एक्सप्लोरर

Panchayat 5: 'पंचायत' का सीजन 5 कब आएगा? राइटर ने दिया बड़ा अपडेट, बोले- स्क्रिप्ट तैयार है बस...

Panchayat 5: पंचायत 4 हाल ही में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई है वहीं अब फैंस इसके 5वें सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. शो के राइटर ने इसे लेकर बड़ा अपडेट दिया है.

Panchayat 5 Update: ओटीटी प्लेटफॉर्म की सबसे पॉपुलर सीरीज में से एक पंचायत अपने चौथे सीजन से दर्शकों को एक बार फिर एंटरटेनमेंट की फुल डोज दे रही है. शो और इसके कलाकार लंबे समय से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं, हाल ही में लेखक चंदन कुमार ने सीजन 5 को लेकर एक बड़ी अपडेट शेयर किया है. उन्होंने बताया कि डायरेक्शन और स्क्रिप्ट तैयार है.

पंचायत सीजन 5 को लेकर राइटर ने दिया बड़ा अपडेट
दरअसल इंडिया टुडे से खास बातचीत में राइटर चंदन कुमार ने कहा, "हम जितने सीजन बनाते हैं, फैंस की उम्मीदें उतनी ही बढ़ती हैं. यह बहुत चैलेंजिंग है, हमारी कोशिश कुछ अलग हटकर करने की नहीं है. कहानी को जोड़ने की जरूरत है. जो कुछ भी हो रहा है, उसके लिए एक प्रस्तावना होनी चाहिए. हम कुछ भी बेतरतीब नहीं करते. हम चीजों को आपस में जोड़कर रखते हैं."

चंदन कुमार ने आगे कहा, "फीडबैक लगभग वैसा ही थी जैसी हमने उम्मीद की थी. सीज़न 4 रिलीज़ हो रहा है, हमारे पास सीज़न 5 के लिए निर्देशन और स्क्रिप्ट पहले से ही है. हम दर्शकों के प्यार को हल्के में नहीं लेते. हर फैसला उस दुनिया को ध्यान में रखते हुए लिया जाता है जिसे हमने बनाया है और जो लोग इसके साथ बड़े हुए हैं."

पंचायत की सक्सेस पर क्या बोलीं थीं नीना गुप्ता
हाल ही में, हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में, नीना गुप्ता ने पंचायत की शानदार सक्सेस पर बात की थी. उन्होंने कहा था, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह इतना सफल होगा. राइटिंग अच्छी थी, यही वजह है कि हम सभी ने इसके लिए हां कहा. कलाकार अच्छे थे और मैं उनमें से कई को जानती थी. ये मजेदार था. लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह इतना ज्यादा सक्सेसफुल रहेगा."

पंचायत  के बारे में
पंचायत अभिषेक (जितेंद्र कुमार) की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक एमबीए एस्पायरेंट है. वो एक छोटे से गांव फुलेरा का पंचायत सचिव बन जाता है. शो में, नीना गुप्ता पंचायत प्रमुख मंजू देवी की भूमिका में हैं. पंचायत सीज़न 4 में रघुवीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, संविका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार, अशोक पाठक और पंकज झा जैसे कई शानदार कलाकार हैं. साथ ही जितेंद्र कुमार और नीना गुप्ता भी हैं. पंचायत का लेटेस्ट सीज़न अब अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है.

ये भी पढ़ें:-Son Of Sardaar 2 Teaser Out: पाजी कभी हंस भी लिया करो, अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार 2' का धांसू टीजर हुआ रिलीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवंबर में ओटीटी पर रिलीज होंगी साउथ की ये दमदार फिल्में, जानें कब और कहां देख पाएंगे
नवंबर में ओटीटी पर रिलीज होंगी साउथ की ये दमदार फिल्में, जानें कब और कहां देख पाएंगे
खतरनाक सीरियल किलर्स की कहानी दिखाती हैं ये 5 हॉलीवुड फिल्में, OTT पर आप भी देख डालें
खतरनाक सीरियल किलर्स की कहानी दिखाती हैं ये 5 हॉलीवुड फिल्में, ओटीटी पर आप भी देख डालें
Rise and Fall 2: मनीष कश्यप और सोनम मलिक बने वर्कर्स, शहजाद पूनावाला से भिड़ीं स्वरा भास्कर
'राइज एंड फॉल 2': मनीष कश्यप और सोनम मलिक बने वर्कर्स, शहजाद पूनावाला से भिड़ीं स्वरा भास्कर
Prime Video की टॉप 10 लिस्ट में 'मिर्जापुर' का जलवा, रजनीकांत की 'जेलर' भी मचा रही धूम, देखें लिस्ट
प्राइम वीडियो की टॉप 10 लिस्ट में 'मिर्जापुर' का जलवा, रजनीकांत की 'जेलर' भी मचा रही धूम

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget