एक्सप्लोरर

आ रहा है समलैंगिक डेटिंग रियलिटी शो, कबसे होगी शुरुआत और किस ओटीटी पर देखें, जानिए शो के बारे में सब कुछ

The Boyfriend: जापान का पहला समलैंगिक डेटिंग रियलिटी शो शुरू हो रहा है. आइए जानते हैं कि यह कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगा.

The Boyfriend: आज तक आपने कई तरह के रियलिटी शो के बारे में सुना होगा. हालांकि आपने शायद ही कभी ऐसे रियलिटी शो के बारे में सुना होगा जिसमें लड़के आपस में एक-दूसरे को डेट करते हुए नजर आएं. जापान में अब ऐसा ही होने जा रहा है. जल्द ही जापान का पहला समलैंगिक डेटिंग रियलिटी शो शुरू हो रहा है.

जापान का पहला समलैंगिक डेटिंग रियलिटी शो दस्तक देने के लिए तैयार है. यह किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगा? इसकी रिलीज डेट क्या है? इसके कितने एपिसोड होंगे? इसकी खासियत क्या है? आइए शो से जुड़ी पूरी जानकारी आपने साथ शेर करते हैं.

शो में नजर आएंगे 9 लड़के

जापान के इस पहले समलैंगिक डेटिंग रियलिटी शो में कुल 9 लड़के कंटेस्टेंट होंगे. ये सभी आपस में एक-दूसरे को डेट करेंगे. सभी सच्चे प्यार की तलाश में रहेंगे. अब तक बॉलीवुड, साउथ सिनेमा से लेकर हॉलीवुड तक में LGBTQ समुदाय के समर्थन में कई फिल्में बनी हैं. जबकि अब यह शो LGBTQ समुदाय के प्रति समर्थन जताता हुआ दिखेगा. 

कहां और कब रिलीज होगा 'द बॉयफ्रेंड'

नेटफ्लिक्स ने हाल ही में इस शो का टीजर जारी किया है. शो में कंटेस्टेंट्स एक दूसरे के साथ रोमांटिक रिश्ते बनाने के अलावा अपनी पर्सनल ग्रोथ भी करते हुए नजर आएंगे. इसकी शुरुआत अगले महीने से हो रही है. नेटफ्लिक्स पर यह 9 जुलाई से स्ट्रीम होगा. 10 एपिसोड वाले 'द बॉयफ्रेंड' का इंतजार कर रहे दर्शकों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. 

कई हस्तियां मिलकर शो करेंगी होस्ट

इस अलग और LGBTQ समुदाय के शो को होस्ट करने के लिए मेकर्स ने किसी एक हस्ती को नहीं चुना है. बल्कि इस समलैंगिक डेटिंग रियलिटी शो को अलग-अलग समय पर पांच लोग होस्ट करते हुए नजर आएंगे. शो के होस्ट में कॉमेडी एक्टर योशिमी टोकुई, एक्ट्रेस मेगुमी, सिंगर थेल्मा आओयामा, एक्ट्रेस चियाकी होरन और ड्रैग क्वीन डूरियन लोलोब्रिगिडा है. 

प्रोड्यूसर ने कही यह बात

इस शो के लिए कास्टिंग डायरेक्टर और बतौर प्रोड्यूसर YouTuber, मॉडल और डीजे ताकी ने काम किया है. उन्होंने बताया है कि, 'यह सीरीज जिस तरह से तैयार हुई है उससे मैं बहुत खुश हूं. मैंने एक ऐसा शो तैयार करने के मकसद के साथ हर कंटेस्टेंट की बात सुनी. जिससे हर किसी को वैल्युएबल और प्यार का एहसास हो.'

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 Promo: शिवानी कुमारी ने सजा मानने से किया इंकार, रोते-रोते हुईं बेहोश, घरवाले परेशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कॉकटेल 2' ने छीनी 'मैं वापस आऊंगा' की कुर्सी, नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही बनी नंबर 1
'कॉकटेल 2' ने छीनी 'मैं वापस आऊंगा' की कुर्सी, नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही बनी नंबर 1
फ्राइडे को OTT पर महा एंटरटेनमेंट, रिलीज हुई 'जना नायकन' से 'वेलकम टू द जंगल' तक 8 नई फिल्में-सीरीज
फ्राइडे को ओटीटी पर रिलीज हुई 8 नई फिल्में-सीरीज, मजेदार होगा वीकेंड
35 करोड़ में बनी, 4 करोड़ ही कमा पाई, अब बॉबी देओल की फ्लॉप फिल्म की ओटीटी रिलीज अनाउंस
35 करोड़ में बनी, 4 करोड़ ही कमा पाई, बॉबी देओल की फ्लॉप फिल्म की ओटीटी रिलीज अनाउंस
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget