एक्सप्लोरर

Sharad Pawar आपत्तिजनक पोस्ट मामले में मराठी अभिनेत्री को घर ले गई पुलिस, मोबाइल-लैपटॉप ज़ब्त

Sharad Pawar Post Case: शरद पवार के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने के मामले में पुलिस ने मराठी अभिनेत्री केतकी चिताले को गिरफ्तार किया है. आज पुलिस अभिनेत्री के साथ उनके घर पहुंचीं.

Sharad Pawar Social Media Post Case: एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार के बारे में सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने के मामले में गिरफ्तार मराठी अभिनेत्री केतकी चिताले को पुलिस सोमवार को उनके घर ले गई और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य इकट्ठा किए. पुलिस उनके घर पर करीब एक घंटे तक रही और इस दौरान एक्ट्रेस का फोन और लैपटॉप ज़ब्त कर लिया.

29 साल की अभिनेत्री केतकी चिताले के खिलाफ महाराष्ट्र के अलग अलग ज़िलों में अब तक 6 मामले दर्ज किए गए हैं. दो दिन पहले उन्हें गिरफ्तार किया गया था और कोर्ट ने अभिनेत्री को 18 मई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया था. आज दोपहर मामले में साक्ष्य जमा करने के सिलसिले में थाणे क्राइम ब्रांच और कलंबोली पुलिस टीम केतकी के घर 'एवलोन' पहुंचीं.

पुणे साइबर पुलिस भी मांगेगी अभिनेत्री की हिरासत

पुणे साइबर पुलिस ने कहा है कि ठाणे पुलिस की हिरासत अवधि समाप्त होने पर वह अभिनेत्री की हिरासत मांगेगी. पुणे साइबर पुलिस ने भी चिताले के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पुणे साइबर पुलिस के निरीक्षक दगड़ू हाके ने कहा, "हमने चिताले के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और ठाणे पुलिस की हिरासत अवधि समाप्त होने बाद हम उनकी हिरासत का अनुरोध करेंगे."

अधिकारी ने कहा कि फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री 29 वर्षीय चिताले ने कथित तौर पर अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट साझा किया था, जिसके कारण ठाणे पुलिस ने उन्हें शनिवार को गिरफ्तार किया. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभिनेत्री को रविवार को एक अवकाशकालीन अदालत के सामने पेश किया गया, जिसने उन्हें 18 मई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया.

14 मई को हुई थी गिरफ्तारी

शरद पवार के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने पर चिताले और फार्मेसी के 23 वर्षीय छात्र निखिल भामरे को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था. चिताले द्वारा साझा किए गए पोस्ट में ‘नरक इंतजार कर रहा है’ और ‘आप ब्राह्मणों से नफरत करते हैं’ जैसी टिप्पणियां लिखी गई हैं. हालांकि पोस्ट में सीधे तौर पर शरद पवार का नाम नहीं लिखा गया है, बल्कि पवार लिखा गया है और उम्र 80 साल लिखी गई है, जबकि शरद पवार 81 साल के हैं.

Amrita Singh को तलाक देकर Kareena Kapoor से Saif Ali Khan ने इस वजह से की शादी, एक्टर ने खुद किया था खुलासा

Kangana Ranaut ने उड़ाया अनन्या पांडे का मज़ाक, वीडियो देख लोगों का हंस-हंसकर बुरा हाल

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिग बॉस 20: लव गिल को स्काउट ने किया नोमिनेट, फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस, अरिशफा-गुल्लू में जमकर हुआ झगड़ा
बिग बॉस 20: लव गिल को स्काउट ने किया नोमिनेट, फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस, अरिशफा-गुल्लू में जमकर हुआ झगड़ा
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर कोर्ट में शिकायत, 12 मिनट में शो छोड़ने का आरोप
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर कोर्ट में शिकायत, 12 मिनट में शो छोड़ने का आरोप
'मातृभूमि' की CBFC स्क्रीनिंग का इंतजार, नवंबर में रिलीज की प्लानिंग कर रहे मेकर्स!
'मातृभूमि' की CBFC स्क्रीनिंग का इंतजार, नवंबर में रिलीज की प्लानिंग कर रहे मेकर्स!
श्रीदेवी की ऑन-स्क्रीन बेटी नाविका कोटिया ने बिजनेसमैन माज़ेन मोदी संग तोड़ी सगाई, 2027 में होने वाली थी शादी
एक्ट्रेस नाविका कोटिया ने बिजनेसमैन संग तोड़ी सगाई, 2027 में होने वाली थी शादी

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget