एक्सप्लोरर

Madam Chief Minister: मुंबई के 7 सिनेमाघरों को बम से उड़ाना चाहता था एक शख्स, साइबर पुलिस ने किया गिरफ्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा स्टारर 'मैडम चीफ मिनिस्टर' को मुंबई के सिनेमाघरों में रिलीज होने से रोकने के लिए एक शख्स ने मुंबई के सात मल्टिप्लेक्स थिएटर को बम से उड़ाने की धमकी दी थी. हालांकि मुंबई साइबर पुलिस ने इस शख्स को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा की फिल्म 'मैडम चीफ मिनिस्टर' ट्रेलर लॉन्च होने के बाद से विवादों में घिरी हुई है. फिल्म के विवादों में घिरे रहने की वजह से इसमें लीड रोल निभाने वाली एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा को जान से मारने की धमकी तक दी जा चुकी है. इतना ही नहीं फिल्म की रिलीज को रोकने के लिए भी विरोध प्रदर्शन हुए. फिर भी कई राज्यों में फिल्म रिलीज हुई. हालांकि फिल्म को अच्छा रिस्पांस नहीं मिला.

अब फिल्म महाराष्ट्र में रिलीज हो रही है लेकिन मुंबई के मल्टीप्लेक्स में फिल्म को लगने से रोका जा रहा है. एक शख्स ने रिलीज को रोकने के लिए मुंबई के 7 मल्टीप्लेक्स थिएटरों को बम ब्लास्ट कर उड़ाने की धमकी दी थी, जिसे मुंबई साइबर पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है. मुंबई पुलिस को शख्स की जानकारी एक ट्विटर के जरिए मिली थी.

ट्विटर के जरिए मिली पुलिस को जानकारी

कमांडो सिंह नाम के ट्विटर हैंडल से मुंबई पुलिस और मुंबई साइबर पुलिस को टैग कर एक ट्वीट किया गया. इस ट्वीट में लिखा था,"सिनेमैक्स इनफिनिटी मॉल, मलाड(वेस्ट), सिनेपोलिस फन रिपब्लिक मॉल, आइनॉक्स मेगाप्लेक्स, इनओरबिट मॉल मलाड, मिराज दरतानी सिनेमा वसई, मिराज फन फीस्तटा सिनेमा, पीवीआर आइकॉन इनफिनिटी अंधेरी(वेस्ट), पीवीआर गोल्ड में ब्लास्ट होने वाला है, मैडम चीफ मिनिस्टर मूवी खत्म."

यहां देखिए ट्वीट-

Madam Chief Minister: मुंबई के 7 सिनेमाघरों को बम से उड़ाना चाहता था एक शख्स, साइबर पुलिस ने किया गिरफ्तार

पहले मिली थी जान से मारने की धमकी

बता दें कि इससे पहले फिल्म को लेकर ऋचा चड्ढा को लगातार धमकियां मिल रही थीं. अखिल भारतीय भीम सेना के फाउंडर नवाब सतपाल तंवर ने ऋचा को जान से मारने की धमकी दी है. यहां तक यह भी कहा था कि अगर कोई इस अभिनेत्री की जीभ काट दे तो वो उसे सम्मानित करेंगे.

दलित लड़की के किरदार में ऋचा

इस फिल्म में ऋचा एक दलित लड़की के किरदार में है जो बाद में राज्य की चीफ मिनिस्टर बनती है. ट्रेलर रिलीज के बाद से ही इस पर सवाल उठ रहे हैं. इस फिल्म को मायावती से भी जोड़ा जा रहा है. हालांकि मेकर्स ने दावा किया है कि इस फिल्म का मायावती से कोई संबंध नहीं हैं.

ये भी पढ़ें-

Bigg Boss 14: राहुल वैद्य की तारीफ में सलमान खान ने कहे ये शब्द, घर के अन्य कंटेस्टेंट्स के सिर शर्म से झुके

Bigg Boss 14: राखी सावंत के खुलासे पर Ex ब्वॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी ने दिया ये जवाब, कही बड़ी बात

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office Day 2 Live Updates: दूसरे दिन शतक जड़ेगी 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे'? 6 बजे तक कलेक्शन 80 करोड़ के पार
Live Updates: दूसरे दिन शतक जड़ेगी 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे'? 6 बजे तक कलेक्शन 80 करोड़ के पार
पंजाबी सिंगर जस्सी गिल की मां का निधन, 5 अगस्त को होगी प्रेयर मीट
पंजाबी सिंगर जस्सी गिल की मां का निधन, 5 अगस्त को होगी प्रेयर मीट
2 महीने में आईं 4 हॉलीवुड फिल्में, साउथ-बॉलीवुड की 10 मूवीज का बिगाड़ दिया खेल
2 महीने में आईं 4 हॉलीवुड फिल्में, साउथ-बॉलीवुड की 10 मूवीज का बिगाड़ दिया खेल
'रामायण' का ट्रेलर देख इंप्रेस हुए रामानंद सागर के पोते, फिल्म की तारीफ में कही ये बात
'रामायण' का ट्रेलर देख इंप्रेस हुए रामानंद सागर के पोते, फिल्म की तारीफ में कही ये बात

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget