एक्सप्लोरर

Mohit Chauhan सिंगर नहीं अभिनेता बनना चाहते थे, काफी वक्त किया था थिएटर

मोहित चौहान ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट गानें दिए हैं, मगर शायद ही कोई ये बात जानता हो कि मोहित चौहान अपना करियर सिंगिंग में नहीं बल्कि एक्टिंग में बनाना चाहते थे.

बॉलीवुड सिंगर मोहित चौहान के गाने सभी को मंत्रमुग्ध कर देते हैं फिर चाहे ‘तुम से ही’ से लेकर ‘कुन फाया कुन’ ही क्यों न हो. बच्चे से लेकर बड़े तक हर कोई मोहित चौहान के गानों का फैन है. उन्होंने अपने करियर में बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट गानें दिए हैं. मगर शायद ही ये बात कोई जानता हो कि मोहित चौहान अपना करियर सिंगिंग में नहीं बल्कि एक्टिंग में बनाना चाहते थे. ये बात हम नहीं कह रहे बल्कि एक इंटरव्यू के दौरान मोहित ने खुद इस बात का खुलासा किया था और कहा था, ‘मैं तो थिएटर करने के लिए आतुर था. मैं चाहता था कि मैं स्टेज पर नजर आऊं.’

इंटरव्यू के दौरान मोहित ने बताया था कि, 'मैंने अपने जीवन में थिएटर बहुत किया है. मैं 'एनएसडी' का हिस्सा था. मैंने कई स्टेज पर कई सारे लंबे नाटक भी किए हैं. एक समय ऐसा भी आया जब मैं 'एफटीआईआई' से जुड़ना चाहता था. मैं कभी भी सिंगर नहीं बनना चाहता था. मैं हमेशा से चाहता था कि मैं एक अच्छा एक्टर बन सकूं, लेकिन अफसोस की बात है ऐसा नहीं हो पाया.’ आपको बता दें, मोहित को लोगों ने तब पहचानना शुरु किया जब उन्होंने 'डूबा डूबा' गाना गाया था. फिर उसके बाद मोहित ने अपने सिंगर करियर की शुरुआत फिल्म 'मैं, मेरी पत्नी और वो' के गाने से की थी.

फिर उसके बाद मोहित चौहन को सबसे ज्यादा लोकप्रियता साल 2006 में आई फिल्म 'रंग दे बसंती' से मिली. एआर रहमान ने मोहित चौहान को ब्रेक दिया. फिल्म रंग दे बसंती में चौहान ने अकेले 'खून चला’ गाने को गाया था. इस गाने को गा कर मोहित चौहान की किस्मत बदल गई थी.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'बिग बॉस 20': सलमान खान ने स्काउट-यंग की लगाई क्लास, फूट-फूटकर रोए काजी तौकीर
'बिग बॉस 20': सलमान खान ने स्काउट-यंग की लगाई क्लास, फूट-फूटकर रोए काजी तौकीर
'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 307 पार हुआ कलेक्शन
'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 307 पार हुआ कलेक्शन

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget