एक्सप्लोरर

पहली मुलाकात में सपना चौधरी को खडूस लगे थे वीर साहू, फिर कुछ यूं हुई दोनों के रिश्ते की शुरुआत

सपना चौधरी ने जब वीर साहू से शादी की थी तो उन्होंने अपने फैंस को इस बारे में भनक तक नहीं लगने दी थी. लेकिन जब देसी क्वीन मां बनीं तो इस कपल ने खुलकर अपने रिश्ते के बारे में बात की.

हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी ने अपनी शादी और प्रेग्नेंसी की खबरों को शुरुआती दौर में छुपाकर रखा था. बेटे के जन्म के बाद इस कपल ने अपनी शादी को लेकर चुप्पी तोड़ी. सपना के पति वीर साहू ने खुद लाइव आकर इस बारे में लोगों को जानकारी दी थी. लेकिन क्या आपको पता है कि सपना चौधरी और वीर साहू की लव स्टोरी की शुरुआत कैसे हुई और इतना प्यार परवान कैसे चढ़ा. सपना से जब वीर की पहली मुलाकात हुई थी तो वो देसी क्वीन को कुछ खास पसंद नहीं आए थे. बाद में सपना चौधरी धीरे-धीरे वीर में रुचि लेने लगीं लेकिन तब भी साहू के साथ वैसा कुछ नहीं था. सपना ने खुद वीर साहू के संग अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए इस बारे में खुलासा किया था.

एक इंटरव्यू के दौरान वीर को इंट्रोड्यूस करवाते हुए सपना चौधरी ने कह दिया था कि वो किसी भी पहचान के मोहताज नहीं हैं. उनके पास लेखन, मॉडलिंग और एक्टिंग समेत कई बड़े प्रोजेक्ट हैं. सपना ने आगे कहा कि जैसा उनका नाम है वैसा ही काम भी है. वीर संग अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए सपना चौधरी ने कहा था कि साल 2015 और 2016 में पहली बार हिसार की लाडवा गोशाला के एक कार्यक्रम में मुलाकात हुई थी. पहली बार में सपना को वीर खडूस लगे थे. वो एक ऐसे आदमी थे जिसे किसी से बात करना पसंद नहीं था और ना किसी से मजाक करना.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

सपना ने बताया कि साहू से दूसरी बार उनकी मुलाकात एक अवॉर्ड शो में हुई थी लेकिन तब उन्होंने इग्नोर कर दिया था. लेकिन जब वीर से सपना ने बात की तो वो शर्मा गए और सोचने लगे अब तो बात करनी पड़ेगी. उस दौरान सपना को समझ आया कि वीर खडूस नहीं हैं, वो उन लोगों में से हैं जो जैसा दिखता है वैसा होता नहीं है. फिर सपना और वीर ने एक दूसरे को समझना शुरू कर दिया. तब सपना को लगा कि वीर ऐसे इंसान हैं जिनसे दूर नहीं जा सकते.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

वीर साहू ने सपना के बारे में बात करते हुए कहा कि भले ही दुनिया की नजर में वो कुछ भी हों. चाहे वो स्टार हों लेकिन सपना मेरे लिए बहुत ज्यादा मायने रखती हैं. वीर ने आगे कहा कि मेरे लिए सपना सिर्फ अपनी सपना है, वो मेरी दोस्त सपना है. पहले वीर को ऐसा लगता था कि सपना चौधरी बस एक कलाकार ही हैं लेकिन जब करीब से सपना को जाना तो पता चल गया कि वो बाकी लोगों से निजी जिंदगी में एकदम अलग हैं. सपना परफोर्मर हैं डांसर नहीं, मुजरा भी करती हैं महिलाएं, लेकिन कभी भी सपना ने अंग प्रदर्शन नहीं किया. हर तरह का डांस होता है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

वीर साहू ने ये भी कहा था कि वो सपना को इसलिए पसंद नहीं करते कि वो एक स्टार हैं. अच्छी लगती हैं वो मुझे. सपना से प्यार करता हूं मैं. इस बात पर हंसते हुए सपना ने भी हामी भरी थी और कहा था कि वो भी वीर से प्यार करती हैं. सपना का ये इंटरव्यू साल 2020 का है. वीर साहू संग सपना ने इसी महीने में शादी की थी. हालांकि किसी को इस बारे में नहीं बताया था.

ये भी पढ़ें:- वापसी के लिए तैयार रिमी सेन ने बताई अपने करियर की सबसे बड़ी गलती, क्यों करने लगी थीं बड़े बैनर्स के साथ काम

ये भी पढ़ें:- अम्माजी को बहुत मुश्किलों से मिला था काम, बिन खाए-पिए ऑडिशन के लिए सुबह-शाम भटकती रहती थीं

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
तेजप्रताप ने उड़ाया पवन सिंह का मजाक, निरहुआ को कहा घटिया
तेजप्रताप ने उड़ाया पवन सिंह का मजाक, निरहुआ को कहा घटिया
'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी, Video देख लोगों ने लगाई पैप्स की क्लास
Video: 'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget