एक्सप्लोरर

Milkha Singh Death: फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह को किया याद, श्रद्धांजलि देते हुए लिखा ये भावुक नोट

बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर ने धावक मिल्खा सिंह के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने एक लंबे नोट के जरिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और उन्हें श्रद्धांजलि दी हैं.

भारत के महान धावक मिल्खा सिंह का कोरोना संक्रमण के चलते बीती रात निधन हो गया. ह 91 साल के थे. 1958 राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन रहे मिल्खा सिंह को 3 जून को ऑक्सीजन लेवेल कम होने की वजह से आईसीयू में भर्ती कराया गया था. उन्हें प्यार से 'फ्लाइंग सिख' के नाम से भी जाना जाता है. बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर ने ऑन स्क्रीन मिल्खा सिंह का किरदार निभाया था.

फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' फरहान अख्तर लीड रोल में थे. इस फिल्म को राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने डायरेक्टर किया था. फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. अब मिल्खा सिंह के निधन पर बॉलीवुड एक्टर-प्रोड्यूसर फरहान अख्तर ने दुख जताया है. एक संवेदनाओं से भरा भावुक नोट लिखा है. इसके साथ उन्होंने मिल्खा सिंह के साथ वाली एक तस्वीर भी शेयर की है. 

दिल मानने से इंकार कर रहा

फरहान अख्तर ने लिखा,"प्रिय मिल्खा जी, मेरा एक हिस्सा अभी भी यह मानने से इंकार कर रहा है कि आप नहीं रहे. हो सकता है कि यह वो जिद्दी पक्ष है जो मुझे आपसे विरासत में मिला है.. वह पक्ष जब वह किसी चीज पर अपना मन लगाता है, तो कभी हार नहीं मानता. और सच तो यह है कि आप हमेशा जीवित रहेंगे. क्योंकि आप एक बड़े दिल वाले, प्यार करने वाले, गर्मजोशी से भरे, जमीन से जुड़े इंसान से ज्यादा थे."

यहां पढ़िए फरहान अख्तर का पूरा नोट

एक विचार का प्रतिनिधित्व किया

फरहान अख्तर ने आगे लिखा,"आपने एक विचार का प्रतिनिधित्व किया. आपने एक सपने का प्रतिनिधित्व किया. आपने (आपके अपने शब्दों में) प्रतिनिधित्व किया कि कितनी मेहनत, ईमानदारी और दृढ़ संकल्प किसी व्यक्ति को उसके घुटनों से उठकर आसमान को छू सकता है."

प्रेरणा का निरंतर स्रोत

फरहान अख्तन ने आगे लिखा,"आपने हम सभी के जीवन को छुआ है. जो लोग आपको एक पिता और एक दोस्त के रूप में जानते हैं, उनके लिए यह एक आशीर्वाद था. जिन लोगों ने नहीं किया, उनके लिए आपकी कहानी प्रेरणा का एक निरंतर स्रोत और सफलता में विनम्रता की याद दिलाने वाली है. मैं आपको पूरे दिल से चाहता हूं."

गीतकार प्रसून जोशी ने जताया दुख

फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' के लेखक और गीतकार प्रसून जोशी ने एबीपी न्यूज को मिल्खा के निधन पर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं. उन्होंने कहा," भाग मिखा भाग लिखना एक सम्मान की बात थी जिससे मैंने मिल्खाजी के जीवन के बारे में करीब से जाना और उनसे बहुत कुछ सीखने का मौका दिया."

इस उम्र में भी जीने की थी ललक

प्रसून जोशी ने आगे कहा,"अभी कुछ महीने पहले दिल्ली में उनसे और उनकी पत्नी निर्मल जी से मिला था और 92 साल की उम्र में भी वे जीवन को और जीना चाहते थे. वह एक आशावादी थे जिसकी सकारात्मकता हमेशा मेरे साथ गूंजती रहेगी. मिल्खा जी न केवल मेरे द्वारा लिखी गई फिल्म के लिए बल्कि जीवन में प्रेरणा थे; उन्होंने रेस लगाई. वो मुश्किलों से भागे नहीं, दौड़ लगाई उनके साथ."

ये भी पढ़ें-

Milkha Singh Death: मिल्खा सिंह के निधन पर भावुक हुआ बॉलीवुड,शाहरुख-प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने जताया दुख

Salman Khan : पहली बार बायोपिक फिल्म में काम करेंगे सलमान खान, जानिए किसके जीवन पर बन रही है फिल्म 

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' की कमाई 15वें दिन घटी कमाई , जानें- अब तक कितना कमा डाला मुनाफा?
'जेलर 2' की कमाई 15वें दिन घटी कमाई , जानें- अब तक कितना कमा डाला मुनाफा?
Bollywood Karwa Chauth Celebration LIVE: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
लाइव: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget