एक्सप्लोरर

पंकज त्रिपाठी ने शादी के बाद बिना सहमति यौन संबंध बनाने को बताया गलत, कही ये बात

पंकज त्रिपाठी का कहना है कि बिना सहमति के यौन संबंध बनाना यौन शोषण है, चाहे वह शादी से पहले हो या बाद.

वेब सीरीज 'क्रिमिनल जस्टिस : बिहाइंड क्लोज्ड डोर्स' में काम करने के बाद अभिनेता पंकज त्रिपाठी का कहना है कि वह समझ पा रहे हैं कि महिलाएं अपनी शादी के बाद घरेलू हिंसा से लेकर यौन शोषण जैसे मुद्दों को लेकर क्यों चुप रहती हैं. इस वेब सीरीज की कहानी अनु चंद्रा के इर्द-गिर्द बुनी गई है. यह किरदार कीर्ति कुल्हारी ने निभाया है. इसमें वैवाहिक जीवन में होने वाले यौन शोषण पर प्रकाश डाला गया है. दिखाया गया है कि किस तरह एक पीड़िता बंद दरवाजे के अंदर तमाम यातनाएं सहती रहती हैं. सीरीज में पंकज वकील का किरदार निभा रहे हैं. वह अनु का केस लड़ते हैं.

पंकज कहते हैं, "मैं इस बात से अनजान था कि महिलाएं जब अपनी निजी जिंदगी में किसी तरह की यातना से गुजरती हैं, तो वे चुप क्यों रहती हैं. जब उन्हें अपनी समस्या के बारे में औरों से साझा करने की बात कही जाती है, तो वे चुप्पी साधी रहती हैं. एक पुरुष के तौर पर इन्हें समझना मेरे बस में वाकई में नहीं था."

अभिनेता ने आगे कहा, "यह मुद्दा हमारे समाज में मौजूद है, चाहे शहर हो या गांव, तो फिर क्यों कोई खुलकर इन पर बात नहीं करता है. लेकिन माधव मिश्रा के किरदार को निभाने और अनुराधा चंद्रा ने अपने पति की हत्या क्यों की, इस मामले को सुलझाने के बाद मैं आखिरकार समझ पाया कि क्यों उसके जैसी अधिकतर महिलाएं अपनी समस्याओं को लेकर मुखर नहीं रहती हैं."

वह आगे कहते हैं, "खासकर ये समस्याएं महिलाओं की शादीशुदा जिंदगी से संबंधित होती हैं, क्योंकि जाहिर सी बात है कि समाज की मांग यही रही है कि बंद दरवाजे की बातें बाहर किसी तरह न आए. इस शो के माध्यम से हम यही उम्मीद करेंगे कि अधिक से अधिक महिलाएं अपनी दिक्कतों पर खुलकर बात करें और अपने लिए उचित कदम उठाएं."

प्रतीक गांधी, विजय वर्मा, पावेल गुलाटी, नकुल मेहता और करण ठक्कर जैसे कलाकारों के साथ पंकज अपने एक वीडियो में 'सहवास से पहले सहमति' की महत्ता पर बात करते नजर आ रहे हैं.

वीडियो में वह कहते हैं, "बिना सहमति के यौन संबंध बनाना यौन शोषण है, चाहे वह शादी से पहले हो या बाद."

'क्रिमिनल जस्टिस : बिहाइंड द क्लोज्ड डोर्स' में जिशु सेनगुप्ता, आशीष विद्यार्थी, शिल्पा शुक्ला, पंकज सारस्वत, अयाज खान, कल्याण मुले, अजित सिंह पलावत, खुशबू अत्रे और टीरथा मुर्बदकर भी शामिल हैं. इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर स्ट्रीम किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें:

In Pics: 'बजरंगी भाईजान' की 'मुन्नी' अब हो गई हैं बहुत बड़ी, हर्षाली का पांच सालों का ट्रांसफॉर्मेशन कर देगा हैरान

अर्जुन कपूर संग बिकिनी पहने पूल में उतर गई थीं मलाइका अरोड़ा, वैकेशन की याद में शेयर की एक और ऐसी तस्वीर

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सूर्या' की फिल्म ने पहले दिन किया 14Cr का कलेक्शन, तोड़े 5 फिल्मों के रिकॉर्ड
'सूर्या' की फिल्म ने पहले दिन किया 14Cr का कलेक्शन, तोड़े 5 फिल्मों के रिकॉर्ड
'आवारापन 2' ने फर्स्ट डे 'भूत बंगला'-'द ओडिसी' समेत तोड़े 13 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
'आवारापन 2' ने फर्स्ट डे 'भूत बंगला'-'द ओडिसी' समेत तोड़े 13 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कलेक्शन में जमीन-आसमान का फर्क
Live: 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कमाई में जमीन-आसमान का फर्क
Batwara 1947 Box Office Collection Day 1: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' की 'आवारापन 2' के आगे हालत पंचर, कमाए 5 करोड़
बॉक्स ऑफिस: 'आवारापन 2' के आगे 'बंटवारा 1947' का बुरा हाल, पहले दिन कमाए 5 करोड़

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget