एक्सप्लोरर

साइबर धोखाधड़ी का शिकार हुए एक्टर रितेश देशमुख, वीडियो शेयर कर फैंस को दी सावधान रहने की नसीहत

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने ट्वीट कर फैंस को साइबर फ्रॉड से सावधान रहने की चेतावनी दी है. इसके लिए उन्होंने साइबर क्राइम सेल के अधिकारी का एक वीडियो शेयर किया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि आपके अकाउंट के एक पोस्ट में कॉपीराइट उल्लंघन के होने का पता चलता है.

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने नए साइबर फ्रॉड के बारे में लोगों को चेताया, जिसमें अधिकतर सत्यापित सेलेब्रिटीज अकांउट्स को निशाना बनाया जा रहा है और लोग इसके झांसे में तभी आ रहे हैं, जब वे पेज पर दिए गए एक लिंक पर क्लिक कर रहे हैं. रितेश ने ट्वीट करते हुए लिखा, "इंस्टाग्राम के डायरेक्ट मैसेज में मुझे यह मिला - हैशटैगसाइबरफ्रॉड हैशटैगबिवेयर."

अभिनेता द्वारा साझा किए गए इस मैसेज के स्क्रीनशॉट पर लिखा है, "आपके अकाउंट के एक पोस्ट में कॉपीराइट उल्लंघन के होने का पता चलता है. अगर आपको लगता है कि यह गलत है, तो आप इस पर अपनी प्रतिक्रिया दें, नहीं तो आपका अकाउंट 24 घंटे के अंदर बंद हो जाएगा. आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपना फीडबैक दे सकते हैं. आपकी समझदारी के लिए आपका शुक्रिया."

साइबर फ्रॉड से सावधान रहें

रितेश ने अपने एक अलग ट्वीट में इसके बारे में लोगों को सावधान करते हुए लिखा, "इंस्टाग्राम के सभी यूजर्स इस नए साइबर फ्रॉड से सावधान रहें. मुझे एक ऐसा ही डायरेक्ट मैसेज मिला है, लेकिन खुशकिस्मती से मैंने दिए गए लिंक पर क्लिक नहीं किया है."

यहां देखिए रितेश देशमुख का ट्वीट-

कई सेलेब्स की हस्तियों के साथ साइबर फ्रॉड

हाल ही में बॉलीवुड की कई हस्तियों के साइबर फ्रॉड के झांसे में आने का मामला सामने आया है, जिसके तहत इनके इंस्टाग्राम, ट्विटर और फेसबुक अकाउंट को निशाना बनाया जा रहा है. इस लिस्ट में फिल्मकार आनंद एल राय, अभिनेता विक्रांत मैसी और उर्मिला मातोंडकर, कोरियोग्राफर-निर्देशक फराह खान और गायक आशा भोंसले और अंकित तिवारी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें-

'द फैमिली मैन' के दूसरे सीजन का इस तारीख को खत्म हो रहा है इंतजार, ये है रिलीज डेट

कंगना रनौत ने वर्कआउट वीडियो शेयर कर कही ये खास बात, वायरल हो रहा है 'क्वीन' का ये VIDEO

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
KWK S9: 'धुरंधर' में रणवीर या 'एनिमल' में रणबीर, कौन लगा बेहतर? सलमान खान ने दिया ये जवाब
'धुरंधर' में रणवीर या 'एनिमल' में रणबीर, कौन लगा बेहतर? सलमान ने दिया ये जवाब
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget