एक्सप्लोरर

Pushpa 2 OTT Deal: नेटफ्लिक्स ने कितने करोड़ में खरीदे पुष्पा 2 के स्ट्रीमिंग राइट्स? डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स भी बिके, जानें रिलीज से पहले कितना कमा चुकी है

Pushpa 2 OTT Deal: पुष्पा 2 का फैंस में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है. यही वजह है कि मेकर्स फिल्म की रिलीज से पहले ओटीटी राइट्स और डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स बेचकर ही मालामाल हो चुके हैं.

Pushpa 2 OTT Deal: अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जब से इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है, तब से फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट पीक पर है. पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन का एक्शन अवतार देख फैंस भी उनके लट्टू हो गए हैं. मेकर्स का यह अनुमान है कि फिल्म कमाई के मामले में नए रिकॉर्ड्स बनाएगी.

वहीं  एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पुष्पा 2 ने रिलीज से पहले करोड़ों की कमाई कर ली है. 500 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. 

ओटीटी पर कितने में बिकी पुष्पा 2 (Pushpa 2 OTT Deal Price)
दरअसल ओटीटी प्ले की रिपोर्ट की मानें तो नेटफ्लिक्स ने पुष्पा 2 के ओटीटी राइट्स 275 करोड़ रुपये में खरीदे हैं. बता दें कि साउथ फिल्म के लिए ओटीटी पर यह काफी बड़ी रकम है. सिर्फ ओटीटी ही नहीं बल्कि टीवी पर सैटेलाइट रिलीज के लिए भी पुष्पा 2 की सैटेलाइट डीलर्स से मेकर्स ने 450 करोड़ कमाए हैं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

ओटीटी पर कब रिलीज हो रही पुष्पा 2 (Pushpa 2 OTT release date)
पुष्पा 2 के ओटीटी राइट्स भले ही नेटफ्लिक्स ने खरीद लिए हैं. लेकिन अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि अल्लू अर्जुन की यह फिल्म ओटीटी पर कब रिलीज हो रही है. वैसे तो कोई फिल्म थिएटर्स में रिलीज होने करीब तीन महीने के बाद ही ओटीटी पर आती है. लेकिन पुष्पा 2 के बंपर कमाई करने की उम्मीद के चलते हो सकता है कि इसे ओटीटी पर देर से रिलीज किया जाए. 

पुष्पा 2 डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स (Pushpa 2 Distribution Rights)
रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पुष्पा 2 के हिंदी वर्जन के डिस्ट्रीब्यूशन के लिए 200 करोड़ की डील की गई है. उत्तर भारत में फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन के लिए यह डील रवीना टंडन के पति अनिल थडानी ने की है. वहीं साउथ में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन के लिए 270 करोड़, विदेशी बाजार में 100 करोड़ या उससे ज्यादा की डील हुई है. कुल मिलाकर थिएटर रिलीज के लिए 570 करोड़ की डील पहले ही हो गई है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

थिएटर्स में कब रिलीज हो रही पुष्पा 2 (Pushpa 2 release date in Theatres)
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 थिएटर्स में 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है. पहले इस तारीख पर अजय देवगन की सिंघम अगेन भी आने वाली थी, लेकिन बाद में फिल्म की तारीख को पोस्टपोन कर दिया गया. ऐसे में अब पुष्पा 2 के सामने कोई भी बड़ी फिल्म नहीं है. 

पुष्पा ओटीटी पर कितने में बिकी थी (Pushpa OTT Deal Price)
अल्लू अर्जुन की पुष्पा की बात करें तो ओटीटी प्ले के अनुसार इसके पहले पार्ट के राइट्स अमेजन प्राइम वीडियो ने 30 करोड़ रुपये में खरीदे थे. ऐसे में पुष्पा 2 के लिए ओटीटी पर काफी महंगी और तगड़ी डील हुई है. पुष्पा के स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें अल्लू अर्जुन के अलावा मुख्य भूमिका में रश्मिका मंदाना और फहाद फाजिल थे.  

यह भी पढ़ें: वाराणसी में Mr & Mrs Mahi ने की गंगा आरती, साड़ी पहने, बालों में गजरा लगाए बेहद खूबसूरत दिखीं जाह्नवी, राजकुमार संग दिए पोज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget