एक्सप्लोरर

SSR Death Case: रिया चक्रवर्ती के वकील का बड़ा खुलासा- इंस्टा अकाउंट को लेकर कही ये बात

रिया चक्रवर्ती के वकील ने रिया का उस अकाउंट से संबंधित होने की बात खारिज कर दी है जिनसे सुशांत के पिता के.के. सिंह, उनकी बहनों श्वेता सिंह कीर्ति और मीतू सिंह की तस्वीरें पोस्ट की गई हैं और उन्हें गालियां देते हुए उन पर निशाना साधा गया है.

इंस्टाग्राम पर एक असत्यापित अकाउंट के माध्यम से पिछले कुछ दिनों से सुशांत सिंह राजपूत के परिवार को निशाना बनाते हुए पोस्ट शेयर किया जा रहा है. यह अकाउंट दिवंगत अभिनेता की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती के लिए न्याय मांगने के लिए लड़ने का दावा करता है. हालांकि अभिनेत्री के वकील ने रिया का उस अकाउंट से संबंधित होने की बात खारिज कर दी है. इस इंस्टाग्राम अकाउंट का संचालन सुहृता सेनगुप्ता (78) नाम के साथ किया जा रहा है, जिसके हर पोस्ट में हैशटैगजस्टिसफॉररिया टैग किया रहता है. प्रोफाइल के विवरण में लिखा है, "सुहृता सेनगुप्ता, नारीवादी लेखिका, गौरवान्वित बंगाली हैशटैगउत्पीड़नरोको."

अकाउंट में सुशांत के पिता के.के. सिंह, उनकी बहनों श्वेता सिंह कीर्ति और मीतू सिंह की तस्वीरें पोस्ट की गई हैं और उन्हें गालियां देते हुए उन पर निशाना साधा गया है और बेहद गंदी भाषा का इस्तेमाल किया गया है. जब आईएएनएस ने रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे से संपर्क किया, तो उन्होंने बताया कि उनके मुवक्किल का उस इंस्टाग्राम प्रोफाइल से कोई संबंध नहीं है. उन्होंने यह भी दावा किया कि अकाउंट फर्जी है.

मानशिंदे ने आईएएनएस को दिए अपने बयान में कहा, "ज्यादातर अकाउंट नकली हैं, वे मेरे मुवक्किल के संज्ञान में भी नहीं हैं."

सुहृता सेनगुप्ता द्वारा किए गए असत्यापित अकाउंट पोस्ट के कुछ उदाहरण : एक पोस्ट में लिखा है, "हालांकि यह साबित हो चुका है कि सुशांत एक पागल इंसान था, जो गहरे अवसाद से गुजर रहा था और हो सकता है कि उसका दिशा सालियन के साथ गुप्त रिश्ता भी होगा. सुशांत ने उसका उत्पीड़न कर कहीं उसे गर्भवती कर दिया हो और दिशा के पास खुद को मारने के अलावा कोई चारा नहीं रहा हो? जो भी हो, उसने अपनी मानसिक बीमारी के कारण खुद को लटका लिया. दुनिया से एक गंदगी खत्म हुई. हैशटैगजस्टिसफॉररिया हैशटैगरियाबेकसूरहै हैशटैगदिशा हैशटैगसड़क2 हैशटैगआलियाभट्ट हैशटैगमहेशभट्ट."

वहीं, एक अन्य पोस्ट में सुशांत की बहन श्वेता की तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, "अभी जब ये सीबीआई जांच की मांग कर रही है तो कितनी मासूम नजर आ रही है. जब उसका भाई बाइपोलर डिसऑर्डर से लड़ रहा था और अवसाद में था, तब वो कहां थी? उस समय सिर्फ रिया उसे डॉक्टरों के पास ले जा रही थी. इस तरह की बेशर्म और गिरी हुईं महिलाएं शॉपिंग और मजे करने में व्यस्त थी. यहां नाटक मत करो, हम देख सकते हैं कि क्या हुआ है."

एक अन्य पोस्ट में लिखा था, "अपने मानसिक रूप से बीमार भाई की देखभाल करने के लिए रिया का आभारी रहो. पटना के गरीब सड़क छाप बेशर्म लोग चार पैसे क्या आ गए, अपनी औकात भूल गए." इसी तरह के अपमानजनक पोस्ट सुशांत के पिता के बारे में भी हैं.

वहीं रिया को लेकर पोस्ट में लिखा है, "भारत की बेटी, जिसने सच्चे मूल्यों का प्रतिनिधित्व किया और भारतीय परंपरा, संस्कार का उदाहरण दिया, रिया चक्रवर्ती का पालन-पोषण कठिन परिस्थितियों में हुआ है और माता रानी उस निर्दोष बच्ची की सुरक्षा करें. जय मां काली."

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने मुंबई में खरीदा सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत 18 करोड़
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने मुंबई में खरीदा सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत 18 करोड़
रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन ब्रह्म मुहुर्त में 4 बजकर 15 मिनट पर होगा जारी
रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन ब्रह्म मुहुर्त में 4 बजकर 15 मिनट पर होगा जारी
Anup Jalota Birthday: 'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल
बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget