोमवार की दरमियानी रात मीडिया से बात करते हुए घटना के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने कहा, "एक कमरे में सांप घुस गया था. ऐसे में बच्चे डर गये तो मैं सांप को निकालने के लिए कमरे में चला गया था. मैंने एक लकड़ी मांगी, जो बहुत छोटी थी. ऐसे में मैंने एक बड़ी लकड़ी मांगी और फिर मैंने बड़े प्यार से लकड़ी के सहारे सांप को उठाया और बाहर ले आया. लकड़ी पर बड़े प्यार से लिपटा हुआ सांप बाद में धीरे धीरे मेरे हाथ की ओर बढ़ने लगा. ऐसे में मैंने सांप को बाहर छोड़कर आने के लिए दूसरे हाथ में ले लिया और लकड़ी को छोड़ दिया." 

सलमान (Salman Khan Birthday) ने आगे कहा, "वहां इकट्ठा लोगों और गांव वालों को पता था कि ये 'कंदारी' किस्म का सांप है, मगर वहां हो रहे शोर-शराबे के बीच सांप ने मुझे एक बार नहीं, तीन बार काटा. इसके बाद हम वहां से अस्पताल चले गये जहां पर मुझे एंटी-वेनम (विष-निरोधी) इंजेक्शन दिया गया... अब तक मैं सभी प्रकार के एंटी-वेनम (क्रेट, वाइपर, कोबरा) का इंजेक्शन ले चुका हूं."

सलमान ने आगे बताया कि उन्हें सांप काटने की इस घटना के बाद 6 घंटे तक अस्पताल में रखा गया था (Salman Khan Hospitalize) जिसके बाद उन्हें घर आने दिया गया. उल्लेखनीय है कि सांप के काटे जाने के बाद सलमान खान को नवी मुम्बई के कामोठे स्थित महात्मा गांधी मिशन अस्पताल में दाखिल कराया गया था. सलमान ने कहा, "अच्छी बात ये थी कि अस्पताल सभी सुविधाओं से सज्ज था. उनके पास हर तरह का एंटी-वेनम मौजूद था." उन्होंने बताया कि उनकी मदद करने के लिए स्थानीय पुलिस कमिश्नर बिपिन कुमार और स्थानीय विधायक संदीप नायक भी वहां पहुंचे थे.

सलमान (Salman Khan) ने हंसते हुए बताया, "सांप के काटे जाने की घटना के वक्त मेरी बहन (अर्पिता) काफी डरी हुई थी... तब तक सांप के साथ मेरी दोस्ती हो गई थी. ऐसे में मैंने सांप के साथ सेल्फी ली और फिर उसे छोड़ दिया."

सांप के काटने की घटना के बाद अपने पिता सलीम खान (Salim Khan) से हुई बातचीत के बारे में सलमान ने मजाकिया अंदाज में बताते हुए कहा, "पापा ने पूछा क्या हुआ? क्या सांप जिंदा है? तो मैंने कहा टाइगर भी जिंदा है और सांप भी जिंदा है. उन्होंने पूछा, सांप को मारा-वारा तो नहीं ना?, तो मैंने उन्हें कहा कि मैंने सांप को मारा-वारा तो नहीं, बिल्कुल प्यार से वापस उसे छोड़ दिया है." 

उल्लेखनीय है सलमान खान ने अपना 56वां जन्मदिन अपने परिवार के लोगों, करीबियों और चुनिंदा दोस्तों के साथ मनाया.

अपने 56वें जन्मदिन के मौके पर केक काटते सलमान (Salman Khan) का जो एक्सक्लूसिव वीडियो एबीपी न्यूज के हाथ लगा है, उसमें साफ देखा जा सकता है कि सलमान खान केक काटते वक्त अपनी बहन अर्पिता और बहनोई आयुष शर्मा के बेटे को गोद में लिये हुए हैं. इस वीडियो में अर्पिता-आयुष के अलावा सलमान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी पीछे खड़ी नजर आ रही हैं. 

इस बर्थडे पार्टी में हॉलीवुड अभिनेत्री सामंथा लॉकवुड, संगीता बिजलानी, बॉबी देओल, जेनेलिया डिसूजा, कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा, निर्माता साजिद नाडियादवाला (परिवार सहित), निर्माता रमेश तौरानी, सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान, जहीर इकबाल, निखिल द्विवेदी (परिवार समेत), मनीष पॉल, वत्सल सेठ, पूर्व  कांग्रेसी विधायक बाबा सिद्दीकी सहित कई और चुनिंदा लोग शामिल हुए.

सलमान खान ने बर्थडे के मौके पर बताया कि ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए सभी तरह का एहतियात बरता जा रहा है और पार्टी में शामिल सभी लोगों का RTCPR टेस्ट कराया गया. उन्होंने बताया कि अगले 4-5 दिन तक वे पनवेल के फार्म हाउस में ही रहेंगे और फिर वे 'टाइगर 3' की शूटिंग में जुट जाएंगे और नये साल में 'टाइगर 3' के बाद वे 'पठान' (गेस्ट एपीरियंस), 'नो एंट्री' की सीक्वेल और 'कभी ईद कभी दीवाली' फिल्मों की शूटिंग करेंगे.

सलमान ने 'बाहुबली' और 'RRR' के निर्देशक एस. एस. राजामौली के साथ जल्द काम करने से जुड़ी अटकलों को लेकर कहा कि फिलहाल तो वे उनके साथ काम करने नहीं जा रहे हैं मगर उनके पिता के. वी. विजयेंद्र प्रसाद द्वारा लिखी 'बजरंगी भाईजान' की सीक्वेल में जरूर काम करेंगे. सलमान ने कहा, "उन्होंने इस सीक्वेल का नाम 'पवनपुत्र भाईजान रखा है."

 

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan Movie LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
Jana Nayagan BO Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी 'जना नायकन' उड़ा रही गर्दा, 7 बजे तक 53 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: दूसरे दिन भी 'जना नायकन' उड़ा रही गर्दा, शाम 7 बजे तक 53 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
अहान पांडे और शरवरी वाघ की अगली फिल्म की रिलीज डेट कंफर्म, अली अब्बास जफर कर रहे डायरेक्ट
अहान पांडे और शरवरी वाघ की अगली फिल्म की रिलीज डेट कंफर्म, अली अब्बास जफर कर रहे डायरेक्ट
Dhamaal 4 Box office Collection: 14 दिन और कमाई 185 करोड़, 'धमाल 4' ने कितना कमाया प्रॉफिट?
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 14 दिन और कमाई 185 करोड़, 'धमाल 4' ने कितना कमाया प्रॉफिट?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget