एक्सप्लोरर

मिनिषा लांबा ने प्लास्टिक सर्जरी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा है

फिल्म अभिनेत्री मिनिषा लांबाो ने प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर खुलकर बात की है. उन्होंने इस तरह की खबरों को पूरी तरह बकवास बताया है.

हाल ही में खबर आई थी कि फिल्म अभिनेत्री मिनिषा लांबा ने प्लास्टिक सर्जरी कराई है. ये सर्जरी उन्होंने गर्ल नेक्स्ट टू डोर दिखने के लिए कराई है. जिस पर अब मिनिषा ने जवाब दिया है. मिनिषा ने इस तरह की खबरों को कोरी बकवास बताया है.

एक इंटरव्यू में मिनिषा ने इससे जुड़ी तमाम अफवाहों पर खुलकर अपनी बात रखी. उनसे जब प्लास्टिक सर्जरी को लेकर सवाल किया गया तो मिनिषा ने कहा कि “नहीं ऐसा बिल्कुल नहीं है, कि गर्ल नेक्स्ट टू डोर दिखने के लिए मैनें कोई सर्जरी कराई है, ये पूरी तरह से बकवास है, मैं कहूंगी कि बिल्कुल नहीं.”

इसके बाद उनसे सवाल किया गया कि क्या इस तरह की अफवाहें उन्हें परेशान करती हैं, तो मिनिषा ने जवाब दिया कि “ एक अभिनेत्री होने नाते ऐसी बातों की आदत हो जाती है. ऐसा पहली बार तो हो नहीं रहा है, इस तरह की अफवाहें अक्सर फैलती रहती है और इस इंडस्ट्री में होने के लिए आपको मोटी चमड़ी का होना पड़ता है.”  

कई मुद्दों पर रखी बेबाक राय
मिनिषा लांबा ने साल 2005 में शूजित सरकार की फिल्म ‘यहां’ से डेब्यू किया था. इस फिल्म में जिमी शेरगिल उनके अपोजिट थे. इसके बाद वो बचना ए हसीनो, किडनैप, शौर्य और भेजा फ्राई-2 जैसी फिल्मों में दिखाई दी. इसके अलावा उन्होंने तेनालीरामा और इंटरनेट वाला लव जैसे टीवी शो में भी काम किया.

साल 2014 में मिनिषा बिग बॉस-8 का भी हिस्सा बनीं. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि रियल्टी शो और किसी किरदार को पर्दे पर निभाना दोनों बिल्कुल अलग हैं.

उन्होंने कहा था, “मैंने रियल्टी शो किए हैं, विश्वास कीजिए बिना किसी झगड़े या बहस में शामिल हुए खुद को रीयल रख पाना बहुत मुश्किल काम है. मैं एक शांत स्वभाव की इंसान हूं. झगड़ों से दूर रहने की कोशिश करती हूं. रही बात किसी किरदार को निभाने की तो ये रोल पर निर्भर करता है, अगर मुझे किसी सीरियल किलर का रोल मिले तो ये मेरे लिए मुश्किल होगा, और मुझे इसकी बहुत तैयारी करनी पड़ सकती है.''

आपको बता दें कि मिनिषा लांबा जल्द डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दिखाई देगीं. उनकी डेब्यू वेब सीरीज कसक उल्लू एप पर रिलीज होगी.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' ने दूसरे मंडे भी दिखाया दम, जानें-11 दिनों में कितना कमा लिया प्रॉफिट
'दृश्यम 3' ने दूसरे मंडे भी दिखाया दम, जानें-11 दिनों में कितना कमा लिया प्रॉफिट
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा ने की थलापति विजय से मुलाकात, तस्वीरें शेयर कर कही दिल की बात
थलापति विजय से मिलकर गदगद हुए रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा, तारीफ में कही ये बात
पिता बनाना चाहते थे वकील, एक्टर बनने पर खूब रोईं मां, किस्से अशोक कुमार के
पिता बनाना चाहते थे वकील, एक्टर बनने पर खूब रोईं मां, किस्से अशोक कुमार के
'बहुत इम्प्रेस हुआ', मोहनलाल ने की अजय देवगन की 'दृश्यम 3' की तारीफ
'बहुत इम्प्रेस हुआ', मोहनलाल ने की अजय देवगन की 'दृश्यम 3' की तारीफ

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
Embed widget