एक्सप्लोरर

आ गई Bigg Boss OTT 3 के ग्रैंड फिनाले की फाइनल डेट, इस दिन अनिल कपूर के शो के विनर का होगा खुलासा

Bigg Boss OTT 3 Grand Finale Date: बिग बॉस ओटीटी 3 बहुत जल्द खत्म होने वाला है और शो को अपना विनर मिलने वाला है. बिग बॉस ओटीटी 3 के फिनाले की तारीखा आ चुकी है. चलिए जानते हैं कब होगा फिनाले.

Bigg Boss OTT 3 Grand Finale Date: बिग बॉस ओटीटी 3 में हर दिन नए ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं. हालांकि शो ने इस बार पिछले दोनों बार की अपेक्षा थोड़ा कम मजा दिया है. शो के होस्ट अनिल कपूर भी इस बार खुछ खास जंचे नहीं हैं. हालांकि इन सबसे बीच शो के फिनाले की डेट सामने आ गई है, ऐसे में अब आपको ज्यादा दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. 21 जून को शुरू हुए इस शो को करीब पांच हफ्ते के बाद ही वाइंडअप किया जा रहा है. 

हालांकि फिनाले से हफ्ते भर पहले ही शो से शिवानी कुमारी और विशाल पांडे बाहर हो चुके हैं. अब शो में छह लोग बचे हैं, जिसमें से पांच ही फिनाले में जाएंगे और अभी एक कंटेस्टेंट और बेघर होगा. 

कब होने वाला है ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का फिनाले? 
हालांकि इसी बीच सवाल यह है कि बिग बॉस ओटीटी 3 का फिनाले कब होने वाला है. पहले तो फिनाले की तारीख 4 अगस्त तय की गई थी. रविवार के दिन फिनाले होने वाला था. लेकिन अब तारीख बदल गई है. अब फिनाले 4 अगस्त को न होकर जियो सिनेमा पर ही 2 अगस्त को ही होने वाला है. दरअसल मसला यह है कि खतरों के खिलाड़ी 14 शुरू हो चुका है. ऐसे में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्लॉट की शॉर्टेज है. इसीलिए इस बार शो को शनिवार या रविवार में नहीं, बल्कि शुक्रवार को तय किया गया है. हालांकि शो को शुरू करने के समय के बारे में तो जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन उम्मीद है कि शाम को 6-7 बजे से इसे शुरू किया जाएगा. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

मजेदार नहीं रहा यह सीजन!
बता दें कि इस बार के सीजन को न तो आगे बढ़ाया गया है और न ही इसमें कोई फैमिली जैसे एपिसोड देखने को मिले हैं. इस बार का शो बहुत ही नीरस रहा है. हालांकि शो में एक-दो वाकये देखने को मिले हैं, लेकिन उसपर भी बिग बॉस का स्टैंड एकदम साफ नहीं रहा है. अब आज वीकेंड का वॉर आने वाला है. शो में जाह्नवी कपूर आने वाली है. इसके साथ ही अनिल कपूर उन लोगों के नाम की भी घोषणा करने वाले हैं, जिनका शो में यह सफर आखिरी होगा. इसमें शिवानी और विशाल पांडे का नाम है. हालांकि यह जानकारी बिग बॉस के पल-पल के अपडेट्स शेयर करने वाले पेज ने दी है. 

कौन हो सकता है विनर?
हालांकि अब 2 अगस्त को ग्रैंड फिनाले होने वाला है. इस दिन शो का विनर घोषित होने वाला है. पहले तो बिग बॉस ओटीटी में विशाल पांडे को विनर कहा जा रहा था, लेकिन अब वह एलिमिनेट हो गए हैं तो सुई लवकेश कटारिया की तरफ घूम गई है. कहा जा रहा है कि रणवीर शौरी रनरअप हो सकते हैं. हालांकि क्या होगा यह सब तो 2 अगस्त को ही अब क्लियर हो पाएगा.

यह भी पढ़ें: ‘मैं अपनी सीट पर बैठी, उसने अपनी पैंट खोली और…’, जब दिन दहाड़े ‘त्रिभुवन मिश्रा सीए टॉपर’ की एक्ट्रेस के साथ हुई थी गंदी हरकत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

निरहुआ से प्यार करती हैं आम्रपाली दुबे? एक्ट्रेस बोली- परिवार के बाद सबसे ज्यादा भरोसा उन पर
निरहुआ से प्यार करती हैं आम्रपाली दुबे? एक्ट्रेस बोली- परिवार के बाद सबसे ज्यादा भरोसा उन पर
'द ट्रेटर्स' में क्या ले सकते हैं स्टेरॉयड्स? एक्टर साहिल ने किया खुलासा
'द ट्रेटर्स' में क्या ले सकते हैं स्टेरॉयड्स? एक्टर साहिल ने किया खुलासा
थिएटर से ओटीटी तक, इस वीक नहीं होंगे बोर, रिलीज होंगी 8 धमाकेदार हॉलीवुड फिल्में-सीरीज
थिएटर से ओटीटी तक, इस वीक रिलीज होंगी 8 धमाकेदार हॉलीवुड फिल्में-सीरीज
Jana Nayagan की ओटीटी रिलीज का ऐलान, लेकिन एक बुरी खबर, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स
'जन नायकन' की ओटीटी रिलीज का ऐलान, लेकिन एक बुरी खबर, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget