एक्सप्लोरर

Coronavirus के चलते टली कुणाल वर्मा और पूजा बनर्जी की शादी? जानें पूरी सच्चाई

पूजा और कुणाल ने 2008 में 'तुझ संग प्रीत लगाई सजना' के सेट पर एक-दूसरे से मुलाकात की. कपल ने अगस्त 2017 में अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सगाई की थी.

कोरोना वायरस महामारी लाखों लोग प्रभावित हैं चीन के वुहान शहर से फैले इस बीमारी ने कई देशों को अपनी चपेट में ले लिया है. इम महामारी से व्यापार, पर्यटन उद्योग और मनोरंजन जगत को बुरी तरह प्रभावित किया है. घातक वायरस ने न केवल हमारे दैनिक जीवन को बल्कि भविष्य में भी कई इवेंट्स को प्रभावित किया है. 'सूर्यवंशी', '83' और 'संदीप और पिंकी फरार' जैसी फिल्मों की रिलीज़ की तारीखों को आगे बढ़ा दिया गया है.

बॉलीवुड जोड़ी अली फजल और ऋचा चड्ढा ने भी कोरोनो वायरस के प्रकोप के कारण अपनी शादी को स्थगित कर दिया है. दंपति ने एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने लिखा था, "वर्तमान परिदृश्य और वैश्विक स्तर पर कोविड-19 महामारी को देखते हुए, इस शादी को अस्थायी रूप से स्थगित करने का फैसला किया है. हम सभी के स्वस्थ और सुरक्षित होने की कामना करते हैं. हम किसी भी कीमत पर अपने दोस्तों, परिवारों और शुभचिंतकों को प्रभावित नहीं करना चाहते. "

हमने पहले आपको बताया था कि लोकप्रिय टीवी कपल कुणाल वर्मा और पूजा बनर्जी अगले महीने शादी करेंगे. एक एंटरटेनमेंट पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार, कुणाल और पूजा ने कोविड-19 के फैले संक्रमण के कारण अपनी शादी स्थगित कर दी है.

दंपति के करीबी एक सूत्र ने पोर्टल को बताया कि दोनों लवबर्ड्स स्थिति को लेकर तनाव में हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि अप्रैल की पहले सप्ताह दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले थे.

कुणाल ने बताया, "अभी के लिए हम सिर्फ और सिर्फ प्रार्थना कर रहे हैं कि 31 मार्च तक सब ठीक हो जाए. इसके बाद ही हम कुछ भी तय करेंगे."

पूजा और कुणाल ने 2008 में 'तुझ संग प्रीत लगाई सजना' के सेट पर एक-दूसरे से मुलाकात की. कपल ने अगस्त 2017 में अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सगाई की थी.

पूजा बनर्जी को मोहित रैना के अगेंस्ट 'देवों के देव-महादेव' में देवी पार्वती की भूमिका के लिए जाना जाता है. उन्होंने लाइफ ओके शो में सोनारिका भदोरिया को रिप्लेस किया. 'हवन' और 'ड्रीम गर्ल' जैसे शो में अभिनय कर चुके कुणाल को 'दिल से दिल तक' में सिद्धार्थ शुक्ला के भाई के रूप में देखा गया था. इस शो में रश्मि देसाई और जैस्मीन भसीन भी थीं.

अधिक अपडेट के लिए बने रहे एबीपी न्यूज़ के साथ!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिग बॉस 20 में हंगामा, गुल्लू-नकुल धुल के बीच हाथापाई, घर से होंगे बाहर?
बिग बॉस 20 में हंगामा, गुल्लू-नकुल धुल के बीच हाथापाई, घर से होंगे बाहर?
Drishyam 3 BO Day 12 Live Updates: दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार
दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह
माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह

वीडियोज

एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget