एक्सप्लोरर
रेड ड्रेस में बेहद खूबसूरत लगा Kiara Advani का लुक, मालदीव में Siddharth Malhotra के साथ मना रही हैं वेकेशन
रेड ड्रेस,आंखों पर बड़े से सनग्लासेस और सिर पर बांधना बांधे कियारा काफी हैपनिंग लुक में दिख रही हैं. उन्हें एक पेड़ के नीचे प्रकृति को निहारते देखा जा सकता है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों मालदीव में वेकेशन मना रही हैं. वह यहां न्यू ईयर सेलिब्रेट करने गई हुई हैं. कियारा ने सोशल मीडिया पर वेकेशन की ज्यादा तस्वीरें तो शेयर नहीं की हैं लेकिन हाल ही में उन्होंने कुछ तस्वीरें और वीडियो जरूर शेयर किए हैं. इन तस्वीरों में कियारा का ग्लैमरस अंदाज़ सामने आया है.
वैसे आपको बता दें कि कियारा इस वेकेशन पर अकेले नहीं गई हैं. उनके साथ बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा भी गए हैं जिनके साथ उनका नाम काफी समय से जोड़ा जा रहा है. कियारा-सिद्धार्थ ने अपने रिलेशनशिप को लेकर अब तक पब्लिकली कुछ नहीं कहा है लेकिन साथ में न्यू ईयर मनाने के लिए वेकेशन पर जाते हुए उन्होंने कई सारी चीज़ें साफ कर दी हैं.
वैसे, कियारा से पहले सिद्धार्थ आलिया भट्ट के साथ रिलेशनशिप में थे. दोनों ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर' से डेब्यू किया था. दोनों का ब्रेकअप हो गया था जिसके बाद आलिया रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में आ गईं.
रेड ड्रेस,आंखों पर बड़े से सनग्लासेस और सिर पर बांधना बांधे कियारा काफी हैपनिंग लुक में दिख रही हैं. उन्हें एक पेड़ के नीचे प्रकृति को निहारते देखा जा सकता है. वहीं, वीडियो में कियारा साइकिल चलाती दिख रही हैं. इससे पहले कियारा ने एक फोटो शेयर की थी जिसमें वह बैकलेस ड्रेस पहनी हुई थीं और समंदर को निहारती दिख रही थीं.View this post on Instagram
वैसे आपको बता दें कि कियारा इस वेकेशन पर अकेले नहीं गई हैं. उनके साथ बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा भी गए हैं जिनके साथ उनका नाम काफी समय से जोड़ा जा रहा है. कियारा-सिद्धार्थ ने अपने रिलेशनशिप को लेकर अब तक पब्लिकली कुछ नहीं कहा है लेकिन साथ में न्यू ईयर मनाने के लिए वेकेशन पर जाते हुए उन्होंने कई सारी चीज़ें साफ कर दी हैं.
वैसे, कियारा से पहले सिद्धार्थ आलिया भट्ट के साथ रिलेशनशिप में थे. दोनों ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर' से डेब्यू किया था. दोनों का ब्रेकअप हो गया था जिसके बाद आलिया रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में आ गईं. और पढ़ें
Source: IOCL






























