एक्सप्लोरर

Varun-Natasha Wedding में शामिल होने के लिए अलीबाग पहुंचे करण जौहर

करण जौहर की फिल्म 'द स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में डेब्यू करने से पहले वरुण धवन करण के धर्मा प्रोडक्शन हाउस में असिस्टेंट डायरेक्टर हुआ करते थे और वरुण ने करण द्वारा निर्देशित फिल्म 'माई नेम इज खान' (2010) में करण को असिस्ट किया था.

मुम्बई: मुम्बई से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अलीबाग के 'द मैन्शन हाउस' में वरुण धवन और और नताशा दलाल की शादी में शामिल होने के लिए आज दोपहर 2.15 बजे पहुंचे. डिजाइनर कपड़ों और चश्मे में पहनकर पहुंचे करण का यहां सुबह से यहां इंतजार किया जा रहा था.

करण जौहर की फिल्म 'द स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में डेब्यू करने से पहले वरुण धवन करण के धर्मा प्रोडक्शन हाउस में असिस्टेंट डायरेक्टर हुआ करते थे और वरुण ने करण द्वारा निर्देशित फिल्म 'माई नेम इज खान' (2010) में करण को असिस्ट किया था. ऐसे में वरुण उन्हें अपना मेंटॉर और गाइड मानते हैं. इसके अलवा वरुण ने करण द्वारा प्रोड्यूस की गयीं चार और फिल्मों में भी काम कर चुके हैं जिनमें दिलवाले और 'कलंक' का भी 'शुमार' है.

उल्लेखनीय है कि वरुण और नताशा की शादी में वरुण धवन के करीबी दोस्त और फिल्म डायरेक्टर शशांक खेतान शनिवार के दिन ही अलीबाग में शादी में शामिल होने के लिए आ गये थे. वरुण एक्टर बनने से पहले धर्मा प्रोडक्शन में जब असिस्टेंट डायरेक्टर हुआ थे तो वहीं पर शशांक खेतान भी करण जौहर को असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम करते थे. वरुण और शशांक की दोस्ती फिल्मों में डेब्यू करने से पहली की है. बाद में वरुण और शशांक द्वारा डायरेक्ट की गयी दो फिल्मों - 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' और 'हम्पटी शर्म की दुल्हनिया' में बतौर हीरो काम किया था. इन दोनों ही फिल्मों को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया था.

अगर और सेलिब्रिटीज की बात की जाए तो शादी में शामिल होने के लिए मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी 'द मैन्शन हाउस' पहुंचे हुए हैं. उल्लेखनीय दूल्हा बनने जा रहे वरुण धवन मनीष‌ मल्होत्रा के डिजाइन किये गये डिजाइनर कपड़े पहनेंगे. मनीष मल्होत्रा के वरुण के साथ पारिवारिक संबंध भी हैं और वरुण रिश्ते में मनीष मल्होत्रा के भांजे लगते हैं.

इनके अलावा 'हम तुम' और 'फना‌' जैसी फिल्मों के निर्देशक कुणाल कोहली भी इस शादी का हिस्सा होंगे जो रिश्ते में वरुण के क कजिन‌ लगते हैं. एबीपी न्यूज़ ने वैन्यू के बाहर जब शादी के डिटेल्स के बारे में पूछा तो उन्होंने मुस्कुराते हुए इशारों में कहा कि उन्हें इसके बारे में बात करने‌ की इजाजत नहीं है.

बॉलीवुड से और किसी भी सेलिब्रिटी की शादी में शामिल होने की खबरों को लेकर किसी भी तरह की पुष्टि किसी ने नहीं की है. एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक, सिर्फ 40 लोगों की मौजूदगी में ही वरुण और नताशा की शादी आज शाम को हिंदू रीति-रिवाज से होनेवाली है.

Varun Natasha Wedding: अलीबाग के रिसार्ट में चल रहीं शादी की तैयारियां

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Haiwaan Teaser Out: रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Live Update: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'भोजपुरी बवाल': पवन सिंह ने एक दिन में गाए 18 गाने, आम्रपाली को बढ़े वजन की वजह से मां टोका
'भोजपुरी बवाल': पवन सिंह ने एक दिन में गाए 18 गाने, आम्रपाली को बढ़े वजन की वजह से मां टोका

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget