एक्सप्लोरर

पंकज कपूर से तलाक पर शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम बोलीं- मेरा फैसला नहीं था

शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम ने पति से अलगाव के मुद्दे पर बेबाक राय रखी है.उनका कहना है कि तलाक लेने का फैसला उनका नहीं बल्कि पंकज कपूर का था.

तलाक जैसे मुद्दे पर बॉलीवुड कलाकार शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम ने अपनी राय बेबाकी से रखी है. उन्होंने खुलासा किया है पति से अलग होने का उनका फैसला नहीं था. उन्होंने कहा कि सिंगल मदर के तौर पर उन्होंने शाहिद कपूर की परवरिश की है.

तलाक पर नीलिमा अजीम की राय

शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम ने कहा, “जब ब्रेक-अप होता है तब उसे तलाक कहा जाता है. तलाक पति-पत्नी दोनों के लिए दुख देने वाला होता है.” उन्होंने बताया कि जब उनका पंकज कपूर से तलाक हुआ तब उस वक्त शाहिद कपूर साढ़े तीन साल के थे. उन्होंने शाहिद कपूर को अकेले ही पाल पोसकर बड़ा किया. ये पंकज कपूर ही थे जो उन्हें छोड़कर आगे बढ़ गए. नीलिमा ने कहा, “मेरे लिए ये बहुत मुश्किल वक्त था. मगर उनके पास भी ठोस कारण थे. हम दोनों बहुत लंबे समय से दोस्त थे. जहां तक मुझे याद है मैं उस वक्त 15 साल की थी जब पंकज कपूर से मेरी दोस्ती हुई. मगर दोस्ती और लगाव के बावजूद अलग होना दिल तोड़ देता है. ठीक है, आज पंकज अपने परिवार में काफी खुश हैं. मेरी उनको शुभकामना है.”

'तलाक लेना उनका फैसला नहीं था'

नीलिमा का कहना है कि तलाक के सदमे से उबरने के लिए दोस्तों और परिवार की मदद ली. उन्होंने शाहिद कपूर को अपनी ताकत का सबसे बड़ा स्रोत बताया. शाहिद के होने से उनके जीवन में यकीन पैदा हुआ. नीलिमा कहती हैं, “मुझे सदमे से उबरने में थोड़ा वक्त लगा. मगर अब सब कुछ ठीक है.” नीलिमा अपने पूर्व पति राजेश खट्टर के बेटे ईशान खट्टर की मां हैं. ईशान खट्टर कई हिंदी फिल्मों में नजर आ चुके हैं. राजेश खट्टर से पहले नीलिमा उस्ताद रजा अली खान से भी वैवाहिक बंधन में बंध चुकी थीं मगर ये शादी भी बहुत लंबी नहीं चली. नीलिमा और पंकज कपूर की शादी 1975 में हुई थी. मगर दोनों के बीच 1984 में तलाक हो गया. उसके बाद पंकज कपूर ने सुप्रिया पाठक से शादी कर ली. सुप्रिया और पंकज के दो बच्चे हैं.

Paatal Lok: पहले इंस्पेक्टर हाथी राम का किरदार निभाना चाहते थे नीरज काबी, 'सेक्रेड गेम्स' के बारे में कही ये बात

Tik Tok स्टार फैजल सिद्दीकी की इस वीडियो पर डायरेक्टर पूजा भट्ट ने जताई नाराजगी, कही ये बात

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'6 साल तक नहीं समझ पाई...', इस गंभीर बीमारी को लेकर सना सईद का छलका दर्द
'6 साल तक नहीं समझ पाई...', इस गंभीर बीमारी को लेकर सना सईद का छलका दर्द
'जन नायकन' की चेन्नई में रोकी स्क्रीनिंग, बच्चे देख रहे थे A सर्टिफिकेट वाली फिल्म
'जन नायकन' की चेन्नई में रोकी स्क्रीनिंग, बच्चे देख रहे थे A सर्टिफिकेट वाली फिल्म
Jana Nayagan BO Collection: 9.30 बजे तक 'जन नायकन' ने तोड़े विजय की 5 बड़ी फिल्मों के ऑल टाइम रिकॉर्ड्स
9.30 बजे तक 'जन नायकन' ने तोड़े विजय की 5 बड़ी फिल्मों के ऑल टाइम रिकॉर्ड्स
'सुनीता ने बहुत सहा...', को-एक्ट्रेस का दावा- करिश्मा कपूर के बेहद करीब थे गोविंदा
'सुनीता ने बहुत सहा...', को-एक्ट्रेस का दावा- करिश्मा कपूर के बेहद करीब थे गोविंदा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget