एक्सप्लोरर

इंडिया का पहला वर्टिकल ओटीटी प्लेटफॉर्म 'रॉकेट रील्स' लॉन्च, विक्रम भट्ट ने बताया क्यों है खास

First vertical OTT platform Rocket Reels launched: भारत के पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म 'रॉकेट रील्स' की शुरुआत हो चुकी है. इसने डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में एक नया अध्याय जोड़ दिया है

भारत के पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म 'रॉकेट रील्स' की शुरुआत हो चुकी है. इसने डिजिटल मनोरंजन की दुनिया में एक नया अध्याय जोड़ दिया है. इस प्लेटफॉर्म को 1 अगस्त को 15 ओरिजिनल सीरीज के साथ लॉन्च किया गया था और कुछ ही समय में इसे एंड्रॉइड और आईओएस पर 3.5 लाख से अधिक लोगों ने डाउनलोड कर लिया है.

फाउंडर क्रांति शानबाग के जन्मदिन के मौके पर भव्य कार्यक्रम

रॉकेट रील्स से मशहूर फिल्मकार विक्रम भट्ट भी जुड़े हैं. उन्होंने इस समारोह में बताया कि क्यों ये ऐप खास है. फाउंडर क्रांति शानबाग के जन्मदिन के मौके पर एक भव्य कार्यक्रम में इसकी खासियत बताई गई. इसमें विक्रम भट्ट सहित दिव्या अग्रवाल, आरती सिंह, कृति चौधरी, नवप्रीत कौर, कंगना शर्मा, प्रियंका सिब्बल, सिद्धार्थ सिब्बल, विकास वर्मा, रीवा अरोड़ा, दीपक चौहान, प्रशांत वीरेंद्र शर्मा, और सचिन श्रॉफ जैसे सेलेब्स मौजूद रहे.

रॉकेट रील्स ऐप है खास- विक्रम भट्ट

इस दौरान इसके क्रिएटिव फोर्स और मशहूर निर्देशक विक्रम भट्ट ने कहा, “वर्टिकल फॉर्मेट सिर्फ स्क्रीन ओरिएंटेशन में नहीं बल्कि ये कहानियों को कहने के तरीके में एक पूर्ण बदलाव है. रॉकेट रील्स के साथ हम इमर्सिव, तेज-तर्रार कहानियों के साथ प्रयोग कर रहे हैं जो दर्शकों को पहली फ्रेम से ही बांधे रखती हैं. 'बिट्रेयल' और 'जमानत' सहित आगामी शो, शॉर्ट-फॉर्म कहानी कहने के लिए डिजाइन किए गए हैं.”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rocket Reels (@rocketreelsofficial)

15 नई सीरीज हैं शामिल

इसमें 15 नई सीरीज भी जोड़ी गई हैं. इसमें विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित दो सीरीज भी शामिल हैं. इनमें जमानत, बिट्रेयल, ब्लैकमेल, इंस्टेंट इंसाफ, झुकेगा नहीं साला, बवाल अनलिमिटेड, वेब क्राइम, और स्कैम अलर्ट जैसे ओरिजिनल शो शामिल हैं.

ये सभी ओरिजिनल शो रॉकेट रील्स के प्रीमियम, वर्टिकल-फर्स्ट मनोरंजन को विशेष रूप से पेश करने की दिशा में एक साहसिक कदम का संकेत देते हैं. आज के नए जमाने के दर्शकों के लिए इसका वर्टिकल-फर्स्ट डिजाइन, जो खास तौर पर मोबाइल-फर्स्ट, ऑन-द-गो पीढ़ी के लिए बनाया गया है, रॉकेट रील्स को सबसे अलग बनाता है.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rocket Reels (@rocketreelsofficial)

विभिन्न शैलियों की मिलेगी कहानियां

यहां पर थ्रिलर, रोमांस, क्राइम, हॉरर, और कॉमेडी तक विभिन्न शैलियों की कहानियां देखने को मिलेंगी. इसका उद्देश्य सिर्फ मनोरंजन करना नहीं, बल्कि आज की तेज-तर्रार डिजिटल जीवन शैली के लिए कहानी कहने की कला को नई परिभाषा देना है. यह छह भारतीय भाषाओं, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मराठी, बंगाली, और गुजराती में उपलब्ध है.

इस प्लेटफॉर्म की पहुंच भारतीय सीमाओं से कहीं आगे तक फैली हुई है, जो भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूएई, सिंगापुर, मलेशिया, बांग्लादेश, नेपाल और दक्षिण अफ्रीका में उपलब्ध है; इस प्रकार यह भारतीय और वैश्विक दर्शकों, दोनों को समान रूप से सेवा प्रदान करता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वरुण तेज की Korean Kanakaraju की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देखें?
'कोरियन कनक राजू' की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म, जानें- कब और कहां देखें?
'धमाल 4' से 'गांधारी' और 'बिग बॉस 20' तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रहीं 10 नई फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो रहीं 10 नई फिल्में-सीरीज, चेक करें लिस्ट
सितंबर महीने में रिलीज होंगी नेटफ्लिक्स की ये 5 फिल्में, खूब होगा एंटरटेनमेंट
सितंबर महीने में रिलीज होंगी नेटफ्लिक्स की ये 5 फिल्में, खूब होगा एंटरटेनमेंट
धमाकेदार होगा सितंबर का फर्स्ट वीक, रिलीज होंगी साउथ की 4 फिल्में 2 सीरीज
धमाकेदार होगा सितंबर का फर्स्ट वीक, रिलीज होंगी साउथ की 4 फिल्में 2 सीरीज

वीडियोज

AI BRAIN SURGERY: AI ने की दुनिया की पहली 'ब्रेन' सर्जरी, Rhys Hibbert हो गए ठीक... हो गया चमत्कार!
अंकित का मर्डर...साजिश की बिसात...'शह-मात' का खेल !
भारतीय नौसेना की ताकत मजबूत, कई खूबियों से लैस है INS निपुण
दौड़ती बस में छात्रा से गैंगरेप..पुलिस सोती रही!?
Bilawal Bhutto की विलायती बेगम आने वाली हैं ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पीए पर ईडी का शिकंजा, केके चंद्राकर का घर खंगाला
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पीए पर ईडी का शिकंजा, केके चंद्राकर का घर खंगाला
'जो सो रहे हैं जाग जाएं', 2027 को लेकर CM योगी ने दिया कड़ा संदेश
'जो सो रहे हैं जाग जाएं', 2027 को लेकर CM योगी ने दिया कड़ा संदेश
वरुण तेज की Korean Kanakaraju की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देखें?
'कोरियन कनक राजू' की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म, जानें- कब और कहां देखें?
'थलापति विजय ने राहुल गांधी को चुना PM पद का उम्मीदवार', कांग्रेस का दावा
'थलापति विजय ने राहुल गांधी को चुना PM पद का उम्मीदवार', कांग्रेस का दावा
चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की कुर्सी खतरे में? BCCI लेगा बड़ा फैसला
चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की कुर्सी खतरे में? BCCI लेगा बड़ा फैसला
'अब घटेंगी तेल की कीमतें', ट्रंप ने कर दिया चौंकाने वाला ऐलान, दिया फॉर्मूला
'अब घटेंगी तेल की कीमतें', ट्रंप ने कर दिया चौंकाने वाला ऐलान, दिया फॉर्मूला
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी
पायलट बन गया शायर, जब लैंडिंग के वक्त फ्लाइट में शुरू हुआ मुशायरा
पायलट बन गया शायर, जब लैंडिंग के वक्त फ्लाइट में शुरू हुआ मुशायरा
Embed widget